Business Link » अखिलेश यादव

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव
बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी कर दिया है।

युवावस्था से ही आमजन की आवाज को मजबूत करने के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले विनय श्रीवास्तव ने समाजवादी राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है। जनपद कन्रौज के ग्राम ऊंचा, तालग्राम के निवासी विनय ​श्रीवास्तव के मनोनयन से क्षेत्र सहित प्रदेश में हर्ष की लहर है।

पुलिसिया बर्बरता के बाद सहमे छात्र
प्रयागराज के बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के कमरों में घुसकर क्रूरता से पीटा था। पुलिस की इस कार्रवाई का डर छात्रों पर तीन दिन बाद भी बना हुआ है। लॉजों के ज्यादातर कमरों में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के इक्का-दुक्का छात्र ही कमरों में अंदर से ताला बंद कर डर-सहमे, दुबके हुए हैं। पुलिस ने जिस क्रूरता से कमरों से छात्रों को बाहर घसीटकर पीटा था, उस मंजर को याद कर छात्रों की रूह कांप जाती है।

छोटा बघाड़ा मिश्रा लॉज में रहने वाले बिहार के विनीत यादव ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की तैयारी करते हैं। मंगलवार शाम वह कमरे में थे। अचानक बाहर शोरगुल मचा। हम डर गए। लगभग आठ-दस पुलिस वाले आए और कमरे का दरवाजा लाठी और बूटों से पीटकर तोड़ने लगे। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कुछ कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और छात्रों को बर्बर तरीके से पीटा। चीख पुकार सुनकर तख्त को दरवाजे से सटाकर हम लोग चुपचाप नीचे छिपे रहे।

आधे घंटे सन्नाटा पसरा रहने के बाद साथियों से फोन पर पता किया और चुपचाप सहपाठी के साथ माघ मेला क्षेत्र में निकल गए। रात भर मेले में घूमते रहे। हम लोग सुबह भी कमरे पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम को जब साथियों से पता चला कि एसएसपी आए थे और उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि किसी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा। तब हम लोग कमरे पर आए।

इसी लॉज में एसएससी की तैयारी करने वाले जौनपुर निवासी राजेश ने बताया कि जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। वह तो पहले ही भाग चुके थे। कमरे में तो वहीं छात्र थे, जिनका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने बेगुनाह छात्रों को पीटा। लॉज में कई छात्र इंटर की पढ़ाई करने वाले हैं। पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा है।

बिहार के कैमूर जिले के विनोद कुमार ने बताया छात्र अपनी बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर छात्र अपनी बात किस तरह जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएं। हम यहां पढ़ने के लिए आए हैं। उपद्रव करने नहीं आए हैं। लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ उपद्रवियों सा सलूक किया। जो छात्र आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। वह घर चले गए हैं। जो दूरदराज के हैं, वही छात्र रुके हुए हैं।

लॉज के कमरों में रुके हुए छात्र बाहर जरा सी भी आहट पर सहम उठते हैं। वह कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इन छात्रों का कहना है कि घर दूर होने और शहर में दूसरा कोई ठिकाना न होने के कारण लॉज में रुकने की मजबूरी है। वरना इस माहौल में वह भी ताला बंद कर चले जाते और माहौल सामान्य होने पर ही लौटते।

व्यापार की धार के वाहक हैं अल्पसंख्यक : मुकेश रस्तोगी
अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एमआई जावेद का हुआ स्वागत

रायबरेली। समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एम.आई. जावेद का अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्वागत किया गया। इस अवसर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि अल्पसंख्यक व्यापार की धार के वाहक हैं। किसी भी शहर में प्रवेश करते ही आम जनता की सेवा के लिए व्यवसायिक रूप से अल्पसंख्यक वर्ग मिल जाता है।

अल्पसंख्यक वर्ग आत्म निर्भरता की मिशाल है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शशि कुमार यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एम.आई. जावेद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता रहूंगा।

इस अवसर पर प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव, राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय कुमार पासी, सुखराज वर्मा एडवोकेट, शत्रुघ्न पटेल (बेताब), मो. शाकिब कुरैशी, मो. अल्ताफ उर्फ बबलू, इजहार खां अज्जू, अब्दुल रशीद, मो. आजम, रामकेत पासी, अजय पासी आदि लोग उपस्थित थे। सभी ने एम.आई. जावेद को अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

मॉडल औद्योगिक क्षेत्र की फाइल फांक रही धूल
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी राजधानी के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने की घोषणा

कई बार भेजी गयी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने वाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पर नहीं हो सका निर्णय

लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर यूपीएसआईडीसी ने बनवाई प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शासन में फांक रही धूल

