Business Link » उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक : उमड़ा जन सैलाब, नीले रंग में रंगा गोसाईंगंज क्षेत्र
भीम यात्रा में गूंजे बाबा साहब के जयकारे

धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

युवा, माताएं-बहनें, बुजुर्ग समेत हजारों लोग हुए शामिल

समर सिंह

लखनऊ। बाबा साहब अमर रहें, संविधान निर्माता अमर रहें, बाबा तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा, जय भीम-जय भीम के गगनभेदी नारों से शुक्रवार को गोसाईंगंज क्षेत्र गूंज उठा। विश्व रत्न, भारत रत्न, संविधान निर्माता, बोधिसत्व, गरीबों, मजलूमों, असहायों, वंचितों और शोषितों के मसीहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक विशाल भीम यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा सुबह 10 बजे लखनऊ-सुलतानपुर रोड पर स्थित एचसीएल से खुर्दही बाजार, गोसाईंगंज, अमेठी, गंगागंज होते हुए वापस कोड़रा पहुंची। भीम यात्रा में हजारों की संख्या जनसैनाब उमड़ पड़ा जिसमें सभी जाति-धर्म के लोग शामिल हुए। पूरा क्षेत्र नीले रंग में रंग गया। दो पहिया, चार पहिया वाहनों की कई किलोमीटर की लम्बी लाइनें गोसाईंगंज से अमेठी तक लग गईं जो लोगों के मन में उत्साह का भाव पैदा कर रहीं थीं।

लोगों के हाथों में, गड़ियों में नीला झंडा लहरा रहा था। बाबा साहब का रथ आगे-आगे चल रहा था और उसके पीछे-पीछे लोग उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब को मानने वाले गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे। इस यात्रा में लगभग 15 से 20 डीजे साउंड की गाड़ियां भी मौजूद थी। उनमें बाबा साहब के गाने बज रहे थे, जिससे क्षेत्र का माहौल अम्बेडकरमय हो गया था।

इस यात्रा में शामिल तमाम लोगों ने कहा कि राजधानी लखनऊ की अब तक की सबसे बड़ी यह भीम यात्रा थी। इस विशाल भीम यात्रा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। अभी तक किसी ने भी इतनी बड़ी यात्रा नहीं निकाली है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बाबा साहब की जयंती में भी काफी भीड़ थी, लेकिन इस बार किसी को यह अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में किशोर, युवा, अधेड़, बुजुर्ग, माताएं, बहनें और बच्चे शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस विशाल भीम यात्रा में कई संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य शामिल रहे। कई समाजसेवियों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की थी। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में जा-जाकर पानी, पेठा, बिस्किट आदि देकर जलपान करा रहे थे। उन्होंने भी यात्रा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा कोड़रा स्थित समापन स्थल पर पहुंची और वहां खाना खाया और वक्ताओं के विचार सुनें।

वक्ताओं ने व्यक्त किए अपने विचार

इस यात्रा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पधारे पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, प्रो. राजेंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार एड. समेत तमाम वक्ताओं ने बाबा साहब के बारे में संक्षेप में बताया। वक्ताओं ने कहा कि हमें शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा। अगर हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो वे अपनी व अपने समाज की उन्नति करेंगे। शिक्षा ही अपना सबसे मजबूत हथियार है जिसके बल पर हम अपने अधिकारों को छीन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चलना होगा। हमें उनके आदर्शों को मानना होगा। हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

लोगों के जुनून के आगे बेबस पड़ी भीषण गर्मी

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी भी लोगों के जुनून के आगे बेबस पड़ गई। अम्बेडकरवादी पसीने से भीगे हुए थे, लेकिन उनका उत्साह सातवें आसमान पर था। यात्रा में शामिल सभी बाबा साहब के चाहने वालों के उत्साह का तेज धूप भी कुछ न कर सकी। सभी लोग लगभग 40 किलोमीटर की लम्बी भीम यात्रा के समापन स्थल तक डटे रहे। लगातार बाबा साहब के नाम के जयकारे लगाते रहे।

