Business Link » राजनीती प्रशासन

24 साल बाद भी फाइलों में अटकी एलिवेटेड रोड, सेतु निगम ने भेजी रिपोर्ट
राजाजीपुरम से कालीदास मार्ग के बीच हैदर कैनाल पर बननी थी एलिवेटेड रोड

जाम से परेशान राजधानीवासियों को मिलनी थी राहत, पर नहीं मिली

1697 करोड़ रुपये में हैदर कैनाल एलिवेटेड प्रोजेक्ट होना था शुरू

1998 में निजी कंपनी ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार की

2021 नवंबर में सर्वे रिपोर्ट शासन में भेज चुका है सेतु निगम

14 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव कई बार किया गया तैयार

लखनऊ। राजाजीपुरम से कालीदास मार्ग तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड 24 साल बाद भी फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है। गाजीउद्दीन हैदर कैनाल पर करीब 14 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव कई बार तैयार किया गया, लेकिन शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। इसके चलते लाखों राजधानीवासियों को रोजाना भीषण जाम से जूझना पड़ता है।

लोक निर्माण विभाग के जानकारों की मानें तो हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनने से आगरा एक्सप्रेस-वे और लोहिया पथ आपस में जुड़ जाएंगे। साथ ही अवध चौराहे, मवैया, चारबाग व हजरतगंज में लगने वाला ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितम्बर 2021 को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 13 नवम्बर 2021 को शासन को सर्वे रिपोर्ट भी सौंप दी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ सकी।

पहले चरण में राजाजीपुरम से सदर तक बननी थी सड़क

राजधानी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करीब 24 साल पहले गाजीउद्दीन हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पहले चरण में राजाजीपुरम से सदर क्रॉसिंग तक 7.41 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क बनाने का प्रस्ताव था। इसकी चौड़ाई 45 मीटर रखी जानी थी। बीच में डिवाइडर भी बनना था। दोनों किनारों पर तीन-तीन मीटर का फुटपाथ भी बनाना तय हुआ था। तब इसकी अनुमानित लागत करीब 534 करोड़ रुपये थी।

वर्ष 1998 में तैयार हुई थी फिजिबिलिटी रिपोर्ट

एक निजी कंपनी ने वर्ष 1998 में इस एलिवेटेड रोड ​की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की ​थी। अगले साल 1999 में संशोधित रिपोर्ट भी तैयार हुई, लेकिन आपत्तियों और भारी भरकम खर्च के कारण योजना रोक दी गई। इसके बाद 24 जुलाई 2019 को यातायात सुधार के लिए शासन स्तर पर बैठक हुई, जिसमें एलडीए को 1697 करोड़ रुपये में हैदर कैनाल एलीवेटेड प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं हुआ। तब से इलाके के लोग सिर्फ इंतजार में हैं।

राजाजीपुरम से गोमती तक जाती है कैनाल

राजाजीपुरम से गोमती तक जाने वाली हैदर कैनाल 14 किमी लम्बी है। इसकी चौड़ाई 40 से 70 मीटर है। घनी आबादी में राजाजीपुरम से गोल्फ क्लब चौराहे तक नाले की लंबाई 8.26 किमी है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से पुराना किला क्रॉसिंग तक नाले पर 840 मीटर पर निर्माण भी करवाया गया है।

बड़े इलाके को मिलती ट्रैफिक जाम से राहत

राजाजीपुरम से हजरतगंज पहुंचने में 30 मिनट से अधिक समय लगता है। पिछले कई वर्षों से हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बनने से इन समस्याओं से निजात मिल जाती।

करण गहलौत, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम बड़ी रिहायशी कॉलोनी है, लेकिन संकरे रास्तों के कारण वाहन चालकों को गोमतीनगर, चिनहट पहुंचने में 40-45 मिनट तक लग जाता है। यदि हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड बन जाये तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ऋषभ गुप्ता, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम से हैदर कैनाल के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए सर्वे रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेजी गई है। इस पर करीब 770 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा।

योगेश पावर, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव
बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी कर दिया है।