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने की कोशिशे फिलहात पूरी होती नहीं दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (अब यूपीसीडा) की निर्माण इकाई- सप्तम के अधिशासी अभियंता ने अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने वाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्यालय कई बार भेजी गई, वहां से इस फाइन ने शासन की यात्रा भी पूरी की। पर, हर बार यह रिपोर्ट ठंढे बस्ते में डाल दी गई। रिर्पोट के मुताबिक अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने के लिये लगभग 97 करोड़ के बजट की आवश्यकता है। इससे अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक सडक़ें, आरसीसी ड्रेन, नालियां, फुट पाथ और हरित क्षेत्र सहित अन्य निर्माण कार्य होने हैं। यूपीएसआईडीसी ने लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर विशेषज्ञ संस्था से यह रिपोर्ट तैयार कराई है, जो शासन में पड़ी धूल फांक रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को पंख लगाने के लिये राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। ऐसे में यूपीएसआईडीसी निर्माण इकाई- सप्तम ने यह रिपोर्ट बीते दिनों निगम मुख्यालय को भेजी और मुख्यालय ने शासन को। अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को बड़ी राहत देने वाले इस प्रकरण पर लम्बे समय से अनिर्णय की स्थिति गंभीर इसलिये भी है क्योंकि प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का दायित्व एक ही अधिकारी के पास है। तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी आरके सिंह सूबे के औद्योगिक विकास में अपना योगदान देते हुये अक्सर सुॢखयों में भी रहते हैं। बावजूद इसके अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को अब तक मॉडल बनने का इंतजार है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री ने की थी मॉडल बनाने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमौसी औद्योगिक क्षेत्र सहित प्रदेश के तीन औद्योगिक क्षेत्रों को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद यूपीएसआईडीसी ने अपनी तैयारियां तेज की। चन्दौली जनपद स्थित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आरसीसी सडक़ आदि का निर्माण भी कराया गया। पर, राजधानी के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ें और जलनिकासी आदि की व्यवस्था में अभी भी बड़े परिवर्तन की दरकार है।

अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में सिविल वर्क के लिये चाहिये 70 करोड़

जानकारों की मानें तो अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल बनाने की जो रिपोर्ट वाया यूपीएसआईडी मुख्यालय, शासन को भेजी गई है उसके मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में सिविल वर्क के लिये लगभग 70 करोड़ रुपये की दरकार है। वहीं इलेक्ट्रिक वर्क के लिये लगभग 28 करोड़ रुपये चाहिये। तब कहीं जाकर राजधानी का यह औद्योगिक क्षेत्र मॉडल के रूप में विकसित हो सकेगा। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।

विकास के लिये चले कई अभियान

जानकारों की मानें तो राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों की सडक़ों, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिये बीते दिनों अभियान शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में फौरी तौर पर उद्यमियों को राहत दिलाने की योजना थी। यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक आरके सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्रों की सडक़ें दुरुस्त करने को कहा था। पर, बजट के अभाव में यह कार्य भी प्रभावित हुये। हालांकि, बीते दिनों जारी बजट से इस समस्या का समाधान निकला है।

उद्यमियों को बदलाव का इंतजार

अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के महासचिव रजत मेहरा का कहना है कि अमौसी औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को वजूद में लाने के लिये बीते एक दशक से संघर्ष जारी है। लम्बे समय के बाद इसकी डीपीआर बनकर तैयार हुई। पर, यह आईआईडीसी कार्यालय में अनुमोदन का इंतजार कर रही है। सडक़ों और पार्कों की स्थिति भी दयनीय है।

नई बात नहीं बदहाली

उद्यमियों की मानें तो सूबे के औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाली नई बात नहीं है। किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों, नालियों, पार्कों और हरित पट्टियों की बदहाल तस्वीर आसानी से देखी जा सकती है। उद्यमियों को यह मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने के लिये समय-समय पर अक्सर अभियान चलाने का ऐलान किया जाता रहा है। बावजूद इसके स्थानीय उद्यमियों को सडक़, जल निकासी, पार्क, हरित क्षेत्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिये उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (अब यूपीसीडा) प्रबंध तंत्र की परिक्रमा करनी पड़ती रही है।

समाज को बांट रही भाजपा : अखिलेश
ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में है संदेह, मतदान में हो सकती है गड़बड़ी : सपा

बोले सपा अध्यक्ष, हमारे सामने सद्भाव मजबूत करने की चुनौती, साथ-साथ ही होगा सद्भाव और विकास, भाजपा सरकार में बढ़ी आॢथक गैरबराबरी