भीम यात्रा में ये दिग्गज रहे शामिल

विधायक पल्लवी पटेल, सीएल वर्मा, पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर, पूर्व आईएएस राम बहादुर रावत, अनोद कुमार रावत, सूरज प्रधान, गोसाईंगंज के ब्लाक प्रमुख विनय कुमार वर्मा उर्फ डिम्पल, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार रावत, अरविंद कुमार रावत, नंद किशोर यादव, अनुज यादव, शेखर यादव, राम विरज रावत, रामयश विक्रम, विश्रामराज पासी, रमाशंकर भीम एड., राम समुझ एड., संजय कुमार एड., दिनेश कुमार एड., प्रधानों में राम सिंह, जितेंद्र कुमार जीतू, सर्वेश कुमार, रामदेव, दिनेश यादव, जगरूप यादव, सुनील यादव, अतर सिंह यादव, धनराज यादव, अखिलेश, श्याम सिंह यादव, शंकरदीन, राम सनेही, राजबहादुर, धर्मेंद्र कुमार रावत, रिंकू, मंगल व अन्य लोगों में कमल किशोर, ललित रावत, सुधीर कुमार रावत, राकेश कुमार रावत, सुनील कुमार, धीरज रावत, गुड्डू रावत, धर्मेंद्र कुमार,  प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार रावत, नवनीत रावत, शिवकुमार, तेज सिंह, सूरजभान सिंह, आदर्श कुमार, नितिन आर्या, ललित कुमार, हरीश पासवान, धर्मवीर पासवान, अर्चना रावत, राकेश रावत, प्रभात कुमार, प्रमोद भार्गव, संकेत रावत, गौरव रावत, बोधराम पासी, संत प्रकाश रावत, कृष्णा जी रावत, दुर्गेश कुमार अम्बेडकर, कैलाश सिद्धार्थ, उमेश यादव समेत हजारों लोग शामिल रहे।

24 साल बाद भी फाइलों में अटकी एलिवेटेड रोड, सेतु निगम ने भेजी रिपोर्ट
राजाजीपुरम से कालीदास मार्ग के बीच हैदर कैनाल पर बननी थी एलिवेटेड रोड

जाम से परेशान राजधानीवासियों को मिलनी थी राहत, पर नहीं मिली

1697 करोड़ रुपये में हैदर कैनाल एलिवेटेड प्रोजेक्ट होना था शुरू

1998 में निजी कंपनी ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार की

2021 नवंबर में सर्वे रिपोर्ट शासन में भेज चुका है सेतु निगम

14 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव कई बार किया गया तैयार

लखनऊ। राजाजीपुरम से कालीदास मार्ग तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड 24 साल बाद भी फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है। गाजीउद्दीन हैदर कैनाल पर करीब 14 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव कई बार तैयार किया गया, लेकिन शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। इसके चलते लाखों राजधानीवासियों को रोजाना भीषण जाम से जूझना पड़ता है।

लोक निर्माण विभाग के जानकारों की मानें तो हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनने से आगरा एक्सप्रेस-वे और लोहिया पथ आपस में जुड़ जाएंगे। साथ ही अवध चौराहे, मवैया, चारबाग व हजरतगंज में लगने वाला ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितम्बर 2021 को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 13 नवम्बर 2021 को शासन को सर्वे रिपोर्ट भी सौंप दी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ सकी।

पहले चरण में राजाजीपुरम से सदर तक बननी थी सड़क

राजधानी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करीब 24 साल पहले गाजीउद्दीन हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पहले चरण में राजाजीपुरम से सदर क्रॉसिंग तक 7.41 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क बनाने का प्रस्ताव था। इसकी चौड़ाई 45 मीटर रखी जानी थी। बीच में डिवाइडर भी बनना था। दोनों किनारों पर तीन-तीन मीटर का फुटपाथ भी बनाना तय हुआ था। तब इसकी अनुमानित लागत करीब 534 करोड़ रुपये थी।

वर्ष 1998 में तैयार हुई थी फिजिबिलिटी रिपोर्ट

एक निजी कंपनी ने वर्ष 1998 में इस एलिवेटेड रोड ​की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की ​थी। अगले साल 1999 में संशोधित रिपोर्ट भी तैयार हुई, लेकिन आपत्तियों और भारी भरकम खर्च के कारण योजना रोक दी गई। इसके बाद 24 जुलाई 2019 को यातायात सुधार के लिए शासन स्तर पर बैठक हुई, जिसमें एलडीए को 1697 करोड़ रुपये में हैदर कैनाल एलीवेटेड प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं हुआ। तब से इलाके के लोग सिर्फ इंतजार में हैं।

