Business Link » मेडिकल

राजधानी में नए साल में भी नहीं मिली हेल्थ एटीएम सुविधा
करीब एक साल से चल रही कवायद के बाद जनवरी से हेल्थ एटीएम लगने का काम शुरू हो जाना था, मगर यह महीना खत्म होने को है और अब तक एक भी हेल्थ एटीएम नहीं लग पाया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 15 फरवरी तक 20 जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 100 हेल्थ एटीएम पार्क व ऐसे स्थानों पर लगाए जाने हैं, जहां पर लोगों का आना-जाना अधिक है। ताकि सुबह-शाम की सैर व अन्य कार्यों के दौरान भी अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकें। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।

मुंबई की कंपनी यूलो हेल्थ केयर की ओर से करीब पांच महीने पहले लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने मॉडल के तौर पर पहला हेल्थ एटीएम लगाया भी जा चुका है, लेकिन यह अभी बंद ही है।अक्तूबर माह में राजधानी में आयोजित न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम के दौरान एक दिन के लिए यह चालू किया गया, मगर उसके बाद से बंद है।

बीस जगहों पर बन गए एटीएम कियोस्क

स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एससी सिंह का कहना है कि शहर में बीस जगहों पर एटीएम कियोस्क बनाने का काम पूरा हो गया है। अब वहां पर हेल्थ एटीएम को लगाने का काम किया जाएगा। यह काम पहले से चल रहा है, ऐसे में चुनाव आचार संहिता की बाधा नहीं आएगी और 15 फरवरी तक बीस जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

हेल्थ एटीएम से मिलेंगी ये सुविधाएं

दस मिनट में फुल बॉडी चेकअप हो जाएगा।

डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, टायफाइड सहित 50 से अधिक जांचों की सुविधा रहेगी।

मसल्स कैसी हैं, हड्डियां कितनी मजबूत हैं।

शरीर में पानी का लेवल कितना है।

बीपी-शुगर व यूरिन की जांच आदि।

जो कियोस्क ठेकेदार द्वारा बनाए गए हैं, उनका निरीक्षण करने का काम किया जा रहा है ताकि यह जांच हो जाए कि वह मानक के तहत बनाए गए हैं। निरीक्षण पूरा होने के बाद वहां पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

- एससी सिंह, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी

यूपी में मिले कोरोना के 8100 नए मरीज, 26 मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 8100 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12080 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 55574 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 202467 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 8100 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में तीन, कानपुर नगर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, कन्नौज में दो-दो, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, शामली, हरदोई, जालौन, गोंडा सुल्तानपुर, बलिया, हापुड़, कौशांबी में एक-एक मरीज की मौत हुी है।

लखनऊ में 1385, गौतमबुद्ध नगर 364, गाजियाबाद 418, झांसी 173, कानपुर नगर 212, प्रयागराज 258, वाराणसी 259, मेरठ 194, लखीमपुर खीरी 259, गोरखपुर 139, रायबरेली 241, बुलंदशहर 164, बरेली 101, आगरा 104, शाहजहांपुर 237, सहारनपुर 105, बिजनौर 137, शामली 181, सीतापुर 102, मुजफ्फरनगर 101, अमरोहा 242, ललितपुर 272, सिद्धार्थनगर 127, जालौन 132, उन्नाव 119, पीलीभीत 102, महराजगंज 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।

