Breaking News
Home / Breaking News / अब रात में भी कंट्रोल होगा ट्रैफिक

अब रात में भी कंट्रोल होगा ट्रैफिक

  • राजधानी के व्यस्त चौराहों पर रात 12 बजे तक तैनात रहेंगे यातायात संचालक
  • अभी रात 9 बजे तक ही चौराहों पर लगती है यातायात संचालक की ड्यूटी
  • इस नयी व्यवस्था से शहर के यातायात में आयेगा बड़ा बदलाव

लखनऊ। राजधानी में कई चौराहे ऐसे हैं जहां लोगों को रात में भी जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों को इन चौराहों पर रात के समय जाम से बचाने के लिए राजधानी पुलिस ने नई कवायद शुरू की है।

अब शहर के मुख्य चौराहों पर रात 9 बजे के बाद भी यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे लोगों को जाम से राहत मिल सके। इनमें शहर के ऐसे प्रमुख चौराहों को शामिल किया जाना है, जहां रात के समय जाम लगने के अलावा तमाम यातायात संबंधित समस्याएं आती है। इसके अलावा रात के समय में यातायात पुलिस की तैनाती के बाद इन खास चौराहों पर अराजकता में कमी और सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त माना जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर के करीब 110 चौराहों पर ही यातायात संचालकों की ड्यूटी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिफ्ट वाइज लगती है। यातायात पुलिस का मानना है कि व्यस्त चौराहों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक ट्रैफिक का सबसे ज्यादा प्रेशर रहता है। इसे देखते हुए इन चौराहों पर रात 9 बजे तक की यातायात संचालकों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे उक्त स्थान पर अधिक समस्याएं उत्पन्न न हो। पुलिस की इस पहल के बाद ये देखना होगा कि योजना कितनी सफल हुई।

सिविल पुलिस की भी तय होगी जिम्मेदारी

वरिष्टï पुलिस अधीक्षक की माने तो इसी समस्या को देखते हुए रात 12 बजे तक इन चौराहों पर यातायात संचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सिविल पुलिस के जवानों को भी तैनात की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि यह भी देखा गया है कि जिन जगहों पर वन-वे है, वहां रात 9 बजे के बाद लोग इसका पालन नहीं करते हैं। जिससे एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही हैं। जब चौराहों पर रात 12 बजे तक यातायात पुलिस मौजूद रहेंगी तो वन- वे का नियम तोडऩे वालों पर भी अंकुश लगेगा।

traffic copy

इन चौराहों पर रहता है दबाव

  • हजरतगंज
    अवध हॉस्पिटल चौराहा, कृष्णा नगर
    चारबाग और आलमबाग चौराहा
    पॉलीटेक्निक चौराहा
    फन चौराहा, लोहिया पथ
    पत्रकारपुरम चौराहा, गोमती नगर
    हुसडिय़ा चौराहा
    इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
    मुंशीपुलिया चौराहा
    टेढ़ीपुलिया चौराहा

यातायात पुलिस पर एक नजर

  • एएसपी 1
    ट्रैफिक सीओ 3
    ट्रैफिक इंस्पेक्टर 9
    ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर 8
    एसआईटी 18
    ट्रैफिक कांस्टेबल 331

चौराहों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी सिर्फ रात 9 बजे तक होती है। वहीं शहर के कुछ चौराहे ऐसे भी हैं जहां रात के समय भी जाम की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए अब मेन चौराहों पर रात 12 बजे तक यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
कलानिधि नैथानी, एसएसपी

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>