राजाजीपुरम से गोमती तक जाती है कैनाल

राजाजीपुरम से गोमती तक जाने वाली हैदर कैनाल 14 किमी लम्बी है। इसकी चौड़ाई 40 से 70 मीटर है। घनी आबादी में राजाजीपुरम से गोल्फ क्लब चौराहे तक नाले की लंबाई 8.26 किमी है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से पुराना किला क्रॉसिंग तक नाले पर 840 मीटर पर निर्माण भी करवाया गया है।

बड़े इलाके को मिलती ट्रैफिक जाम से राहत

राजाजीपुरम से हजरतगंज पहुंचने में 30 मिनट से अधिक समय लगता है। पिछले कई वर्षों से हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनने से इन समस्याओं से निजात मिल जाती।

करण गहलौत, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम बड़ी रिहायशी कॉलोनी है, लेकिन संकरे रास्तों के कारण वाहन चालकों को गोमतीनगर, चिनहट पहुंचने में 40-45 मिनट तक लग जाता है। यदि हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बन जाये तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ऋषभ गुप्ता, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम से हैदर कैनाल के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए सर्वे रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेजी गई है। इस पर करीब 770 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा।

योगेश पावर, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम

मुख्तार अंसारी को मिली जमानत
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत मिली है। मऊ कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के एक केस में अंसारी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। रिहाई का आदेश बांदा जेल के अधीक्षक के पास भेजा जाएगा। हालांकि, दूसरे मुकदमे भी लंबित हैं, इसलिए अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा।

मुख्तार अंसारी को साल 2010 में मऊ के दक्षिण टोला थाने में दर्ज केस में एमपी एमएलए कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। न्यायाधीश दिनेश चौरसिया ने यह आदेश जारी किया है। चूंकि गैंगस्टर एक्ट में अधिकतम सजा 10 साल की है और मुख्तार इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद से लगातार जेल में है।

जेल अधीक्षक की तरफ से बताया गया कि अपराध संख्या 891 सन 2010 एसटी नंबर 2/12 में 09 सितंबर 2011 से मुख्तार अंसारी अब तक जेल में बंद है जबकि इस मामले में अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। लेकिन अब अंसारी को जेल में उससे भी ज्यादा समय हो गया है।

यह भी कहा गया कि इस मामले में अंसारी को निरुद्ध रखना अब वैधानिक नहीं है। इसी को लेकर गैंगस्टर एक्ट के इस मुकदमे में मुख्तार अंसारी को रिहा करने का यह आदेश मऊ एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया है।

लेकिन मुख्तार अंसारी पर अभी दो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे, अजय राय पर जानलेवा हमला और मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या समेत तमाम मुकदमे लंबित हैं, जिन पर फैसला आना बाकी है, इसलिए अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा।

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव
बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी कर दिया है।

युवावस्था से ही आमजन की आवाज को मजबूत करने के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले विनय श्रीवास्तव ने समाजवादी राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है। जनपद कन्रौज के ग्राम ऊंचा, तालग्राम के निवासी विनय ​श्रीवास्तव के मनोनयन से क्षेत्र सहित प्रदेश में हर्ष की लहर है।

लखीमपुर खीरी काण्ड ; 129 दिन बाद आशीष मिश्रा जेल से रिहा
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की आज 129 दिन बाद जेल से रिहाई हो गई है। देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से बीते गुरुवार को ही जमानत मिल चुकी है। पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को 9 अक्टूबर के दिन गिरफ्तार किया गया था।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बीते 10 फरवरी को जमानत मिलने के बाद कहा गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आशीष मिश्रा को लखीमपुर जेल से रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन फिर भी मिश्रा जेल से रिहा नहीं हो पाए। वजह थी उनके जमानत आदेश में दो धाराओं का न होना।

दरअसल, लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा पर क्राइम नंबर 219/21 पर एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान दाखिल की गई चार्जशीट में आईपीसी की धारा 147,148, 149,302, 307,326, 34, 427, और 120बी के साथ 3/25, 5/27 व 39 आर्म्स एक्ट शामिल थी।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद आशीष मिश्रा को जिन धाराओं में जमानत दी, उसमें आईपीसी की 147 148, 149 307,326, 427/34 , 30 आर्म्स एक्ट, 177 एमवी एक्ट हैं। जमानत ऑर्डर में धारा 302 और 120B नहीं लिखी थी। जबकि नियम है कि आरोपी जिन-जिन धाराओं में जेल में बंद होगा, उन सभी धाराओं में जमानत मिलने के बाद ही रिहाई होगी।

