Business Link » बी-न्यूज़

हलाला का सच बता रही वेब सीरीज
वेब सीरीज के जरिए हलाला का मतलब साफ हो गया, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनी वेब सीरीज

उल्लू एप्प के दर्शक कर रहे खूब पसंद, हलाला का मिल रहा पॉजीटिव रिस्पांस

नई दिल्ली। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की दुनिया में इन दिनों उल्लू की चर्चा का विषय ही एकदम नया है। ऐसे सामाजिक विषय पर उल्लू ने अपनी वेब सीरीज लॉच की है, जिस विषय पर या तो आम लोग बात करने से कतराते है या फिर धर्म की दुहाई दे कर टाल जाते है, बीते शुक्रवार को उल्लू पर हलाला रिलीज की गयी है, जिसकी चर्चा से न केवल फिल्मी दुनिया ने दूरी बना रखी थी, बल्कि आम लोग भी इस विषय पर बात करने से कतराते रहे हैं।

हलाला मुस्लिम समाज में तीन तलाक के बाद तलाकशुदा महिलाओं के हालात पर बनाई गई एक जज़्बाती वेब सीरीज है। डायरेक्टर दीपक पांडेय के निर्देशन में उल्लू हलाला नामक वेब सीरीज लेकर आया है, इसके आने के बाद लोगों को ये जानने का मौका मिल रहा है कि आखिर हलाला क्या है? हालांकि आज के समय में लोग इन मुद्दों पर बात करने से कतराते है, लेकिन घर के अंदर किस तरह मुस्लिम महिलाओं को तमाम घरेलू अपराध से निपटना पड़ता है, उसको बाखूबी डायरेक्टर दीपक पांडेय ने पर्दे पर उतारने का कार्य किया।

उल्लू द्वारा बनाई गई हलाला न सिर्फ अपने देश, बल्कि एशिया के मुस्लिम बहुल इलाकों में तीन तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं की होने वाली बदतर हालातों को झकझोर कर देने वाली सीरीज है। लेकिन इसको देखने वालों ने अभिनेता व अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ तहे दिल से की। हलाला वेब सीरीज में मशहूर सीरियल दिया और बाती हम की पॉपुलर अभिनेत्री दीपिका सिंह, जोधा अकबर में काम कर चुके रवि भाटिया, चिडिय़ा घर में नजर आने वाली शफाक नाज, मोह मोह के धागे फेम एजाज खान अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि जानी- मानी व प्रतिभाशाली अभिनेत्री और डांसर नीलिमा अजीम इस सीरीज में शफाक के तौर पर एक मां के रोल में नजर आयी। नीलिमा सीरीज के लीड किरदार में है, जबकि एजाज और रवि उनके पति के रोल में दिखाई दे रहे है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में दीपिका सिंह ने एक वकील के किरदार में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

दीपिका सिंह

हलाला वेब सीरीज में मैं वकील बनी हूं और मुस्लिम महिलाओं के लिए लड़ रही हूं, उनकी आवाज उठा रही हूं ताकि उनके साथ होने वाले अत्याचार और उत्पीडऩ के दलदल से उन्हें बाहर निकाल सकूं। कहानी काफी अच्छी है। दर्शकों को काफी पसंद आरही है। शूङ्क्षटग में काफी नर्वस थी, मेरे लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहा, लेकिन ओवरऑल उल्लू टीम ने काफी सपोर्ट किया। मुझे खुशी है कि मुझे महिलाओं को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी मिली। हां सेट पर मेरे लिए चुनौतियां काफी थी, लेकिन फैंन्स ने मेरे अभिनय को काफी पसंद किया। काफी लोगों से पाजीटिव कमेंट मिल रहा है।