लखनऊ में 1385 नए मामले, 2026 संक्रमितों ने दी वायरस को मात

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच अब मौतों का सिलसिला बराबर बना हुआ है। रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा तीन मौत हुईं। ये मरीज चंदन अस्पताल, एरा मेडिकल कॉलेज और एसजीपीजीआई में भर्ती थे। इसके साथ ही लखनऊ में रविवार को संक्रमण के 1385 नये मामले मिले जबकि 2006 संक्रमितों ने वायरस को मात देने में सफलता हासिल की।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मृतकों में पहला व्यक्ति 53 वर्षीय पुरुष था, जिसका कई वर्ष से सीओपीडी का इलाज चल रहा था। संक्रमण की वजह से उसे एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह चंदन अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय पुरुष क्रॉनिक किडनी डिसीज से ग्रसित था। संक्रमित होने की बाद उनकी जान भी बचाई नहीं जा सकी। वहीं एक महिला रोगी जिसकी आयु 66 वर्ष थी, ब्रेन स्टोक और किडनी की समस्या होने पर पीजीआई से उसका इलाज चल रहा था। उसकी भी रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

दस हजार से ज्यादा सक्रिय मामले

लखनऊ के अस्पतालों में इस समय दो सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 10 फीसदी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम घातक है लेकिन यह अभी भी जानलेवा है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। लखनऊ में इस समय कोरोना संक्रमण के 10 हजार 579 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय करीब 15 हजार जांच रोज की जा रही हैं।

अलीगंज में कम हुई संक्रमितों की संख्या

लखनऊ में संक्रमण के लिए लिहाज से तीसरी लहर में सबसे संवेदनशील इलाका अलीगंज रहा है। अब चिनहट में भी संक्रमण के ज्यादा मामले मिल रहे हैं। रविवार को चिनहट में 236, अलीगंज में 195 आलमबाग में 193, इन्दिरानगर में 144, सिल्वर जुबली में 115, सरोजनीनगर में 115 एनके रोड-119, रेडक्रॉस में 83, टूड़ियागंज में 64 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इनमें से यात्रा इतिहास वाले 72, कांटेक्ट ट्रेसिंग के 393, प्री सर्जिकल के 36 हेल्थकेयर वर्कर के 30 और कमान अस्पताल के 50 कोविड पॉजीटिव मरीज शामिल हैं।

कोविड संक्रमण जैसे बढ़ा, अब उसी गति से गिरावट

प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर जिस तरह बढ़ी, अब उसी गति से गिर रही है। 19 जनवरी को संक्रमण की दर सर्वाधिक 7.70 फीसदी रही। इस दिन 17776 मरीज मिले थे। इसे पीक के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार यह चार फीसदी पहुंच गई। कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला दिसंबर से शुरू हुआ। 31 दिसंबर को संक्रमण की दर 0.13 फीसदी रही। जनवरी में बढ़ोतरी शुरू हुई और 10 जनवरी को दर 4.13 फीसदी पर पहुंच गई। 19 के बाद 20 जनवरी को घटकर 7.48 फीसदी आ गयी। इसके बाद से गिरावट जारी है। यह 29 जनवरी को 4.11 फीसदी और 30 जनवरी को चार फीसदी पर पहुंच गई है।

केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिक ल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि 10 दिन में जिस गति से संक्रमण की दर बढ़ी, उसी गति से अगले 10 दिन में कम भी हुई है। यह सुखद संदेश है। ऐसे में माना जा सकता है कि 19 जनवरी को संक्रमण का पीक था। यही लगता है कि अब तीसरी लहर के ज्यादा प्रभावी होने की संभावना नहीं है। इसी तरह गिरावट रही तो 15 फरवरी तक यह एक फीसदी से नीचे जा सकती है। फिर भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदब्रत का कहना है कि अभी पीक को लेकर अधिकृत तिथि घोषित नहीं की गई है।

कब और कितनी देर चली कोविड लहर

प्रदेश में पहली लहर चार मार्च 2020 को आयी। 11 सितंबर 2020 को सात हजार पाजिटिव मरीजों के साथ चरम पर थी। यह आठ मार्च तक चली। दूसरी लहर 11 मार्च 2021 को शुरू होकर 24 अप्रैल को चरम पर पहुंची। इस दिन पॉजिटिव केस की संख्या 38 हजार थी। यह 31 जुलाई तक चली।

