Breaking News
Home / Breaking News / चुनाव से पहले शिलान्यास- लोकार्पण की बाढ़

चुनाव से पहले शिलान्यास- लोकार्पण की बाढ़

  • आचार संहिता लागू होने के पहले जाग रहे है क्षेत्रीय पार्षद
  • 110 वार्डों में लगेंगे 2.2 करोड़ से सबमर्सिबल, बनेंगीं सड़के

बिजनेस लिंक ब्यूरो
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शहर में शिलान्यास व लोकापर्ण की बाढ़ आ गई है। शहर के हर वार्ड में विकास के लिए मंत्री, विधायक, मेयर और पार्षद नारियल फोड़ रहे हैं। पहली बार महापौर निधि से शहर के विकास का खजाना खोला गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया की निधि से सभी 110 वार्डों में 272 विकास कार्य होंगे। इन कार्यों की सौगात मेयर ने दी। आपको बता दे कि विगत दिनों से सो रहे राजधानी के पार्षद आचार संहिता लागू होने के पहले जागना शुरू हो गए है, जिन्होंने अपने वार्ड के शिलान्यास- लोकार्पण करवा लिये, वे अब खुश है, लेकिन जिनके वार्ड बाकी है वे अभी भी जुटे है।
बताते चले कि मेयर ने नगर निगम मुख्यालय में एक साथ बटन दबाकर शिलान्यास किया। सभी 110 वार्ड में दो सबमर्सिबल का तोहफा दिया है। सभी वार्डों के आदर्श मोहल्ले में एक- एक समरसेबिल तथा हर वार्ड में एक और सबमर्सिबल दिए हैं। 2.20 करोड़ की लागत से पम्प लगेंगे। मेयर ने पार्षदों के साथ करीब 17 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 15 करोड़ की लागत से 152 सड़के- नाली, पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी मोनेटरिंग होंगी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन होगा। आशुतोष टंडन प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने उप्र जल निगम की ओर से पूर्व में संजयगांधीपुरम पेयजल परियोजना के अन्तर्गत पानी की टंकी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह परियोजना एक वर्ष में पूरी की जायेगी, इस योजना पर 3 करोड़ व्यय किया जायेगा। यह योजना विगत 8 वर्षो से लम्बित थी।

प्रमुख कार्य
वार्ड                    लागत
जेसी बोस वार्ड 1.88 लाख
यदुनाथ सन्याल वार्ड 8.78 लाख
हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड 5.30 लाख
यहियागंज नेताजी सुभाष 8.67 लाख
राजाजीपुरम 9.92 लाख
अलीगंज 11.63 लाख
जानकीपुरम प्रथम 9.52 लाख
जानकीपुरम वार्ड द्वितीय 2.12 लाख
भारतेंदु हरिशचंद्र वार्ड 3.00 लाख
पेपर मिल कालोनी वार्ड 8.22 लाख
शंकरपुरवा तृतीय वार्ड 2.87 करोड़
शंकरपुरवा तृतीय वार्ड 21.06 लाख

केंद्रीय मंत्रीयों ने भी लगाई सौगात की लाइन

IMG_5715
चुनावी आचार संहिता लागू होने के चंद दिन पहले बीते गुरुवार को राजधानी को 24 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौंगातें मिल चुकी है। गोमती किनारे झूलेलाल वाटिका में हुए भव्य समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की परियोजनाओं का संयुक्त रूप से लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसी के साथ एक दिन में ही इतनी अधिक कीमत वाली योजनाओं का एक साथ शिलान्यास व लोकार्पण का नया रिकार्ड भी बन गया है। इनमें 10 योजनाओं का लोकार्पण व 70 का शिलान्यास शामिल है। पांच साल के दौरान अपने प्रयासों से लखनऊ में कराये गये कार्यों को गिनाते हुए सांसद व केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राजधानी में गोमती नदी में प्लेन उतरने तो हवा में बस चलने का सपना भी जल्द पूरा हो सकेगा।

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>