यही वजह है शुक्रवार को कि आशीष मिश्रा के वकील को हाई कोर्ट में बेल ऑर्डर की करेक्शन एप्लीकेशन डालनी पड़ी। सोमवार को सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि आशीष मिश्रा के बेल ऑर्डर में आईपीसी 302 और 120बी जोड़ दिया जाए।

जिला जज ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई मामले में 3-3 लाख के दो बेल बॉन्ड जमा करने को कहा। इसके बाद लखीमपुर जिला जज के यहां बेल बॉन्ड और जमानतदारों के कागजों को दाखिल किया गया, जिनका वेरिफिकेशन हुआ और फिर रिहाई का आदेश जारी किया गया।

लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने 3 जनवरी को 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें SIT ने आशीष मिश्रा को ‘मुख्य आरोपी’ बनाया था। दिसंबर में एसआईटी ने कहा था कि आशीष मिश्रा ने सोची समझी साजिश के तहत 4 किसानों की अपनी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी।

लखीमपुर कांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

3 अक्टूबर 2021: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में हिंसा हुई। इसमें किसानों को रौंद दिया गया। इस हिंसा में 4 किसानों के अलावा तीन बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार की मौत हो गई।

4 अक्टूबर 2021: बहराइच जिले के किसान जगजीत सिंह ने आशीष मिश्रा समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसके जवाब में 6 अक्टूबर को से बीजेपी पार्षद सुमित जायसवाल ने भी FIR दर्ज करवाई।

5 अक्टूबर 2021: लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया।

9 अक्टूबर 2021: सुबह आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। करीब 12 घंटे चली पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या होती है। मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या सभी अमावस्याओं में काफी महत्वपूर्ण होती है। हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व होता है।

इस महीने में स्नान, दान किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चाना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को है। अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या और मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौमी अमावस्या भी कहा जाता है।

स्नान- दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – जनवरी 31, 2022 को दोपहर 02:18 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – फरवरी 01, 2022 को सुबह 11:15 बजे

मौनी अमावस्‍या पर स्‍नान और दान- फरवरी 01 को सुबह 11.15 बजे तक

वैसे तो अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर बाद से शुरू हो रही है जिससे इस दिन पितरों का श्राद्ध आदि किया जा सकता है। वहीं, स्नान और दान 1 फरवरी को सूर्योदय के बाद किया जाएगा। 1 फरवरी 2022 को अमावस्या तिथि के दिन महोदय और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जिस कारण इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।

यह योग काफी पुण्यदायक हैं ऐसे में इस दिन किसी पवित्र स्थल और नदियों में जाकर स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस साल मौनी अमावस्या पर धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र का गोचर होगा। मकर राशि में चंद्रमा, शनि और सूर्य देव संचरण करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या पर 27 साल बाद मकर राशि में शनि देव और सूर्य देव गोचर करेंगे।

मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत का विशेष महत्व होता है। मौन व्रत का अर्थ खुद के अंतर्मन में झांकना, ध्यान करना और भगवान की भक्ति में खो जाने से है। धार्मिक मान्यता है कि मौन व्रत रखने से आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। इसके अलावा इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि कर्म भी किए जाते हैं।

गंगा नदी में स्नान महत्वपूर्ण

धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का पानी अमृत बन जाता है। ऐसे में इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

किस तरह करें स्नान

इस दिन स्नान करने से पहले संकल्प लें। सबसे पहले पानी को अपने सिर पर लगाएं और प्रणाम करें। इसके बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। फिर पानी में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दिन स्नान के बाद तिल, तिल के लड्डू या कंबल का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सभी दोष खत्म हो जाते हैं।

राजधानी में नए साल में भी नहीं मिली हेल्थ एटीएम सुविधा
करीब एक साल से चल रही कवायद के बाद जनवरी से हेल्थ एटीएम लगने का काम शुरू हो जाना था, मगर यह महीना खत्म होने को है और अब तक एक भी हेल्थ एटीएम नहीं लग पाया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 15 फरवरी तक 20 जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 100 हेल्थ एटीएम पार्क व ऐसे स्थानों पर लगाए जाने हैं, जहां पर लोगों का आना-जाना अधिक है। ताकि सुबह-शाम की सैर व अन्य कार्यों के दौरान भी अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकें। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।