रवि भाटिया

हलाला के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन ये मेहनत बेकार नहीं गयी। बड़े वर्ग से लोग अच्छे कमेंट कर रहे है। सोसाइटी में आज किस कदर अनाप-शनाप कानून की दुहाई देकर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है, वो हमने पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। इस्लाम में इसके लिए जो कानून बने है, उनका गलत यूज किया जा रहा है, जो गलत है। ये सब तुरंत बैन होना चाहिए। कई जगहों पर तो बाकायदा लोगों ने इसको बिजनेस बना लिया है। मैं खूश हूं कि ऐसी सामाजिक मूवी का हिस्सा रहा।

शफाक नाज

मेरे पास जब हलाला की स्क्रीप्ट आयी तो मुस्लिम होने के नाते मैंने इस पीड़ा को समझा। लेकिन मेरे लिए अभिनय करना आसान नहीं था, लेकिन टीम के सपोर्ट के चलते मैंने इसे पूरा किया। हमारे समाज में बड़ी विडम्बना है कि कोई इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता है। लोग महिला सुरक्षा और सम्मान की बाते करते हैं, वहां महिलाओं के साथ इतना बड़ा अपराध हो रहा है। धर्म के नाम पर हलाला एकदम गलत है। मैं खूश हूं कि मैं ऐसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित जागरूकता का हिस्सा बनी।

एजाज खान

हलाला वेब सीरीज का कान्सेप्ट अच्छा ही नहीं था बल्कि रोचक था। मुसलमान होने के नाते मैं इसको स्वीकारता हूं कि कुछ लोगों ने नियमों को तोड़ मरोड़ के समाज में रखा है, जिसकी सजा उन महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिनका कोई दोष ही नहीं है। समाज में पढ़े- लिखे लोग आज भी इन सब चीजों में नहीं पड़ते है, लेकिन जो लोग ऐसा करते है, वो गलत है। हलाला के जरिए यही संदेश देने का प्रयास किया गया। ताकि लोग जागरूक हों और महिलाओं का सम्मान करना सीखें।

एक भी जिंदगी बचायी तो समझूंगी मिशन सफल: तनुश्री
लखनऊ। पिछले नौ साल से फिल्मी पर्दे से गायब रहने वाली चर्चित अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर पर्दे पर नजर आयी है। उनके पर्दे पर आने की वजह क्या है, वो हम आपको बताएंगे। तनुश्री दत्ता ने बिजनेस लिंक संवाददाता धीरेन्द्र अस्थाना से खास बातचीत में बताया कि इस शार्ट मूवी के माध्यम से वे महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। तनु कहती हैं कि इस मूवी के आने के बाद उत्पीडऩ की शिकार महिलाओं को लडऩे व आवाज उठाने की हिम्मत मिलेगी। साथ ही उन शोषित महिलाओं को अपने आवाज उठाने का बल मिलेगा, जो अब तक चुप थीं।

हैल्लो तनुश्री हाऊ आर यू, क्या चल रहा है यूएस में?

फाइन… हमारे फैंस को अगर लगता है कि मैं यहां स्ट्रगल कर रही हूं तो वो एकदम गलत है। मैं यहां इंडियन कंपनियों के साथ कई इवेन्टस में बिजी हूं और कई कंपनियों ने मुझे एडवाइजर बनाया हुआ है।

आपके फैंस जानना चाहते है आप इतने सालों से देश के बाहर क्या रही थी?

मैं देश के बाहर जरूर थी, लेकिन हर पल मैं इंडिया को मिस करती रही। मैंने देश के बाहर रहकर कई धर्मों का ज्ञान अर्जित किया और योग साधना की। मैं हमेशा से ही अपनी लाइफ में खूश ही रही हूं तो यहां भी खूश हूं।

क्या आप लाइट, कैमरा एक्शन मिस नहीं करती?

ऐसा कुछ नहीं है। मुझे जितना प्यार भारतीय फैंस से मिला उतना यहां तो नहीं, लेकिन इंडियन कम्यूनिटी के लोगों के बीच मैं यहां भी स्टार ही हूं। मुझे लोगों ने नोटिस करना बंद नहीं किया है। बल्कि यहां की मीडिया से भी काफी फैं्रडली हूं। आये दिन मेरा कुछ न कुछ इवेंट होता रहता है।

वहां डेली रूटीन क्या रहता है आपका?