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 7907 मिले कोरोना के नए मरीज, लखनऊ में 1172 केस और दो की मौत
उत्तर प्रदेश में 7907 नए मरीज मिले हैं, जबकि 14993 डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 65263 एक्टिव मामले हैं, जिनमें 63076 लोग होम आइसोलेशन में है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 4.54 प्रतिशत तक आ गई है। प्रदेश में 24 घंटे में 180883 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 7907 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल 98884193 सैम्पल की जांच की गयी हैं। इसी तरह 24 घण्टों में 14993 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन टीकाकरण भी तेज गति से चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14 करोड़ 57 लाख 80 हजार 643 दी गई, जबकि दूसरी डोज 9 करोड़ 95 लाख 44 हजार 146 दी गई है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अब तक 8733333 को प्रथम डोज और 1049732 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25 करोड़ 51 लाख सात हजार 854 डोज दी जा चुकी है।

लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1172 नये मामले मिले। इसके साथ ही संक्रमण की वजह से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति लखनऊ और एक महोबा निवासी था। नये संक्रमण के साथ ही लखनऊ में शुक्रवार को 2412 लोगों ने वायरस को मात देने में भी सफलता हासिल की। सीएमओ प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में लखनऊ निवासी 72 पुरुष शामिल हैं। जिनको डायबिटीज मालाइटिस एवं हाइपरटेशन की समस्या थी।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती होकर उनका इलाज चल रहा था। इसी तहर महोबा निवासी 62 वर्षीय महिला का पीजीआई में दिल संबंधी रोग का आपरेशन किया गया था। तमाम कोशिश के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

लखनऊ में शुक्रवार को चनहट में 149, अलीगंज में 198 आलमबाग में 156 इन्दिरानगर,121 सिल्वर जुबली में 83, सरोजनीनगर में 93, एनके रोड 44, रेडक्रॉस में 89, टूडियागंज में 37 कोविड धनात्मक रोगी मिले। यात्रा इतिहास वाले 97, 338 व्यक्ति कांटेक्ट ट्रेसिंग, जबकि ऑपरेशन से पहले जांच कराने वालों में 245 लोग कोविड पॉजीटिव मिले हैं।

दिल्ली-मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली-मुंबई से राहत भरी खबर आ रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,760 मामले आए हैं। 30 लोगों की मृत्यु हुई है और 45,140 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में पॉज़िटिविटी रेट घटकर 11.79% हो गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,857 नए मामले सामने आए, 503 रिकवरी हुईं और 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कोरोना का मुआवजा पीड़ित के परिजन का हक, इसमें देर न हो : हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि मुआवजा कोरोना से मरने वालों के परिजनों का हक है। उन्हें इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि डाक या व्यक्तिगत तौर पर दायर किए गए मुआवजे के दावों को खारिज या उसमें देरी क्यों की जा रही है। पीठ ने कहा कि मुआवजा देने में देरी नहीं होनी चाहिए।

दुनिया में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी

ब्रुसेल्स में कोरोना और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसे लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। इस बीच दुनिया में 22.27 लाख नए मामलों के साथ अमेरिका और फ्रांस में संक्रमण में कुछ गिरावट दर्ज की गई। दुनियाभर में कोरोना को लेकर पिछले एक दिन में 4,831 लोगों की मौत भी हुई है।

नए संक्रमितों में फ्रांस तीन लाख नए मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर और अमेरिका 1.97 लाख नए मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। अमेरिका और फ्रांस में पिछले एक दिन में रोजाना आने वाले नए मामलों को लेकर यह गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अमेरिका में संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें (574) हुईं जबकि फ्रांस में 115 लोगों ने जान गंवाई। अब तक 35.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 56.15 ने अपनी जान गंवाई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया आगाह