मुंबई की कंपनी यूलो हेल्थ केयर की ओर से करीब पांच महीने पहले लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने मॉडल के तौर पर पहला हेल्थ एटीएम लगाया भी जा चुका है, लेकिन यह अभी बंद ही है।अक्तूबर माह में राजधानी में आयोजित न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम के दौरान एक दिन के लिए यह चालू किया गया, मगर उसके बाद से बंद है।

बीस जगहों पर बन गए एटीएम कियोस्क

स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एससी सिंह का कहना है कि शहर में बीस जगहों पर एटीएम कियोस्क बनाने का काम पूरा हो गया है। अब वहां पर हेल्थ एटीएम को लगाने का काम किया जाएगा। यह काम पहले से चल रहा है, ऐसे में चुनाव आचार संहिता की बाधा नहीं आएगी और 15 फरवरी तक बीस जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

हेल्थ एटीएम से मिलेंगी ये सुविधाएं

दस मिनट में फुल बॉडी चेकअप हो जाएगा।

डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, टायफाइड सहित 50 से अधिक जांचों की सुविधा रहेगी।

मसल्स कैसी हैं, हड्डियां कितनी मजबूत हैं।

शरीर में पानी का लेवल कितना है।

बीपी-शुगर व यूरिन की जांच आदि।

जो कियोस्क ठेकेदार द्वारा बनाए गए हैं, उनका निरीक्षण करने का काम किया जा रहा है ताकि यह जांच हो जाए कि वह मानक के तहत बनाए गए हैं। निरीक्षण पूरा होने के बाद वहां पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

- एससी सिंह, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी

सीबीआई ने मांगी तीन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति, 2631 करोड़ का था मामला
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के पीएफ को निजी कंपनी में निवेश कर में हुए घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने दो पूर्व चेयरमैन समेत 3 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। यह अधिकारी 1984 बैच के आईएएस संजय अग्रवाल, आलोक कुमार प्रथम और यूपीपीसीएल में प्रबंध निदेशक रहीं अपर्णा यू. हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश स्टेट पावर सेक्टर इम्प्लाइज ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अंशदायी भविष्य निधि ट्रस्ट में जमा यूपीपीसीएल के कर्मियों के जीपीएफ व सीपीएफ की 2631 करोड़ रुपये की धनराशि तत्कालीन संबंधित अधिकारियों ने मनमाने तरीके से निजी संस्था में नियम विरुद्ध निवेश किया। इस मामले में हजरतगंज थाने में एफआईआर होने केबाद पूरे मामले को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को सौंप दिया गया था। इस मामले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा समेत लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और दर्जनों लोगों से पूछताछ हुई थी। बाद में इस मामले को सीबीआई के सपुर्द कर दिया गया था। सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद अब उक्त तीन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

सीबीआई करेगी भूमिका की जांच

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीबीआई को जो दस्तावेज हाथ लगे हैं, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए यह अनुमति मांगी गई है। पीएफ के पैसों को निजी कंपनियों में निवेश का फैसला दिसंबर 2016 से मार्च 2017 के बीच किया गया। इस दौरान यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल और प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा थे। अग्रवाल के जाने के बाद भी निजी कंपनी में निवेश की प्रक्रिया आगे जारी रही। संजय अग्रवाल के हटने के बाद आलोक कुमार प्रथम को यूपीपीसीएल का चेयरमैन बनाया गया था और अपर्णा यू को प्रबंध निदेशक बनाया गया था।

तत्कालीन एमडी, वित्त निदेशक और ट्रस्ट के सचिव हो चुके हैं गिरफ्तार

इस पूरे मामले में अब तक यूपीपीसीएल के तत्कालीन एमडी एपी मिश्रा, वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी और ट्रस्ट के सचिव प्रवीण गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता सीपीएफ ट्रस्ट और जीपीएफ ट्रस्ट दोनों का कार्यभार देख रहे थे।