युवावस्था से ही आमजन की आवाज को मजबूत करने के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले विनय श्रीवास्तव ने समाजवादी राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है। जनपद कन्रौज के ग्राम ऊंचा, तालग्राम के निवासी विनय ​श्रीवास्तव के मनोनयन से क्षेत्र सहित प्रदेश में हर्ष की लहर है।

क्षेत्र का विकास करना ही मेरा उद्देश्य : सूरज प्रधान
दर्जनों गांवों का भ्रमण कर गिनाईं केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के युवा उम्मीदवार सूरज प्रधान ने रविवार को दर्जनों गांवों का भ्रमण कर केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है। वहां पर 300 यूनिट बिजली, सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा, पानी, चिकित्सा समेत तमाम योजनाएं लोगों को मुफ्त मिल रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में केजरीवाल सरकार की बनने पर 300 यूनिट बिजली, सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा, पानी, चिकित्सा समेत तमाम योजनाएं मुफ्त मिलेंगी। सूरज प्रधान ने कहा कि मैं आपका बेटा हूं, आपके बीच का हूं और क्षेत्रीय हूं, मुझे नेता नहीं बनना है। मैं आपका सेवक बनकर आप सबकी सेवा करना चाहता हूं।

सूरज प्रधान ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं लोगों ने कहा कि इस बार क्षेत्र में झाड़ू चलेगी। इस दौरान पूर्व प्रधान रामबक्श रावत, अखिलेश कुमार, संकेत कुमार, जैन प्रसाद, विशाल, रंजीत, रामसनेही, रामसुमिरन, राम स्वरूप, करन, सचिन समेत तमाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

राजधानी में नए साल में भी नहीं मिली हेल्थ एटीएम सुविधा
करीब एक साल से चल रही कवायद के बाद जनवरी से हेल्थ एटीएम लगने का काम शुरू हो जाना था, मगर यह महीना खत्म होने को है और अब तक एक भी हेल्थ एटीएम नहीं लग पाया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 15 फरवरी तक 20 जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 100 हेल्थ एटीएम पार्क व ऐसे स्थानों पर लगाए जाने हैं, जहां पर लोगों का आना-जाना अधिक है। ताकि सुबह-शाम की सैर व अन्य कार्यों के दौरान भी अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकें। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।

मुंबई की कंपनी यूलो हेल्थ केयर की ओर से करीब पांच महीने पहले लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने मॉडल के तौर पर पहला हेल्थ एटीएम लगाया भी जा चुका है, लेकिन यह अभी बंद ही है।अक्तूबर माह में राजधानी में आयोजित न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम के दौरान एक दिन के लिए यह चालू किया गया, मगर उसके बाद से बंद है।

बीस जगहों पर बन गए एटीएम कियोस्क

स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एससी सिंह का कहना है कि शहर में बीस जगहों पर एटीएम कियोस्क बनाने का काम पूरा हो गया है। अब वहां पर हेल्थ एटीएम को लगाने का काम किया जाएगा। यह काम पहले से चल रहा है, ऐसे में चुनाव आचार संहिता की बाधा नहीं आएगी और 15 फरवरी तक बीस जगहों पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

हेल्थ एटीएम से मिलेंगी ये सुविधाएं

दस मिनट में फुल बॉडी चेकअप हो जाएगा।

डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, टायफाइड सहित 50 से अधिक जांचों की सुविधा रहेगी।

मसल्स कैसी हैं, हड्डियां कितनी मजबूत हैं।

शरीर में पानी का लेवल कितना है।

बीपी-शुगर व यूरिन की जांच आदि।

जो कियोस्क ठेकेदार द्वारा बनाए गए हैं, उनका निरीक्षण करने का काम किया जा रहा है ताकि यह जांच हो जाए कि वह मानक के तहत बनाए गए हैं। निरीक्षण पूरा होने के बाद वहां पर हेल्थ एटीएम लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

- एससी सिंह, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी

मौनी अमावस्या का स्नान एक फरवरी को, उमड़ेगा रेला
माघ मास की अमावस्या 31 जनवरी को पड़ रही है लेकिन उदय व्यापिनी होने के कारण मौनी अमावस्या एक फरवरी को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है। गंगा के तट पर स्नान व दान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा।