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह किया है कि यह मान लेना खतरनाक होगा कि ओमिक्रॉन स्वरूप ही कोरोना का अंत है। हालांकि कुछ मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएं तो महामारी का यह गंभीर दौर साल के अंत तक खत्म हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उप्र के छह जिलों के एल-2 कोविड-19 चिकित्सालयों का किया लोकार्पण
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर, भदोही, शामली, बरेली, अमेठी और संत कबीर नगर जिलों में ऑक्सजीन युक्त बिस्तरों से लैस छह एल-2 कोविड चिकित्सालयों का बुधवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के एक करोड़ से ज्यादा नमूनों के जांच किए गए हैं, जो अपने-आप में रिकॉर्ड हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक जनपद में एल-01 चिकित्सालय की श्रृंखला, एल-2 कोविड-19 चिकित्सालय की स्थापना, उच्च चिकित्सा संस्थान और मेडिकल कॉलेजों में एल-3 कोविड-19 चिकित्सालय के निर्माण को तेजी से बढ़ाने का काम किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण दर और मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की और साथ ही रिकवरी दर को बेहतर करके जनमानस में विश्वास पैदा किया है। सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सबकुछ टीम वर्क से सम्भव हुआ है। उसी का नतीजा है कि आज हम छह एल-2 कोविड-19 चिकित्सालय प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 36 ऐसे जिले थे, जहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी, लेकिन आज सभी 75 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे सामने प्रदेश की 24 करोड़ आबादी को कोविड-19 संक्रमण से बचाने और जांच की विकसित करने की चुनौती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रदेश में परीक्षण की कोई क्षमता नहीं रही हो, वहां आज एक दिन में 1.5 लाख नमूनों की जांच की जा रही है। यह दर्शाता है कि कोविड-19 हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर (स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे) पर राज्य सरकार पूरी गम्भीरता से काम कर रही है।’’ उन्होंने ऑनलाइन जुड़े जनपदों के जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों से अपील किया, ‘‘हमें हर हाल में संक्रमण को रोकना व सतर्क रहकर संक्रमण फैलने के चेन को तोड़ना होगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रख सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के उपचार का सबसे अच्छा तरीका बचाव है। सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। सतर्कता के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये मूलमंत्र ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन करना अत्यन्त आवश्यक है।’’ इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आमजन को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

महामारी से मौत का आंकड़ा ‘स्तब्ध’ करने वाला : संरा प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत एक “दुखदायी पड़ाव” है जिसे इस “बीमारी की निर्दयता” ने और बदतर बना दिया है। हामारी से मौत के आंकड़े के 10 लाख के पार पहुंच जाने के बाद जारी एक बयान में गुतारेस ने इसे “स्तब्ध करने वाला आंकड़ा” करार दिया।

बयान में उन्होंने कहा, “वे माता, पिता, पत्नी, पति, भाई और बहन थे। दोस्त और सहकर्मी थे। इस बीमारी के बरकरार रहने से दर्द कई गुना बढ़ गया है। संक्रमण के जोखिम की वजह से परिवार घरों में ही रह रहे हैं। और जीवन में दुख या आनंद मनाना अक्सर असंभव हो रहा है।” गुतारेस ने चेतावनी दी, “विषाणु के प्रसार, नौकरियों के जाने और शिक्षा में व्यवधान तथा हमारी जिंदगी में महामारी के कारण आई मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रहीं।”

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जिम्मेदार नेतृत्व , सहयोग और विज्ञान के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने जैसे ऐहतियात बरतकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी दवा बनती है तो वह “सभी के लिये उपलब्ध व वहनीय होनी चाहिए।”

पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर देगी योगी सरकार
कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मौत होने पर उसके परिजन को दस लाख सरकार रुपये की देगी आर्थिक सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा तथा कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मौत होने पर उसके परिजन को दस लाख सरकार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी । मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं राजधानी में नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सूचना परिसर भवन के उद्घाटन के दौरान कीं । उन्होंने कहा कि सूचना विभाग शासन और प्रशासन के कार्यों को मीडिया तक पहुंचाने के लिये एक सेतु का काम करता है ।