उन्होंने तत्कालीन निदेशक वित्त सुधांशु द्विवेदी से अनुमोदन ले कर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के 2015 के आदेश को दरकिनार करते हुए भविष्य निधि फंड की 50 प्रतिशत से अधिक राशि को दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) नाम की निजी संस्था में निवेश कर दिया। जबकि उक्त संस्था अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की श्रेणी में नहीं थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि यूपीपीसीएल के कर्मियों के सामान्य भविष्य निधि का 2631.20 करोड़ रुपया डीएचएफएल में निवेश किया गया। इन अधिकारियों के अलावा डीएचएफएल के अधिकारियों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पावर कार्पोरेशन के अस्तित्व में आने के बाद हुआ था ट्रस्ट का गठन

तारीख थी 14 जनवरी और सन था 2000। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को तीन भागों में बांट दिया गया था। यहां काम करने वाले सभी कार्मिकों को तीन कम्पनियों उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड में स्थानांतरित किया गया।

इन तीनों कम्पनियों के कर्मियों के जीपीएफ, पेंशनरी अंशदान और ग्रेच्युटी अंशदान के रख-रखाव के लिए प्रॉविडेंट फंड एक्ट 1925 के तहत 29 अप्रैल 2000 को उत्तर प्रदेश स्टेट पावर सेक्टर इम्पलॉइज ट्रस्ट का गठन किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की सेवा में नियुक्त सभी कर्मिकों के भविष्य निधि के रख रखाव के लिए 25 जून 2006 को प्राविडेंट फंड एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन अंशदायी भविष्य निधि ट्रस्ट का गठन किया गया था।

यूपी में मिले कोरोना के 8100 नए मरीज, 26 मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 8100 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12080 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 55574 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 202467 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 8100 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में तीन, कानपुर नगर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, कन्नौज में दो-दो, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, शामली, हरदोई, जालौन, गोंडा सुल्तानपुर, बलिया, हापुड़, कौशांबी में एक-एक मरीज की मौत हुी है।

लखनऊ में 1385, गौतमबुद्ध नगर 364, गाजियाबाद 418, झांसी 173, कानपुर नगर 212, प्रयागराज 258, वाराणसी 259, मेरठ 194, लखीमपुर खीरी 259, गोरखपुर 139, रायबरेली 241, बुलंदशहर 164, बरेली 101, आगरा 104, शाहजहांपुर 237, सहारनपुर 105, बिजनौर 137, शामली 181, सीतापुर 102, मुजफ्फरनगर 101, अमरोहा 242, ललितपुर 272, सिद्धार्थनगर 127, जालौन 132, उन्नाव 119, पीलीभीत 102, महराजगंज 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।

लखनऊ में 1385 नए मामले, 2026 संक्रमितों ने दी वायरस को मात

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच अब मौतों का सिलसिला बराबर बना हुआ है। रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा तीन मौत हुईं। ये मरीज चंदन अस्पताल, एरा मेडिकल कॉलेज और एसजीपीजीआई में भर्ती थे। इसके साथ ही लखनऊ में रविवार को संक्रमण के 1385 नये मामले मिले जबकि 2006 संक्रमितों ने वायरस को मात देने में सफलता हासिल की।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मृतकों में पहला व्यक्ति 53 वर्षीय पुरुष था, जिसका कई वर्ष से सीओपीडी का इलाज चल रहा था। संक्रमण की वजह से उसे एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह चंदन अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय पुरुष क्रॉनिक किडनी डिसीज से ग्रसित था। संक्रमित होने की बाद उनकी जान भी बचाई नहीं जा सकी। वहीं एक महिला रोगी जिसकी आयु 66 वर्ष थी, ब्रेन स्टोक और किडनी की समस्या होने पर पीजीआई से उसका इलाज चल रहा था। उसकी भी रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

दस हजार से ज्यादा सक्रिय मामले

लखनऊ के अस्पतालों में इस समय दो सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 10 फीसदी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम घातक है लेकिन यह अभी भी जानलेवा है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। लखनऊ में इस समय कोरोना संक्रमण के 10 हजार 579 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय करीब 15 हजार जांच रोज की जा रही हैं।

अलीगंज में कम हुई संक्रमितों की संख्या

लखनऊ में संक्रमण के लिए लिहाज से तीसरी लहर में सबसे संवेदनशील इलाका अलीगंज रहा है। अब चिनहट में भी संक्रमण के ज्यादा मामले मिल रहे हैं। रविवार को चिनहट में 236, अलीगंज में 195 आलमबाग में 193, इन्दिरानगर में 144, सिल्वर जुबली में 115, सरोजनीनगर में 115 एनके रोड-119, रेडक्रॉस में 83, टूड़ियागंज में 64 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इनमें से यात्रा इतिहास वाले 72, कांटेक्ट ट्रेसिंग के 393, प्री सर्जिकल के 36 हेल्थकेयर वर्कर के 30 और कमान अस्पताल के 50 कोविड पॉजीटिव मरीज शामिल हैं।