पद्मपुराण के उत्तरखंड में माघ मास की अमावस्या के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है कि व्रत, दान और तपस्या से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि माघ महीने में स्नान मात्र से होती है। इसलिए स्वर्ग लाभ, सभी पापों से मुक्ति और भगवान वासुदेव की प्रीति के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ स्नान करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि माघ की अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर 1.15 बजे लग रही है और एक फरवरी को सुबह 11.16 बजे तक रहेगी। उदय व्यापिनी ग्राह्य होने से मौनी अमावस्या एक फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग होगा। तिथि विशेष पर मौन रख कर प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान या काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा में डुबकी लगाने का विशेष मान है।

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि प्रात: काल मौन रख कर स्नान-ध्यान से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। वैसे मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान का भी विशेष महत्व होता है। दान में भूमि, स्वर्ण, अश्व, गज दान के साथ ही आम जनमानस तिल से बनी सामग्री, उष्ण वस्तुएं, कंबल स्वेटर, शाक-सब्जी दान से भी विशेष पुण्य लाभ होता है। इस दिन साधु-महात्मा व ब्राह्मणों के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए। उन्हें कंबल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए।

कोरोना के चलते छह फरवरी तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान अब छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, एडीजी, पुलिस आयुक्तों, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर शैक्षणिक संस्थानों को छह फरवरी तक तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था।

पुलिसिया बर्बरता के बाद सहमे छात्र
प्रयागराज के बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के कमरों में घुसकर क्रूरता से पीटा था। पुलिस की इस कार्रवाई का डर छात्रों पर तीन दिन बाद भी बना हुआ है। लॉजों के ज्यादातर कमरों में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के इक्का-दुक्का छात्र ही कमरों में अंदर से ताला बंद कर डर-सहमे, दुबके हुए हैं। पुलिस ने जिस क्रूरता से कमरों से छात्रों को बाहर घसीटकर पीटा था, उस मंजर को याद कर छात्रों की रूह कांप जाती है।

छोटा बघाड़ा मिश्रा लॉज में रहने वाले बिहार के विनीत यादव ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की तैयारी करते हैं। मंगलवार शाम वह कमरे में थे। अचानक बाहर शोरगुल मचा। हम डर गए। लगभग आठ-दस पुलिस वाले आए और कमरे का दरवाजा लाठी और बूटों से पीटकर तोड़ने लगे। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कुछ कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और छात्रों को बर्बर तरीके से पीटा। चीख पुकार सुनकर तख्त को दरवाजे से सटाकर हम लोग चुपचाप नीचे छिपे रहे।

आधे घंटे सन्नाटा पसरा रहने के बाद साथियों से फोन पर पता किया और चुपचाप सहपाठी के साथ माघ मेला क्षेत्र में निकल गए। रात भर मेले में घूमते रहे। हम लोग सुबह भी कमरे पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम को जब साथियों से पता चला कि एसएसपी आए थे और उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि किसी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा। तब हम लोग कमरे पर आए।

इसी लॉज में एसएससी की तैयारी करने वाले जौनपुर निवासी राजेश ने बताया कि जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। वह तो पहले ही भाग चुके थे। कमरे में तो वहीं छात्र थे, जिनका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने बेगुनाह छात्रों को पीटा। लॉज में कई छात्र इंटर की पढ़ाई करने वाले हैं। पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा है।

बिहार के कैमूर जिले के विनोद कुमार ने बताया छात्र अपनी बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर छात्र अपनी बात किस तरह जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएं। हम यहां पढ़ने के लिए आए हैं। उपद्रव करने नहीं आए हैं। लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ उपद्रवियों सा सलूक किया। जो छात्र आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। वह घर चले गए हैं। जो दूरदराज के हैं, वही छात्र रुके हुए हैं।

लॉज के कमरों में रुके हुए छात्र बाहर जरा सी भी आहट पर सहम उठते हैं। वह कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इन छात्रों का कहना है कि घर दूर होने और शहर में दूसरा कोई ठिकाना न होने के कारण लॉज में रुकने की मजबूरी है। वरना इस माहौल में वह भी ताला बंद कर चले जाते और माहौल सामान्य होने पर ही लौटते।

यूपी में 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति की व्यवस्था खत्म, दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को राहत
बिजनेस लिंक ब्यूरो