यहां सुबह योग क्लास होती है। उसके बाद रनिंग। फिर ब्रेक फॉस्ट के बाद इवेंट्स एंड ऑफिसियल वर्क, कभी- कभी शाम को फैं्रडस के साथ शॉपिंग। शाम को डीनर फिर इंडियन फै्रंडस और घर पर बातचीत के बाद सोना।

अब आपकी लाइफ का मिशन क्या है?

मेरी लाइफ में बस यही मिशन है कि मैं अपने इर्द- गिर्द होने वाले अत्याचार और शोषण को रोकने में महिलाओं की मदद करूं। इसके अलावा मैं चाहती हूं कि मैंने जो इतने साल घर से दूर रहकर आध्यात्म का ज्ञान लिया है, वो लोगों के काम आये। अगर मैं अपने ज्ञान को लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल न कर पायी तो इसका क्या फायदा। अगर मैंने अपनी लाइफ में एक भी जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली तो मैं समझूंगी कि मैं अपने मिशन में सफल हूं। हां इस काम में मेरी मदद के लिए आपको उल्लू पर रिलीज हुई शार्ट मूवी इंस्पीरेशन जरूर देखनी होगी। इसमें सारे जवाब मिल जाएंगे।

बॉलीवुड में किन समस्याओं पर आवाज उठनी चाहिए?

मुझे लगता है कि शोषण एक बड़ी समस्या है, जो मीटू से रिलेटेड है, लेकिन थोड़ा अलग है। इस समस्या को उल्लू पर रिलीज हुई शॉर्ट मूवी इंस्पीरेशन ही बताएगी।

शादी के बारे में क्या सोचा है?

अभी तो कुछ नहीं सोचा है। लाइफ में जितना भी प्लान कर लो होना होगा तो हो जाएगी। सब ईश्वर के हाथ में है।

बॉलीवुड में आप लौट रही है?

देखिए मेरा पैशन न पहले कम था और न आज कम है। मुझे अक्सर ही फिल्मों की स्क्रिप्ट आती रहती है, लेकिन मैंने जितना ज्ञान पा लिया है, उसके बाद मैं दूसरे के लिखे हुए डॉयलाग नहीं बोल सकती। मुझे इंडीपेन्डेंट काम करना है। अगर मेरा पैशन कम होता तो हावर्ड इंडिया कान्फे्रस में मुझे इनवाइट क्यों किया जाता और वो भी गेस्ट स्पीकर के तौर पर। इससे समझा जा सकता है कि मेरी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है।

‘शादी’ के लिए तैयार हुई 43 साल की सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगल मदर सुष्मिता सेन इन दिनों शादी मूड में हैं। उन्होंने अपनी यह खुशी इंस्टाग्राम पर घूंघट वाली फोटो में शेयर की। दरअसल सुष्मिता अपने भतीजे की शादी में शरीक होने दिल्ली गई थी। उन्होंने इस शादी की कई झलकियां शेयर की, जिसमें उनके तैयार होने से लेकर डांस करने तक, कई सारी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शामिल हैं।

इस दौरान सुष्मिता, नीता लुला की एक क्लासी ब्लैक साड़ी में नजर आईं। ब्लैक साड़ी के साथ सुष्मिता ने अनमोल ज्वैलर्स की पन्ने की ज्वैलरी पहनी। साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी, लेकिन उन्होंने इसके साथ-साथ तैयार होते हुए की भी फोटोज डाली। इन फोटोज की खास बात यह है कि इन्हें सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने क्लिक किया। रोहमन उनकी यह खूबसूरती देखते रह गए। सुष्मिता ने इसे एक फन शूट बताया। रोहमन ने इस पोस्ट पर शायराना अंदाज में कमेंट भी किया। दोनों की यह इंस्टाग्राम कैमेस्ट्री काफी क्यूट लग रही थी।