उन्होंने कहा, ”किसी भी सरकार के कार्यों का आम जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय होता है । शासन का काम योजनाएं बनाना होता है प्रशासन उसे विभिन्न माध्यमों से आम जन तक पहुंचाता है, लेकिन जनता, शासन और प्रशासन के बीच में एक महत्तवपूर्ण सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देगी, इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मृत्यु होने पर उसके परिजन को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मीडियाकर्मी काम कर रहे है और पत्रकारों को पूरी सुरक्षा और जागरुकता के साथ काम करते हुए संक्रमण से बचना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में इन्सेफलाइटिस कुछ साल तक एक जान लेवा बीमारी थी जो धीरे धीरे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले चुकी थी, लेकिन प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन कार्यक्रमों और प्रदेश सरकार की योजनाओं की बदौलत इस बीमारी को समाप्त करने में सफलता मिली।

भारत में कोविड-19 के मामले 58 लाख के पार
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 92,290 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 47,56,164 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु की दर 1.59 प्रतिशत है। उसके अनुसार देश में अभी 9,70,116 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.67 प्रतिशत हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 24 सितम्बर तक कुल 6,89,28,440 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 14,92,409 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

एम्स के सभी केंद्रो पर ओपीडी अस्थाई तौर पर बंद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने सभी केंद्रों पर बाह्य रोगी सेवा (ओपीडी) तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर दो सप्ताह तक बंद करने का फैसला किया है।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के शर्मा ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि आपातकालीन और अर्ध आपातकालीन मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और जनरल-निजी वार्ड को बंद करने का फैसला लिया गया है।

एम्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी केंद्रों और एम्स अस्पताल के विशेष क्लीनिक समेत नियमित ओपीडी के मरीजों का पंजीकरण 23 मार्च से अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर बंद रखने का फैसला किया गया है।’

एम्स ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी कर 21 मार्च से सभी टाली जाने वाली सर्जरी को रोकने की घोषणा की थी और केवल आपातकालीन जीवन-रक्षक सर्जरी करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों को पर्याप्त संख्या में वेटिलेंटर और उच्च प्रवाह वाले ऑक्सीजन मास्क की खरीदारी करने को कहा था। साथ ही उन्हें अपने प्रांगण में भीड़ एकत्र नहीं होने देने की सलाह दी थी।

यह व्यवस्था स्पेशियलिटी क्लीनिक सहित एम्स के सभी केंद्रों पर भी लागू रहेगी। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा के मुताबिक कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए इस तरह के फैसले लिए गए हैं। अस्पताल में मरीजों की तादाद कम की जा सके। इसके लिए सभी तरह के एहतिहाती प्रयोग और इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां बता दें कि शनिवार से एम्स में गैरजरूरी सर्जरियों पर भी रोक लगा दी गई है।

इधर सफदरजंग अस्पताल ने भी अस्पताल में गैर जरूरी मरीजों की तादाद को कम करने के लिए ओपीडी समय में कटौती की है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ओपीडी अब सुबह 8.30 से 10:30 तक संचालित किया जाएगा। वहीं दोपहर में ओपीडी में आए मरीज 1:30 से 2:30 बजे तक दिखा सकते हैं। अस्पताल ने बुजुर्गों की सुरक्षा और जोखिम को ध्यान में रखते हुए जेरियाट्रिक विभाग की ओपीडी को फिलहाल बंद कर दिया है। यहां बता दें कि जेरियाट्रिक विभाग की ओपीडी बुजुर्ग मरीजों के लिए होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण विशेषतौर से बुजुर्गों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

कोरोना के साथ ठीक होने वालों की सेहत के बारे में भी सोचना होगा
ठीक होने वालों में अधिकांश के दिल, फेफड़े और नर्वस सिस्टम पर संक्रमण का असर