कोविड संक्रमण जैसे बढ़ा, अब उसी गति से गिरावट

प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर जिस तरह बढ़ी, अब उसी गति से गिर रही है। 19 जनवरी को संक्रमण की दर सर्वाधिक 7.70 फीसदी रही। इस दिन 17776 मरीज मिले थे। इसे पीक के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार यह चार फीसदी पहुंच गई। कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला दिसंबर से शुरू हुआ। 31 दिसंबर को संक्रमण की दर 0.13 फीसदी रही। जनवरी में बढ़ोतरी शुरू हुई और 10 जनवरी को दर 4.13 फीसदी पर पहुंच गई। 19 के बाद 20 जनवरी को घटकर 7.48 फीसदी आ गयी। इसके बाद से गिरावट जारी है। यह 29 जनवरी को 4.11 फीसदी और 30 जनवरी को चार फीसदी पर पहुंच गई है।

केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिक ल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि 10 दिन में जिस गति से संक्रमण की दर बढ़ी, उसी गति से अगले 10 दिन में कम भी हुई है। यह सुखद संदेश है। ऐसे में माना जा सकता है कि 19 जनवरी को संक्रमण का पीक था। यही लगता है कि अब तीसरी लहर के ज्यादा प्रभावी होने की संभावना नहीं है। इसी तरह गिरावट रही तो 15 फरवरी तक यह एक फीसदी से नीचे जा सकती है। फिर भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदब्रत का कहना है कि अभी पीक को लेकर अधिकृत तिथि घोषित नहीं की गई है।

कब और कितनी देर चली कोविड लहर

प्रदेश में पहली लहर चार मार्च 2020 को आयी। 11 सितंबर 2020 को सात हजार पाजिटिव मरीजों के साथ चरम पर थी। यह आठ मार्च तक चली। दूसरी लहर 11 मार्च 2021 को शुरू होकर 24 अप्रैल को चरम पर पहुंची। इस दिन पॉजिटिव केस की संख्या 38 हजार थी। यह 31 जुलाई तक चली।

मेट्रो व सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
मेट्रो व सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कोचिंग संचालक को पीजीआई पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किये हैं। वहीं, उसके अन्य साथियों व गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया जालसाज मूलरूप से प्रयागराज के अल्लापुर तिलक नगर का रहने वाला है।

प्रभारी निरीक्षक पीजीआइ धर्मपाल सिंह के मुताबिक जालसाज अवनीश चंद्र श्रीवास्तव को वृंदावन सेक्टर आठ अंडरपास से डीसीपी पूर्वी की क्राइम के संयुक्त प्रयास से पकड़ा गया। अवनीश के पास से एक मोबाइल और फर्जी नियुक्तिपत्र मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीजीआई थाने में मध्य प्रदेश के सिंगरौली नवानगर में रहने वाले राकेश कुमार ने अवनीश चंद्र और उसके साथी संजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया था कि प्रयागराज में कोचिंग पढ़ने के दौरान अवनीश से उनकी मुलाकात हुई। अवनीश ने उससे कहा कि मेट्रो कार्पोरेशन में भर्ती निकली है। उसकी मेट्रो के बड़े अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह आसानी से नौकरी दिलवा देगा। राकेश के मुताबिक अवनीश के बातों में आने के बाद उसने और साथी कीर्ति के अलावा करीब अन्य 20-25 लोगों ने परीक्षा भी दी थी।

अवनीश ने प्रति व्यक्ति साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। बेरोजगारों ने रुपये अवनीश को दे भी दिया। अवनीश ने हाल में ही कहा कि तुम सबकी नौकरी लग गई है। जब ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि वहां परीक्षा परिणाम में उनका नाम ही नहीं है। विरोध किया तो अवनीश और उसके साथियों ने गाली-गलौज की।

राकेश ने पुलिस को बताया कि अवनीश ने उन्हें और अन्य लोगों को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा था। जब वह और कुछ अन्य लोग मेट्रो कार्पोरेशन के दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।