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अॢपत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया, उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं। भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्षरत है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। अपनी विफलता छुपाने के लिए भाजपा लोकसभा चुनावों के पहले कई तरह के षडयंत्र करेगी। जनता को गुमराह करने के लिए वह नए-नए तरीके अपना सकती है। हमारे सामने सद्भाव मजबूत करने की चुनौती है। सद्भाव और विकास साथ-साथ ही होगा। भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आॢथक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सांप्रदायिक ताकतों से लोकतंत्र को खतरा हैं। इन ताकतों को केन्द्रित करने की साजिश है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उसने समाज में विघटन पैदा कर दिया है। दुनिया में इससे देश का सम्मान और भरोसा घटा है। सामाजिक न्याय से भाजपा को परहेज है। देश में अर्थव्यवस्था चौपट है। नोटबंदी और जीएसटी ने आॢथक संकट पैदा किया है। बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। चिकित्सा और शिक्षा कुव्यवस्था की शिकार है। गरीबों से छीनकर व्यापार बड़े कारपोरेट प्रतिष्ठानों के पास पहुंचा दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। लोग सम्पन्न हों तो स्वयं शौचालय बना लेंगे। वैसे भी कहीं सफाई नहीं है। कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बुरी दशा है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाऐं रुक नहीं रही हैं। जनता में भय और असुरक्षा है। समाजवादी सरकार में यूपी डायल 100 की जो व्यवस्था थी उससे पुलिस अपराधस्थल पर कुछ मिनटों में ही पहुंचती थी, भाजपा सरकार ने इसे चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कृषि का बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए समाजवादी सरकार के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कृषि उत्पाद के विपणन के लिए अनाज, आलू, दूध, फल-सब्जी की मण्डियां, फोरलेन की सडक़ों के निर्माण का काम हुआ था। लाखों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में संदेह है। मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है। कोई भी तकनीक सम्पूर्ण रूप से संतोषजनक नहीं हो सकती है। मशीन गड़बड़ होने पर आखिर उसकी मरम्मत किस बात की होती है? असहमति के विचार पर ही आघात होने लगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं। दोनों की नीतियां और कार्यक्रम एक जैसे है। कांग्रेस के कामों को ही भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। भाजपा की अपनी कोई योजना या कार्यक्रम नहीं है। वह समाजवादी सरकार के कामों के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। गांवों का विकास भी शहरों की तरह होना चाहिए। समाजवादी साथियों को अपनी नीति, कार्यक्रम तथा उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना होगा ताकि साम्प्रदायिक और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को करारी शिकस्त दी जा सके। इस दौरान माताप्रसाद पाण्डेय, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, संजय सेठ, अरविन्द सिंह गोप, एसआरएस यादव, भगवत शरण गंगवार, अरविन्द कुमार सिंह, नरेन्द्र वर्मा, नवाब इकबाल महमूद, विकास यादव, मौलाना इकबाल कादरी आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बुलंदशहर की घटना में गहरी साजिश: सपा

लखनऊ। बुलंदशहर की घटना में गहरी साजिश बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा जनता के बीच इसी तरह से नफरत फैलाएगी। भाजपा की कोशिश है कि किसानों की समस्याओं, रोजगार और महंगाई पर चर्चा न हो। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार है। देश के सामने आज बड़ा संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है, जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि महंगाई कम होगी, मगर भाजपा सरकार में कांग्रेस से दोगुनी महंगाई बढ़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सिर्फ दिखावा है क्योंकि साढ़े चार साल केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी तक यह अता-पता नहीं कि आय दोगुनी कैसे होगी।

बीते दिनों राजस्थान में तिजारा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी फजल हुसैनी के समर्थन में अखिेलश यादव ने कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने हमें (सपा) साथ नहीं लिया। सोचो, अगर यूपी में हमने उन्हें (कांग्रेस) छोड़ दिया, तो क्या होगा? प्रधानमंत्री शौचालय की बड़ी बातें करते हैं मगर जो शौचालय बने, उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक, तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाये यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा, भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी ने देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी को भी यूपी ही आना होगा। उन्होंने धौलपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण करने के समय का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान से उनका पुराना नाता है। यहां जो शिक्षा मिली, वह आज भी राजनीति में काम आ रही है। इस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता संग्राम से रिश्ता रहा है। जनता उनके परिवार को हमेशा सम्मानित करती रही है। इस बार यहां से उन्हें जिताएंगे, तो फिर राजस्थान में समाजवादियों की जीत का संदेश पूरे देश में जायेगा कि राजस्थान में भी साइकिल चल पड़ी है। देश में खुशहाली का रास्ता समाजवादी रास्ता ही है।