Business Link » क्राइम

मुख्तार अंसारी को मिली जमानत
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत मिली है। मऊ कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के एक केस में अंसारी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। रिहाई का आदेश बांदा जेल के अधीक्षक के पास भेजा जाएगा। हालांकि, दूसरे मुकदमे भी लंबित हैं, इसलिए अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा।

मुख्तार अंसारी को साल 2010 में मऊ के दक्षिण टोला थाने में दर्ज केस में एमपी एमएलए कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। न्यायाधीश दिनेश चौरसिया ने यह आदेश जारी किया है। चूंकि गैंगस्टर एक्ट में अधिकतम सजा 10 साल की है और मुख्तार इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद से लगातार जेल में है।

जेल अधीक्षक की तरफ से बताया गया कि अपराध संख्या 891 सन 2010 एसटी नंबर 2/12 में 09 सितंबर 2011 से मुख्तार अंसारी अब तक जेल में बंद है जबकि इस मामले में अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। लेकिन अब अंसारी को जेल में उससे भी ज्यादा समय हो गया है।

यह भी कहा गया कि इस मामले में अंसारी को निरुद्ध रखना अब वैधानिक नहीं है। इसी को लेकर गैंगस्टर एक्ट के इस मुकदमे में मुख्तार अंसारी को रिहा करने का यह आदेश मऊ एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया है।

लेकिन मुख्तार अंसारी पर अभी दो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे, अजय राय पर जानलेवा हमला और मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या समेत तमाम मुकदमे लंबित हैं, जिन पर फैसला आना बाकी है, इसलिए अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा।

लखीमपुर खीरी काण्ड ; 129 दिन बाद आशीष मिश्रा जेल से रिहा
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की आज 129 दिन बाद जेल से रिहाई हो गई है। देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से बीते गुरुवार को ही जमानत मिल चुकी है। पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को 9 अक्टूबर के दिन गिरफ्तार किया गया था।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बीते 10 फरवरी को जमानत मिलने के बाद कहा गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आशीष मिश्रा को लखीमपुर जेल से रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन फिर भी मिश्रा जेल से रिहा नहीं हो पाए। वजह थी उनके जमानत आदेश में दो धाराओं का न होना।

दरअसल, लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा पर क्राइम नंबर 219/21 पर एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान दाखिल की गई चार्जशीट में आईपीसी की धारा 147,148, 149,302, 307,326, 34, 427, और 120बी के साथ 3/25, 5/27 व 39 आर्म्स एक्ट शामिल थी।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद आशीष मिश्रा को जिन धाराओं में जमानत दी, उसमें आईपीसी की 147 148, 149 307,326, 427/34 , 30 आर्म्स एक्ट, 177 एमवी एक्ट हैं। जमानत ऑर्डर में धारा 302 और 120B नहीं लिखी थी। जबकि नियम है कि आरोपी जिन-जिन धाराओं में जेल में बंद होगा, उन सभी धाराओं में जमानत मिलने के बाद ही रिहाई होगी।

यही वजह है शुक्रवार को कि आशीष मिश्रा के वकील को हाई कोर्ट में बेल ऑर्डर की करेक्शन एप्लीकेशन डालनी पड़ी। सोमवार को सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि आशीष मिश्रा के बेल ऑर्डर में आईपीसी 302 और 120बी जोड़ दिया जाए।

जिला जज ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई मामले में 3-3 लाख के दो बेल बॉन्ड जमा करने को कहा। इसके बाद लखीमपुर जिला जज के यहां बेल बॉन्ड और जमानतदारों के कागजों को दाखिल किया गया, जिनका वेरिफिकेशन हुआ और फिर रिहाई का आदेश जारी किया गया।

लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने 3 जनवरी को 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें SIT ने आशीष मिश्रा को ‘मुख्य आरोपी’ बनाया था। दिसंबर में एसआईटी ने कहा था कि आशीष मिश्रा ने सोची समझी साजिश के तहत 4 किसानों की अपनी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी।

लखीमपुर कांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

3 अक्टूबर 2021: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में हिंसा हुई। इसमें किसानों को रौंद दिया गया। इस हिंसा में 4 किसानों के अलावा तीन बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार की मौत हो गई।