टीका और नई दवा की खोज जितना ही महत्वपूर्ण है, उतना ही उपलब्ध दवाओं का उपयोग

इस क्षेत्र में काम हुआ है, पर और तेजी लाने की जरूरत

गिरीश पांडेय

लखनऊ। मेडिसिनल केमेस्ट्री में पीएचडी, राम शंकर उपाध्याय लेक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद) के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और अमेरिका के ओम ऑन्कोलॉजी के मुख्य वैज्ञानिक हैं। एक दशक से अधिक समय तक वह स्वीडन (स्टॉकहोम) के उपशाला विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे हैं। इसके अलावा वह मैक्स प्लैंक जर्मनी (बर्लिन) और मेडिसिनल रिसर्च काउंसिल ब्रिटेन (लंदन), रैनबैक्सी, ल्यूपिन जैसी नामचीन संस्थाओं में भी काम कर चुके हैं। कई जरूरी दवाओं की खोज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इनमें से करीब 20 पेटेंट हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके दो दर्जन से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चके हैं। वह लेक्साई और सीएसआईआर (कॉउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्री रिसर्च ) से मिलकर कोविड की दवा खोजने पर भी काम कर रहे हैं। फिलहाल अमेरिका, यूरोप एवं स्कैंडिनेवियन देशों में कंपनी के विस्तार के लिए वह स्टॉकहोम में रह रहे हैं। मूलत: वह आगरा के हैं। वह प्रदेश के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश।

कोरोना के संक्रमण और इलाज के बारे में आपकी क्या राय है?

कोरोना के संक्रमण की रफ्तार और इनसे होने वाली मौतों की संख्या के मद्देनजर टीका और स्पेसिफिक दवा के लिए जो काम हो रहा है उसके अलावा जरूरत इस बात की है कि पहले से मौजूद फार्मुलेशन के कंबिनेशन से संक्रमण रोकने और संक्रमण होने पर कारगर दवा की तलाश को और तेज किया जाय। अब तक कैंसर की करीब 15, चार एंटी हेल्मिन्थस कीड़ी की दवा, करीब दर्जन भर एंटी इन्फ्लेमेटरी दवाएं कोविड के लक्षणों के इलाज में उपयोगी पायी गई हैं। इस पर और काम करने की जरूरत है।

संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों के भावी स्वास्थ्य के बारे में क्या कहना है?

संक्रमित लोगों के इलाज के साथ ठीक हुए लोगों पर कोराना के प्रभाव के बारे में भी सोचना होगा। इनकी संख्या करोड़ों में होने वाली है। इसिलए यह बेहद जरूरी है। लैनसेट में हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के इलाज के बाद 55 फीसद रोगियों में नर्वस सिस्टम की शिकायतें मिलीं। इसी तरह जर्मनी में हुए एक अध्ययन में संक्रमण से बचने वाले 75 फीसद लोगों के दिल की संरचना में बदलाव दिखा। इसका संबंधित लोगों पर भविष्य में क्या असर होगा। यह असर कैसे न्यूनतम किया जाए इस पर भी फोकस करने की जरूरत है। साथ ही यह मानकर भी काम करना होगा कि कोविड-19 अंतिम नहीं है। आगे भी ऐसे हालात आ सकते हैं। तैयारियां इसके मद्देनजर भी होनी चाहिए।

यहां के दवा इंडस्ट्री के बारे में कुछ कहेंगे?

जिन एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंटस एपीआई से दवाएं बनती हैं, वे 75 से 80 फीसद तक चीन से आती हैं। कुछ तो 100 फीसद। मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए ये एपीआई भारत में ही बनें। इनकी मात्रा भरपूर हो ताकि इनसे तैयार दवाओं के दाम भी वाजिब हों। चूंकि उत्तर प्रदेश का हूं। लिहाजा ऐसा कुछ करने की पहली प्राथमिकता उप्र ही रहेगी। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर सरकार से बातचीत भी जारी है।