Business Link » औद्योगिक मंत्री

यूपीसीडा की सार्थक पहल, उद्यमियों को बिना कार्यालय गये मिलेंगी 24 सेवायें
उद्यमियों को आनलाइन सेवाओं की विशेषताओं से अवगत कराकर औद्योगिक मंत्री ने दिये उनके प्रश्नों के उत्तर

एक पोर्टल से उद्यमियों को मिलेंगी अतिरिक्त सेवाएं, जिससे होगा राज्य में नए आर्थिक अवसरों का सृजन होगा

यह सुविधायें उत्तर प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद को बढ़ाने के लिए दे सकती हैं तीव्र औद्योगिक विकास को गति

यूपीसीडा ऑनलाइन सिंगल विण्डो पोर्टल के माध्यम से 2500 उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और भवन योजना से सम्बंधित स्वीकृतियां प्रदान की

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के कुशल संचालन के लिये औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 21 नवीन ऑनलाइन सेवाओं का शुभारम्भ किया।निवेश मित्र सिंगल विण्डो पोर्टल के माध्यम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उपलब्ध कराई जा रही कुल 146 ऑनलाइन सेवाओं के साथ निवेश मित्र देश के सिंगल विण्डो पोर्टल्स में से एक है। निवेश मित्र में शीघ्र ही नवीन ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जोड़ी जाएगी।

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रारंभ की गई 21 नई सेवाओं में सभी अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। जैसे, नए उत्पादों को सम्मलित करने हेतु आवेदन, परियोजना परिवर्तन हेतु आवेदन, लीज  डीड निष्पादन एवं पंजीकरण हेतु आवेदन, निस्तारीकरण के उपरांत भूखंड की बहाली हेतु आवेदन, आवंटी की मृत्यु के बाद कानूनी उत्तराधिकारी की मान्यता प्राप्त करने हेतु आवेदन, आवंटी फर्म कंपनी के पुनर्गठन अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन, भूखण्ड हस्तांतरण हेतु आवेदन, अतिरिक्त इकाई की स्थापना हेतु आवेदन, भूखंड को किरायेदारी पर देने हेतु आवेदन, परियोजना की स्थापना के लिए  समयविस्तरण हेतु आवेदन, वित्तीय संस्थान के पक्ष में गिरवी रखने की अनुमति हेतु आवेदन, वित्तीय संस्थान के पक्ष में दूसरा प्रभार के निर्माण की अनुमति हेतु आवेदन, संयुक्त बंधक की अनुमति हेतु आवेदन, वित्तीय संस्था को लीज डीड का हस्तांतरण हेतु आवेदन, उत्पादन शुरू करने के लिए प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु आवेदन, भूखंड के समर्पण और वापसी योग्य राशि की वापसी हेतु आवेदन, बकाया भुगतान की जानकारी हेतु आवेदन, पूर्ण भुगतान पश्चात अदेयतन प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु आवेदन, आवंटी को पट्टाविलेख सौपने का आवेदन, आरक्षित धनराशि का ऑनलाइन भुगतान और देय राशि का ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री ने उद्वघाटन के दौरान कहा, कोविड-19 की चुनौतियों और इसके परिणामस्वरूप लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को फिर से शुरू करने और नए उद्योगों की स्थापना के लिये निवेश आकर्षण के उद्देश्य से राज्य में उद्यमों को विभिन्न स्वीकृतियां जारी करने में मानव हस्तक्षेप को और कम करने के लिए भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया है। उद्वघाटन सत्र के अवसर पर प्रदेश के लगभग सीआईआई के 80 उद्यमियों को आनलाइन कान्फे्रंस के माध्यम से सम्पर्क स्थापित करते हुए इन सेवाओं की विशेषताओं से अवगत कराया गया व उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

​इस दौरान अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने कहा कि निवेश मित्र के साथ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सेवाओं के एकीकरण से उद्यमियों को एक ही पोर्टल से अतिरिक्त सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे राज्य में नए आर्थिक अवसरों का सृजन होगा और उत्तर प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को बढ़ाने के लिए तीव्र औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला, मण्डल और राज्य स्तर के उद्योग बंधु में उद्योगों के प्रकरणों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के लिए एक नई ऑनलाइन शिकायत निवारण सुविधा को जल्द ही निवेश मित्र पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा। ​ये नई सेवाएं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा द्वारा राज्य में अपने औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित या स्थापित किए जाने वाले उद्यमों और उद्योगों को प्रदान की जाती हैं।

प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया प्राधिकरण की 21 नई सेवाओं को सम्मिलित करने के साथ अब 20 विभागों द्वारा निवेश मित्र के माध्यम से प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की कुल संख्या 146 हो गई है, जिसके फलस्वरूप निवेश मित्र देश की सबसे बड़ी और व्यापक विण्डो प्रणालियों में से एक बन गई हैं।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि यूपीसीडा द्वारा अब तक 21 नवीन सेवाओं के अतिरिक्त ऑनलाइन सिंगल विण्डो पोर्टल निवेश मित्र के माध्यम से 2500 उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और भवन योजना से सम्बंधित स्वीकृतियां प्रदान की हैं, जिनके लिए उद्यमियों एक बार भी प्राधिकरण के कार्यालय नहीं आना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुदृढ़ जीआईएस टैगिंग से प्राधिकरण के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का सचित्र विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में यूपीसीडा की कुल 24 आनलाइन सेवायें निवेश मित्र के माध्यम से उद्यमियों के उपयोगार्थ उपलब्ध हैं।

उद्योग बंधु की अधिशासी निदेशक एवं सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास नीना शर्मा ने कहा, फरवरी 2018 में निवेश मित्र के उन्नत संस्करण के शुभारम्भ के बाद से अब तक निवेश मित्र सिंगल विण्डो पोर्टल के माध्यम से कुल 1,26,191 (75 प्रतिशत्)  स्वीकृतियां जारी की गई है, जब कि कुल 73 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं द्वारा इस ऑनलाइन सुविधा को ‘संतोषजनक’ माना गया है।

ज्ञात हो कि राज्य की निवेश प्रोत्साहन संस्था-उद्योग बंधु निवेश मित्र के संचालन व प्रबंधन हेतु नोडल एजेंसी है। निवेश मित्र में एकीकृत 21 नई सेवाओं को यूपीसीडा की एजेंसी ई. एण्ड वाई. द्वारा तैयार किया गया है, जिसे प्रदेश की संस्था निवेश मित्र (उद्योगबन्धु) एवं एनआईसी विभाग द्वारा अपने स्तर से सघन परीक्षण एवं पोर्टल से एकीकृत किये जाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।