4 अक्टूबर 2021: बहराइच जिले के किसान जगजीत सिंह ने आशीष मिश्रा समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसके जवाब में 6 अक्टूबर को से बीजेपी पार्षद सुमित जायसवाल ने भी FIR दर्ज करवाई।

5 अक्टूबर 2021: लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया।

9 अक्टूबर 2021: सुबह आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। करीब 12 घंटे चली पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने मांगी तीन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति, 2631 करोड़ का था मामला
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के पीएफ को निजी कंपनी में निवेश कर में हुए घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने दो पूर्व चेयरमैन समेत 3 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। यह अधिकारी 1984 बैच के आईएएस संजय अग्रवाल, आलोक कुमार प्रथम और यूपीपीसीएल में प्रबंध निदेशक रहीं अपर्णा यू. हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश स्टेट पावर सेक्टर इम्प्लाइज ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अंशदायी भविष्य निधि ट्रस्ट में जमा यूपीपीसीएल के कर्मियों के जीपीएफ व सीपीएफ की 2631 करोड़ रुपये की धनराशि तत्कालीन संबंधित अधिकारियों ने मनमाने तरीके से निजी संस्था में नियम विरुद्ध निवेश किया। इस मामले में हजरतगंज थाने में एफआईआर होने केबाद पूरे मामले को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को सौंप दिया गया था। इस मामले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा समेत लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और दर्जनों लोगों से पूछताछ हुई थी। बाद में इस मामले को सीबीआई के सपुर्द कर दिया गया था। सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद अब उक्त तीन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

सीबीआई करेगी भूमिका की जांच

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीबीआई को जो दस्तावेज हाथ लगे हैं, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए यह अनुमति मांगी गई है। पीएफ के पैसों को निजी कंपनियों में निवेश का फैसला दिसंबर 2016 से मार्च 2017 के बीच किया गया। इस दौरान यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल और प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा थे। अग्रवाल के जाने के बाद भी निजी कंपनी में निवेश की प्रक्रिया आगे जारी रही। संजय अग्रवाल के हटने के बाद आलोक कुमार प्रथम को यूपीपीसीएल का चेयरमैन बनाया गया था और अपर्णा यू को प्रबंध निदेशक बनाया गया था।

तत्कालीन एमडी, वित्त निदेशक और ट्रस्ट के सचिव हो चुके हैं गिरफ्तार

इस पूरे मामले में अब तक यूपीपीसीएल के तत्कालीन एमडी एपी मिश्रा, वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी और ट्रस्ट के सचिव प्रवीण गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता सीपीएफ ट्रस्ट और जीपीएफ ट्रस्ट दोनों का कार्यभार देख रहे थे।

उन्होंने तत्कालीन निदेशक वित्त सुधांशु द्विवेदी से अनुमोदन ले कर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के 2015 के आदेश को दरकिनार करते हुए भविष्य निधि फंड की 50 प्रतिशत से अधिक राशि को दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) नाम की निजी संस्था में निवेश कर दिया। जबकि उक्त संस्था अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की श्रेणी में नहीं थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि यूपीपीसीएल के कर्मियों के सामान्य भविष्य निधि का 2631.20 करोड़ रुपया डीएचएफएल में निवेश किया गया। इन अधिकारियों के अलावा डीएचएफएल के अधिकारियों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पावर कार्पोरेशन के अस्तित्व में आने के बाद हुआ था ट्रस्ट का गठन

तारीख थी 14 जनवरी और सन था 2000। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को तीन भागों में बांट दिया गया था। यहां काम करने वाले सभी कार्मिकों को तीन कम्पनियों उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड में स्थानांतरित किया गया।

इन तीनों कम्पनियों के कर्मियों के जीपीएफ, पेंशनरी अंशदान और ग्रेच्युटी अंशदान के रख-रखाव के लिए प्रॉविडेंट फंड एक्ट 1925 के तहत 29 अप्रैल 2000 को उत्तर प्रदेश स्टेट पावर सेक्टर इम्पलॉइज ट्रस्ट का गठन किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की सेवा में नियुक्त सभी कर्मिकों के भविष्य निधि के रख रखाव के लिए 25 जून 2006 को प्राविडेंट फंड एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन अंशदायी भविष्य निधि ट्रस्ट का गठन किया गया था।