आपको बता दें कि सुष्मिता ने मॉडल रोहमन के साथ अपने रिश्ते की बात को कभी नहीं छिपाया। वह रोहमन के साथ फिटनेस वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वहीं रोहमन भी उनकी पोस्ट पर क्यूट कमेंट्स करते हुए नज़र आते हैं। रोहमन, सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ काफी घुल-मिल गए हैं। फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा के बाद सुष्मिता सेन भी शादी के बंधन में बंधती हैं या नहीं।

उल्लू देखा क्या …
इंटरटेनमेंट का नया प्लेटफार्म उल्लू एप्प

वेब सीरीज की दुनिया में उल्लू की जोरदार एंट्री

उल्लू एप्प में शार्ट फिल्म और वेब सीरीज का जबरदस्त काम्बो

मार्केट में सबसे किफायती दाम में ज्यादा होगा मनोरंजन

कम कीमत में इंटरटेनमेंट का खजाना

धीरेन्द्र अस्थाना

लखनऊ। एप्प के बाजार में इन दिनों उल्लू नामक एक एप्प की चर्चा जोरशोर से हो रही है। तमाम सामाजिक मुद्दों को शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज के माध्यम से पेश किया जा रहा है। एप्प के तमाम कंटेंट हिंदी समेत भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और कन्नड़ भाषा में देखने को मिल रहे हैं और वो भी अन्य एप्प से काफी सस्ते दाम पर।

आपको बता दें कि उल्लू एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो दर्शकों को विभिन्न प्रकार की वेब सीरीज, मूवीज और एक्सक्यूलिसव शो देखने के लिए मार्केट में उतारा गया है। आपको इसमें हर विधा पसंद आएगी जैसे ड्रामा, हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी। इसके अलावा आप उल्लू में नि:शुल्क ट्रायल भी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें शुरूआत की 4 वेब सीरीज के लिए मुफ्त में ट्रायल ले सकते है। उल्लू का सब्सक्रिप्शन भी काफी किफायती है, आपको ६ माह के लिए मात्र २७ रुपये और एक साल के लिए मात्र ३६ रुपये खर्च करने होंगे। उल्लू एप्प के मुकाबले मार्केट में कई और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चल रहे है, लेकिन कम दाम में ज्यादा मनोरंजन के लिए उल्लू से बेहतर ऑप्शन अभी मार्केट में उपलब्ध ही नहीं है। उल्लू डीजीटल में एक बेहतरीन खासियत ये भी है कि इसमें ई-मेल, फेसबुक, गूगल या मोबाइल से इसको आसानी से शुरू किया जा सकता है। एप्प के माध्यम से कई छोटे-बड़े कलाकारों को अभिनय की दुनिया में एक नया मंत्र मिल रहा है। साथ ही दर्शकों को मनोरंजन का नया ठिकाना मिल गया है।

दूबेजी एंड द ब्वॉयज, २६ जनवरी, मैलटिंग चीज, किरदार, ब्लैक कॉफी, जनरेशन गैप, मेड इन इंडिया, वाना हैव ए गुड टाइम, गार्डियन, ब्राइब, स्वीट लाई, फरेब, द मिरर, घपा घप की सफलता के बाद अब उल्लू अपनी सबसे चर्चित वेब सीरीज को लॉन्च कर रहा है जिसका नाम है सिंगारदान। डायरेक्टर दीपक पांडेय बताते हैं कि उल्लू की सबसे चर्चित वेब सीरीज में चर्चित व नामी अभिनेता न केवल देखने को मिलेंगे बल्कि वे अपने अभिनय से दर्शकों को लखनऊ के कोठे की याद ताजा करवाते दिखेंगे। दीपक ने बताया कि सिंगारदान में अमर उपाध्याय, श्रद्घा दास, तनीमा भट्टïाचार्या, अंकिता दवे जैसे चर्चित कलाकारों का अभिनय देखने को मिलने वाला है। ये सीरीज २० जनवरी को स्ट्रीम होगी। दीपक ने खास बातचीत में ये भी बताया कि उल्लू एप्प की खासियत है कि कंटेंट की भीड़ से हटकर कार्य करना है और नये सब्जेक्ट में पब्लिक इंटरेस्ट को जोडऩा है ताकि दर्शकों को मनोरंजन के लिए जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि कम कीमत में बेहतरीन मनोरंजन के लिए दर्शकों को उल्लू से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता है। भविष्य में उल्लू के दर्शकों को फिल्म देखने का मौके भी मिलेगा। उल्लू ने कम समय में मनोरंजन के क्षेत्र में लाखों दर्शकों के बीच जगह बना ली है।