कोविड की तीसरी लहर के प्रभाव में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति की व्यवस्था समाप्त कर दी है। दिव्यांग कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अब सभी कार्मिकों को कार्यालय आना होगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत शारीरिक रूप से दिव्यांग कार्मिकों व गर्भवती महिलाओं को घर से कार्य करने के लिए अधिकृत किया जाए। वे इस दौरान अपने मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से कार्यालय के संपर्क में रहेंगे। आवश्यकता होने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सकेगा। शेष व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू रहेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर 13 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में समूह ख, ग व घ के कार्मिकों की उपस्थिति की रोस्टर व्यवस्था लागू की थी। ऑफिस में 50 फीसदी कार्मिकों की उपस्थिति जबकि बाकी को घर से कार्य की अनुमति दी गई थी।

उप्र में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि सरकार की अनंत घोषणाओं और निर्देशों के बावजूद दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी नहीं आई है।

मायवती ने ट्वीट किया, ‘यूपी सरकार की अनंत घोषणाओं व निर्देशों आदि के बावजूद दलितों व महिलाओं पर अन्याय-अत्याचार, बलात्कार व हत्या आदि की घटनायें नहीं रूक रही हैं तो इससे सरकार की नीयत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। खासकर छात्राओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो ऐसी कानून-व्यवस्था किस काम की?’’

भारत की नई पहचान बनेगी ‘योगी की फिल्म सिटी’
नौएडा, ग्रेटर नौएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे फिल्म सिटी स्थापना के प्रयास तेज

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेंगे अवसर, होगा क्षेत्रीय विकास

प्रोत्साहित होगा निवेश, सृजित होंगे नए रोजगार अवसर

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को मिलेगा विशेष लाभ

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी का पता, अब उत्तर प्रदेश होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना केे निर्देश दिए हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प मिलेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलेंगे। निवेश प्रोत्साहित होगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह फिल्म सिटी भारत की नई पहचान बनेगी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

फिल्म सिटी की स्थापना के इस निर्णय पर देश के विख्यात फिल्मकारों, निर्माताओं और लोकगायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। फिल्म सिटी के निर्माण से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की स्थानीय प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय भाषाओं में फिल्म निर्माण हो सकेगा। भोजपुरी को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।

बीते दिनों मेरठ मण्डल की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। प्रदेश में एक बेहतरीन फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी यह एक अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय के बाद से ही कई फिल्मी हस्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशंसा की है। अभिनेत्री कंगना रनोट, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, पटकथा लेकर मनोज मुंतशिर, भजन गायक अनूप जलोटा तथा हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी तथा खूबसूरत फिल्म सिटी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।

खासकर महिलाओं को मिलेंगे नए अवसर: मालिनी अवस्थी

विख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ‘सूरदास, कबीरदास, तुलसीदास, खुसरो, रैदास, निराला, महादेवी वर्मा, फिराक और जिगर की धरती उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण का स्वागत करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश ने हिन्दी—उर्दू को आकार दिया है। मदर इण्डिया, गंगा जमुना से लेकर लगान तक फिल्मों में दिखाएं जाने वाले गांवों की परिकल्पना में उत्तर प्रदेश के गांव को ही दिखाया गया है। उन्होंने कहा, इस फिल्म सिटी के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाएं विशेषकर महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे। देश में अभी जैसे मुम्बई है, वैसा ही विकल्प उत्तर प्रदेश में होने से सभी को नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री से मिले फ़िल्म निर्माता मधुर भंडारकर

विख्यात फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सम्भावनाओं की इस पहल पर बहुत खुशी जाहिर की है। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, फिल्म सिटी का विकास मुख्यमंत्री का विजन है। यह प्रयास अच्छा है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इडस्ट्री में ख़ुशी की नई लहर है। यहां बेहतर व्यवस्था से फिल्म से जुड़े लोग अपने प्रोजेक्ट पूरे कर सकेंगे। फिल्म निर्माताओं को एक विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मधुर भंडारकर को राममंदिर के प्रसाद के तौर पर प्रभु श्रीराम का सिक्का, रामचरित मानस, तुलसी माला और भव्य दिव्य कुम्भ की कॉफी टेबल बुक भेंट स्वरूप दी।