मेट्रो व सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
मेट्रो व सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कोचिंग संचालक को पीजीआई पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किये हैं। वहीं, उसके अन्य साथियों व गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया जालसाज मूलरूप से प्रयागराज के अल्लापुर तिलक नगर का रहने वाला है।

प्रभारी निरीक्षक पीजीआइ धर्मपाल सिंह के मुताबिक जालसाज अवनीश चंद्र श्रीवास्तव को वृंदावन सेक्टर आठ अंडरपास से डीसीपी पूर्वी की क्राइम के संयुक्त प्रयास से पकड़ा गया। अवनीश के पास से एक मोबाइल और फर्जी नियुक्तिपत्र मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीजीआई थाने में मध्य प्रदेश के सिंगरौली नवानगर में रहने वाले राकेश कुमार ने अवनीश चंद्र और उसके साथी संजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया था कि प्रयागराज में कोचिंग पढ़ने के दौरान अवनीश से उनकी मुलाकात हुई। अवनीश ने उससे कहा कि मेट्रो कार्पोरेशन में भर्ती निकली है। उसकी मेट्रो के बड़े अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह आसानी से नौकरी दिलवा देगा। राकेश के मुताबिक अवनीश के बातों में आने के बाद उसने और साथी कीर्ति के अलावा करीब अन्य 20-25 लोगों ने परीक्षा भी दी थी।

अवनीश ने प्रति व्यक्ति साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। बेरोजगारों ने रुपये अवनीश को दे भी दिया। अवनीश ने हाल में ही कहा कि तुम सबकी नौकरी लग गई है। जब ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि वहां परीक्षा परिणाम में उनका नाम ही नहीं है। विरोध किया तो अवनीश और उसके साथियों ने गाली-गलौज की।

राकेश ने पुलिस को बताया कि अवनीश ने उन्हें और अन्य लोगों को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा था। जब वह और कुछ अन्य लोग मेट्रो कार्पोरेशन के दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कानपुर में मौत बनकर सड़कों पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, छह की गई जान
उत्तर प्रदेश के कानुपर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के व्यस्तम चौराहे टाट मिल चौराहे पर एक अनियंत्रित इलेक्ट्रॉनिक बस कई लोगों को रौंदते हुए ट्रैफिक बूथ व कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत व कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है।

घटना के बाद डीसीपी पूर्वी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। आपको बता दें कि घंटाघर से टाटमिल की तरफ जा रही इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ पैदल जा रहे राहगीर भी बस की चपेट में आ गए। ट्रक से टकराने के बाद बस रुकी। बस चालक मौके से फरार हो गया।

कानपुर की सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिसिया बर्बरता के बाद सहमे छात्र
प्रयागराज के बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के कमरों में घुसकर क्रूरता से पीटा था। पुलिस की इस कार्रवाई का डर छात्रों पर तीन दिन बाद भी बना हुआ है। लॉजों के ज्यादातर कमरों में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के इक्का-दुक्का छात्र ही कमरों में अंदर से ताला बंद कर डर-सहमे, दुबके हुए हैं। पुलिस ने जिस क्रूरता से कमरों से छात्रों को बाहर घसीटकर पीटा था, उस मंजर को याद कर छात्रों की रूह कांप जाती है।

छोटा बघाड़ा मिश्रा लॉज में रहने वाले बिहार के विनीत यादव ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की तैयारी करते हैं। मंगलवार शाम वह कमरे में थे। अचानक बाहर शोरगुल मचा। हम डर गए। लगभग आठ-दस पुलिस वाले आए और कमरे का दरवाजा लाठी और बूटों से पीटकर तोड़ने लगे। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कुछ कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और छात्रों को बर्बर तरीके से पीटा। चीख पुकार सुनकर तख्त को दरवाजे से सटाकर हम लोग चुपचाप नीचे छिपे रहे।

आधे घंटे सन्नाटा पसरा रहने के बाद साथियों से फोन पर पता किया और चुपचाप सहपाठी के साथ माघ मेला क्षेत्र में निकल गए। रात भर मेले में घूमते रहे। हम लोग सुबह भी कमरे पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम को जब साथियों से पता चला कि एसएसपी आए थे और उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि किसी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा। तब हम लोग कमरे पर आए।