श्रद्घा दास

सिंगारदान में अभिनय करना मेरे लिए काफी चुनौती भरा था। इस शॉट मूवी में उर्दू भाषा का प्रयोग अधिक किया गया। हालांकि मुझे डायरेक्टर दीपक पांडेय ने काफी सहयोग किया क्योंकि मुझे उर्दू बोलने में थोड़ी दिक्कतें थी, लेकिन दर्शकों को मेरा अभिनय पसंद आयेगा। मैं अपने कैरेक्टर से काफी इंस्पायर्ड हूं। सिंगारदान में सभी कालाकारों ने अपने- अपने किरदार को बखूबी निभाया है और सबके लिए कोठे के दौर की कहानी को वर्तमान में उतार पाना काफी चुनौती भरा रहा है।

अमर उपाध्याय

ये मेरी पहली वेब फिल्म है। मुझे खुशी है कि मेरे लिए यह बहुत बढिय़ा स्टोरी लाइन है। इसमें दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कोठे पर एक जादुई सिंगारदान है, जिसमें वैश्या को देखकर कई बदलाव आते है। फिल्म की स्टोरी लाइन बहुत बेहतरीन है, सभी ने खूब मेहनत की है। फिल्म में मेरा किरदार एक बनिये का है, जो काफी सुलझा हुआ व्यक्ति है, लेकिन पूरी बात तो आपको उल्लू देखने पर पता चलेगी। दो वेब सीरीज के ऑफर है। एक सीरीयल की शूटिंग भी शुरू करने वाले है।

‘केदारनाथ’ की स्क्रिप्ट सुन रो पड़ी थीं मां: सारा
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारी अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ के साथ बॉलिवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत होंगे और इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है और फैन्स इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपनी मां के साथ रहती हूं तो जाहिर है कि मैं उनसे हर बारे में बात करती हूं। इसलिए मैं भी उनकी सभी बातें मानती हूं लेकिन चूंकि मेरे पिता भी एक ऐक्टर हैं तो मैं उनके भी काफी क्लोज हूं और उनसे भी सलाह लेती हूं।’

‘केदारनाथ’ पर अपने पैरंट्स के रिऐक्शन के बारे में पूछने पर सारा ने कहा, ‘दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। मैंने अपने पिता को फिल्म की कहानी बताई थी और स्क्रिप्ट के नरेशन के वक्त मेरी मां भी मेरे साथ में बैठी थीं और फिल्म की कहानी सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।’

बता दें कि फिल्म 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ पर आधारित है। फिल्म में सुशांत ने एक मुस्लिम युवक जबकि सारा ने एक हिंदू लड़की की भूमिका निभाई है। ‘केदारनाथ’ आने वाले 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विवाह बंधन के बाद दिखे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रविवार की देर रात को हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंध गए. शादी का कार्यक्रम सोमवार तड़के सुबह तक चले और दोपहर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ जोधपुर एयरपोर्ट से निकले. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की यह पहली तस्वीर है, जिसमें वह हाथ में मेंहदी, मांग में सिंदूर और हरी रंग की साड़ी में दिखीं. इससे एक रात पहले शनिवार को दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों के मुताबिक विवाह किया था. जोधपुर के उम्मेद भवन में शनिवार शाम जब ईसाई रीति-रिवाजों से उन्होंने शादी रचाई, तब उन्होंने राल्फ लॉरेन द्वारा तैयार किए गए परिधान पहने थे. फिलहाल इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की धुंधली तस्वीरें आ चुकी हैं, लेकिन फैन्स को अभी भी अच्छी तस्वीरों का इंतजार है.

