Business Link » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

ईमानदार सीएम की सरकार में बेईमानों की फौज : शिवपाल
बोले शिवपाल, आज प्रदेश में बिना रिश्वत नहीं हो रहा कोई काम

नेताजी स्वतंत्र हैं जहां चाहे वहां रहें, मैं उनका सम्मान करता रहुंगा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 9 दिसम्बर को करेगी रमाबाई मैदान में रैली का आयोजन

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के मंत्रिर्यों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तो ईमानदार हैं। मगर, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का क्या हाल है? यह सब जानते हैं। सरकार में बेईमानों की फौज है। मंत्री से लेकर अफसर तक कोई भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। इस सरकार में बिना रुपये लिए कोई काम नहीं हो रहा है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग परेशान है। व्यापारी से लेकर किसान तक किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़ी रैली का आयोजन करेगी। उन्होंने दावा किया कि रैली में पूरा मैदान भर जाएगा। रैली के लिए अलग से जिला प्रभारी बनाए गए हैं। रैली में मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी से संबंधित सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने कहा कि नेताजी स्वतंत्र हैं। वह जहां चाहे रहें। मैं उनका सम्मान करता रहूंगा। पार्टी जल्द ही सदस्यता के साथ एक नोट, एक वोट का अभियान चलाएगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में बन रहे मोर्चे में जय हिंद, जय भारत पार्टी भी शामिल हुई। पार्टी के अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेतृत्व में चुनाव लडऩे का ऐलान किया। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू ने बताया कि बड़ी संख्या में कई विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पार्टी जॉइन की है।

‘राजा भैया के मंच से शिवपाल का संदेश’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब तक निर्दलीय विधायक राजा भैया के प्रभाव से पूरा यूपी वाकिफ था लेकिन मौजूदा सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। राजधानी के रमा बाई अंबेडकर मैदान में एक लाख समर्थकों की विशाल भीड़ के बीच उन्होंने ये ऐलान कर दिया। राजनीति में राजा भैया के २५ साल पूरे पर उनके समर्थकों ने रजत जयंती समारोह में अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे और अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव की ओर से राजा भैया को शुभकामनाएं भेजी हैं। इतना ही नहीं शिवपाल की ओर से बाकायदा बधाई पत्र भे भेजा गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की ओर से उनके प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू ने ये पत्र राजा भैया को दिया।