इसी लॉज में एसएससी की तैयारी करने वाले जौनपुर निवासी राजेश ने बताया कि जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। वह तो पहले ही भाग चुके थे। कमरे में तो वहीं छात्र थे, जिनका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने बेगुनाह छात्रों को पीटा। लॉज में कई छात्र इंटर की पढ़ाई करने वाले हैं। पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा है।

बिहार के कैमूर जिले के विनोद कुमार ने बताया छात्र अपनी बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर छात्र अपनी बात किस तरह जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएं। हम यहां पढ़ने के लिए आए हैं। उपद्रव करने नहीं आए हैं। लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ उपद्रवियों सा सलूक किया। जो छात्र आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। वह घर चले गए हैं। जो दूरदराज के हैं, वही छात्र रुके हुए हैं।

लॉज के कमरों में रुके हुए छात्र बाहर जरा सी भी आहट पर सहम उठते हैं। वह कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इन छात्रों का कहना है कि घर दूर होने और शहर में दूसरा कोई ठिकाना न होने के कारण लॉज में रुकने की मजबूरी है। वरना इस माहौल में वह भी ताला बंद कर चले जाते और माहौल सामान्य होने पर ही लौटते।

हाथरस : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की अस्पताल में मौत
हाथरस। हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को ‘भाषा’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि लड़की की आज तड़के तीन बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी है। उन्होंने कहा, “इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद चारों आरोपियों के खिलाफ अब भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी जाएगी।”

हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को घटना के बाद अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सोमवार सुबह उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिये उसे दिल्ली भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार लड़की जीवन रक्षक प्रणाली पर थी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बताया कि था कि वारदात के दौरान लड़की का गला भी दबाया गया था जिससे उसकी जुबान बाहर आ गयी थी और कट गयी थी।

अलीगढ़ के अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि महिला के पैर पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे और हाथ भी आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए थे। उत्तर प्रदेश में विपक्षी नेताओं कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने घटना की निंदा करते हुये दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

कांग्रेस की उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘हाथरस की हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘उप्र में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये । योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।’

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग की। उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘यूपी के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति दुखद:। सरकार पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करें, बीएसपी की यह मांग है।’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म एवं दरिंदगी की शिकार एक बेबस दलित बेटी ने आख़िरकार दम तोड़ दिया. नम आंखों से पुष्पांजलि! आज की असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची।’

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लवकुश और रवि नामक युवकों ने उससे दुष्कर्म किया था। उन्होंने कहा कि वारदात के दौरान विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला भी दबाया गया था। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने शनिवार को ‘भाषा’ को बताया था कि 14 सितंबर को पहले चंदपा पुलिस थाने के एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की को संदीप (20) नाम के एक लड़के द्वारा जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया जिसके बाद उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में मजिस्ट्रेट को दिये गये बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ संदीप के अलावा तीन और युवकों रामू, लवकुश और रवि ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश में उसका गला दबाया जिससे उसकी जबान कट गयी थी। हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि लड़की को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसको वेंटीलेटर पर रखा गया था।

पुलिस के व्हाटसएप नंबर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र संदेश भेजने वाला गिरफ्तार
लखनऊ। पुलिस की आपातकालीन सेवाओं के नंबर 112 पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरे अभद्र संदेश भेजने वाले को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त मध्य (डीसीपी सेंट्रल) सोमेन बर्मा ने शनिवार को ‘भाषा’ को बताया कि आपातकालीन सेवाओं के नंबर 112 पर के व्हाट्सएप नंबर पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरे अभद्र संदेश आया था। इस मामले में हजरतगंज पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि सर्विलांस के आधार पर शनिवार को इटावा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर को लखनऊ के बारा बिरवा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खुद की पिस्तौल से चली गोली से हुई थी कारोबारी इन्द्रकांत की मौत : एडीजी
महोबा (उप्र)।  जिले में क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत के बहुचर्चित मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश के हवाले से प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने कहा कि त्रिपाठी की खुद की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली से मौत हुई। एडीजी प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार देर रात आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली से ही उनकी मौत हुई।” एडीजी प्रेम प्रकाश ने एसआईटी जांच का हवाला देते हुए कहा, “आठ सितंबर को नहदौरा गांव के पास कबरई-बांदा मार्ग पर अपनी कार में घायल मिले क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की लाइसेंसी पिस्तौल से सामने से गोली चली थी और गोली उनके गले को भेदते हुए पीछे वाली सीट में जाकर फंस गई थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘आगरा की विधि विज्ञानशाला में पिस्तौल और कार की सीट में फंसी पायी गोली की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “फिलहाल अभी मामले की विवेचना चल रही है, निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार या अन्य आरोपियों को क्लीन चिट नहीं दी गयी है। एसआईटी ने अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भेज दी है।” गौरतलब है कि सात और आठ सितंबर को महोबा के पुलिस अधीक्षक पाटीदार के खिलाफ रिश्वत मांगने, झूठे मुकदमों में फंसाने और अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करने संबंधित वीडियो वायरल करने के कुछ घण्टे बाद क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी अपनी कार में गोली लगने के बाद घायल मिले थे।