समारोह में पूरा जोनस परिवार मौजूद था. निक के पैरेंट्स डेनिस जोनस और केविन जोनस सीनियर, उनके भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियेल, दूसरे भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर, एक और भाई फ्रेंकी जोनस शादी में भारतीय परिधानों में दिखाई दिए. दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा की ओर से उनकी मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ, परिणिति और मनारा समेत परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे. अंग्रेजी पत्रिका ‘पीपल’ के मुताबिक, हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह के दौरान प्रियंका (36) ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी जबकि निक ने परंपरागत परिधान और पगड़ी पहन रखी थी.

हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न विवाह से पहले रविवार की शाम को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम भी हुए. इसमें प्रियंका और निक ने अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे. विवाह समारोह में मीडिया को प्रवेश की इजाजत नहीं थी. मेहमानों को भी कहा गया था कि वे मोबाइल फोन और कैमरा नहीं लाएं. मीडिया को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम की कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही उपलब्ध करवाई गईं.

भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर यह फिल्म भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी. फिल्म के तमाम शो एडवांस में बुक हो चुके हैं.

नई दिल्ली| सुपरस्टार अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे और रजनीकांत फिल्म के पहले पार्ट की ही तरह रोबोट चिट्टी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यूट्यूब पर इसने धूम मचा दी है. अब फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

फिल्म के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का सिर्फ तेलुगु वर्जन ही पहले दिन में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगा. बता दें कि 600 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स ही 85 करोड़ रुपये में बिके हैं. भारतीय सिनेमा के इतिहास पर नजर डालें तो इतनी महंगी फिल्म आज तक नहीं बनी है.

फिल्म को लेकर मेकर्स तकनीक, एक्शन, ग्राफिक्स, मेकअप और एडिटिंग तक हर मामले में कई पायदेन ऊपर गए हैं. भारत में बनी यह पहली ऐसी फिल्म है जिसकी शूटिंग ही 3डी में की गई है. फिल्म की वास्तविक शूटिंग तमिल में की गई है और इसको कई भाषाओं में डब किया गया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा के परफॉर्मेंस को देखते हुए करण जौहर ने हाल ही में बड़ा बयान दिया था.

करण जौहर ने कहा था कि साउथ इंडियन सिनेमा बॉलीवुड को एक पॉजिटिव चुनौती दे रहा है. फिल्म का पहला वीडियो सॉन्ग आज ही रिलीज किया गया है. गाना तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. गाने के हिंदी बोल ‘तू ही रे’ हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्रशंसा नहीं बल्कि कमाई मायने रखती है ‘जूली 2′
मुंबई: कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म ‘जूली 2′ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री राय लक्ष्मी के लिए फिल्म के रीव्यूज से ज्यादा उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मायने रखता है. राय लक्ष्मी का कहना है कि उनके लिए आलोचकों की प्रशंसा से ज्यादा जरूरी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है.

लक्ष्मी राय ने यहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग में कहा, “मुझे बॉक्स ऑफिस नंबरों की अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को यह फिल्म अच्छी लगेगी. ऐसे लोग हैं जो तर्क खोजने की कोशिश करेंगे, इसलिए यह दर्शकों का एक अलग समूह है. मुझे लगता है कि मेरी पहुंच आम लोगों में अधिक है.” इस फिल्म को दीपक शिवदासानी ने डायरेक्ट किया है इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्न की कहानी लिखी भी है. फिल्म को विजय नायर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें राय प्रमुख भूमिका में हैं, इसी फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. यह शिवदासानी की वर्ष 2004 की फिल्म ‘जूली’ का सीक्वल है. ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी.