वीडियो वायरल होने और व्यवसायी के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधीक्षक पाटीदार को निलंबित कर दिया था। शुक्रवार (11 सितंबर) को इन्द्रकांत के बड़े भाई रविकांत की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक पाटीदार, कबरई के निलंबित थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला और दो अन्य विस्फोटक सामग्री व्यवसायी सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त के खिलाफ जबरन धन वसूली (386), हत्या का प्रयास (307), साजिश रचना (120बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा-7/8 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके बाद रविवार (13 सितंबर) को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यवसायी इन्द्रकांत की मौत होने के बाद मंगलवार (15 सितंबर) को शासन के आदेश पर पुलिस महानिदेशक ने वाराणसी के आईजी विजय सिंह मीणा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

‘लव जिहाद‘ पर सख्त कानून ला सकती है योगी सरकार
कानपुर के प्रकरणों पर जांच के लिए गठित हुई एसआईटी

लखीमपुर खीरी में आरोपियों पर ‘रासुका‘ के तहत होगी कार्यवाई

मेरठ के प्रकरणों में हुई सख्त कार्रवाई

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ‘लव जिहाद गिरोह’ की सक्रियता पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के लिए सख्त कानून ला सकती है। कानपुर में शालिनी यादव और अन्य पांच हिन्दू परिवारों की बेटियां, लखीमपुर खीरी में दलित परिवार की बेटी और मेरठ में कई हिन्दू परिवार ‘लव जिहाद‘ का शिकार हुये हैं। ‘लव जिहाद गिरोह‘ पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कानपुर प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी। तो वहीं मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी प्रकरण में दोषियों पर ‘रासुका‘ लगाने के निर्देश दिये हैं। योगी सरकार जल्द ही ‘लव जिहाद‘ के बढ़ते प्रकरणों पर निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सख्त कानून ला सकती है।

हाल ही में मेरठ, कानपुर और लखीमपुर खीरी में सामने आये ‘लव जिहाद‘ के प्रकरण तस्दीक करते हैं कि एक समुदाय विशेष से संबंधित ‘लव जिहाद गिरोह‘ सोची-समझी रणनीति के तहत हिन्दू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए सक्रिय है। ‘लव जिहाद गिरोह‘ के सदस्य पहले हिन्दू नाम से युवतियों से दोस्ती कर प्रेम का नाटक करते हैं, फिर उनका ब्रेनवाॅश कर शादी का झांसा देकर या ब्लैकमेलिंग के सहारे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। ऐसे कई प्रकरण सामने आये हैं, जिन पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

कानपुर जनपद में शालिनी यादव से फिजा फातिमा बनी युवती का मामला सामने आने के बाद उसी मोहल्ले से ‘लव जिहाद‘ के पांच और मामले सामने आये हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से बेटियों को बचाकर वापस लाने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि बीते 2 महीनों में पांच लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया है। ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराने वाला एक गैंग सक्रिय है। सबसे बड़ी बात यह है कि पांचों आरोपी एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं।

पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि हमारी बच्चियों को गुमराह कर धर्मांतरण कराया गया है। उनको बरामद कर कोर्ट में बयान कराया जाए। शहर भर के सभी थानों में दर्ज मामलों की जांच कराई जाए तो एक बहुत बड़े गैंग का खुलासा होगा। शालिनी के भाई का कहना है कि फैसल मेरी बहन को बहला-फुसलाकर, उससे 10 लाख की चोरी कराने के बाद ले गया है।

आईजी रेंज, कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया, पांच बच्चियों के माता-पिता ने प्रार्थनापत्र दिया है कि बच्चियों का ब्रेनवॉश करके या बरगला कर ले जाया गया है। उनका धर्म परिवर्तन कराकर मैरेज की है। सभी ने बच्चियों को बरामद कर कोर्ट में बयान कराने की मांग की है। इसके लिए एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। जो इन सभी मामलों की जांच करेगी। यह बात सामने आ रही है कि सभी आरोपित एक ही कॉलोनी से हैं।

पांच बेटियों का कराया धर्मांतरण!

जनपद कानपुर में ‘लव जिहाद‘ का शिकार हुई शालिनी यादव प्रकरण के बाद कई ऐसे कई परिवार सामने आये हैं, जिनका आरोप है कि उनके घर की बेटियों को साजिश के तहत एक समुदाय विशेष के लड़के नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है। कल्यानपुर थाना क्षे़त्र के ऐसे ही एक प्रकरण में दो सगी बहनें शामिल हैं, जिसमें से एक नाबालिग है। इनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। इसी तरह से पनकी थाना क्षेत्र में दो सगी बहनें पीड़िता हैं। इनके परिवार ने भी पुलिस प्रशासन को बताया समुदाय विशेष के ये लड़के अपना ‘हिंदू नाम‘ बताकर बच्चियों के करीब आये।

कानपुर में गठित हुई एसआईटी

कानपुर में शालिनी यादव प्रकरण के बाद से शहर में ‘लव जिहाद गैंग‘ के सक्रिय होने की बात सामने आई है। पीड़ितों का कहना है कि पिछले एक महीने में 5 मामले सामने आ चुके हैं। ‘लव जिहाद‘ के मामले में आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर एसआईटी गठित की गई है। आरोपितों की एक-दूसरे से जुड़े होने की जांच एसआईटी करेगी। साथ ही सुनियोजित तरीके से जिहाद फैलाने और बाहर से फंडिंग के आरोपो की भी जांच होगी।

लखीमपुर खीरी प्रकरण में ‘रासुका‘ के तहत कार्रवाई

लखीमीपुर खीरी में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लव जिहाद का मामला सामने आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करा कर अपराधी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। इसमें सरकार पीड़िता की तरफ से केस लड़ेगी। पुलिस आरोपित दिलशाद के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी।

मेरठ में सामने आये कई प्रकरण

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद‘ के कई प्रकरण सामने आये हैं। मेरठ का फैसल कभी माथे पर टीका और हाथों में कलावा बांधकर हिन्दू युवती को झूठे प्रेमजाम में फंसाकर गर्भवती बनाता है। कभी शाकिब, अमन बनकर पहले एकता को अपने प्रेमजाल में फंसाता है और फिर परिजनों के सहयोग से उसका बेरहमी से कत्ल कर देता है। तो वसीम कभी दिनेश रावत बनकर हिन्दू युवती से प्रेम संबंध उसे ब्लैकमेल करने के लिए बनाता है। मेरठ स्थित परतापुर के गांव भूड़बराल का शादीशुदा शमशाद गाजियाबाद की महिला प्रिया से फेसबुक पर अमित गुर्जर बनकर प्रेमप्रसंग रचाता है। फिर शादी का झांसा देकर साथ रखता है। असलियत सामने आने पर मां-बेटी की हत्या कर दोनों के शव घर में ही दफना देता है। लव जिहाद के यह प्रकरण हालही में मेरठ जनपद की सुर्ख़ियां बनें हैं।

‘लव जिहाद’ के बढ़ते पैटर्न को मान चुका है केरल हाईकोर्ट

बीते दिनों केरल में एक हिन्दू लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि इस्लामिक कट्टरता फैलाने के लिए एक सोचे-समझे प्लान के तहत ‘लव जिहाद‘ पर काम किया जा रहा है। केरल हाईकोर्ट ने शफीन की हिंदू लड़की से शादी को ‘लव जिहाद‘ का बढ़ता पैटर्न बताते हुए इसे रद्द करने का ऑर्डर दिया था। शफीन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर एनआईए जांच रोकने की मांग की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए से कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आरवी. रवींद्रन के सुपरविजन में इस मामले की जांच करे।