उन्होंने कहा, “पहले, लोग सोच रहे थे कि यह इरोटिक फिल्म है, इसलिए लोग अपने परिवार के साथ फिल्म देखने को लेकर असहज थे, लेकिन फिल्म देखने के बाद उन्हें पता चला कि यह इरोटिक फिल्म नहीं है. फिल्म के लिए मिश्रित रिपोर्ट है, लेकिन मुझे लगता है कि ठीक है क्योंकि यह मेरी पहली और अंतिम फिल्म नहीं है. अंतत: आलोचकों की प्रशंसा की तुलना में, बॉक्स ऑफिस संग्रह मेरे लिए मायने रखता है.”

अब नहीं दिखेंगे अमिताभ, बंद हुआ KBC
मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 9′ के डाय हार्ड फैन्स के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर आई है. बुरी खबर यह कि बिग बी ने शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग रविवार को खत्म कर ली है और गुड न्यूज यह है कि महानायक कुछ महीनों बाद टीवी पर वापसी कर सकते हैं. टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 9 में से 8 सीजन के होस्ट रहे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अब से रोजाना वे टीवी पर नहीं दिखाई देंगे और दर्शकों को उनकी वापसी के लिए कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ेगा. अमिताभ ने ट्वीट में लिखा है … शो का आखिरी दिन…बेहद दुख के साथ.

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “ऐसा होने पर इस सीजन से जुड़े सभी लोग, प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्टिंग टीम दुखी है, लेकिन आज हमने इसकी शूटिंग खत्म कर ली. पिछले महीनेभर से लगातार केबीसी में ज्यादा से ज्यादा बोलने की वजह से मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से जूझ रहा हूं. एंटीबायोटिक और पैन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया हूं.” उन्होंने केबीसी के जल्द खत्म होने का दुख भी जताया और फैंस से वादा किया कि कुछ महीने के ब्रेक के बाद शो वापस जरूर आएगा. उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि तबीयत ठीक होने के बाद वो इस पर जरूर विचार करेंगे. उन्होंने केबीसी के मेकर्स को ऐसे शानदार शो के लिए दिल से धन्यवाद भी दिया. आपको बता दें, केबीसी की जगह जल्द ही तीन नए शो ‘पहरेदार पिया की’ का सीक्वल ‘रिश्ते लिखेंगे हम नए’, जायद खान का नया शो ‘हासिल’ और रोमांटिक-हॉरर शो ‘एक दीवाना था’ सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे.

ऐक्ट्रेसेस क्यों दिखा रही हैं मिडल फिंगर
हाल ही में काम्या पंजाबी ने अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर एकता कपूर की अगली फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को सपॉर्ट करते हुए उन्होंने पोस्ट की थी। दरअसल, इस फिल्म के सपॉर्ट में इन दिनों #LipstickRebellion है टैग ने जोर पकड़ा हुआ है और कई ऐक्ट्रेसेस इसके सपॉर्ट में अपनी-अपनी तस्वीरों के साथ सामने आ चुकी हैं।

काम्या पंजाबी ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी ही तस्वीर डाली, जिसमें उनकी पीठ नज़र आ रही है और हाथों में उन्होंने लिपस्टिक पकड़ रखी है, जो बिल्कुल मिडल फिंगर की जगह है। उन्होंने अपने इस पोस्ट पर लिखा कि चूंकि वह तलाकशुदा और सिंगल मदर थीं, इस वजह से लोगों ने उनके इर्द-गिर्द काफी रुकावटें खड़ी कर दी थीं। हालांकि, इस पोस्ट के थोड़ी ही देर बाद नेगेटिव कॉमेंट्स को देखते हुए उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी।