Business Link » प्रयागराज

मौनी अमावस्या का स्नान एक फरवरी को, उमड़ेगा रेला
माघ मास की अमावस्या 31 जनवरी को पड़ रही है लेकिन उदय व्यापिनी होने के कारण मौनी अमावस्या एक फरवरी को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है। गंगा के तट पर स्नान व दान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा।

पद्मपुराण के उत्तरखंड में माघ मास की अमावस्या के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है कि व्रत, दान और तपस्या से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि माघ महीने में स्नान मात्र से होती है। इसलिए स्वर्ग लाभ, सभी पापों से मुक्ति और भगवान वासुदेव की प्रीति के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ स्नान करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि माघ की अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर 1.15 बजे लग रही है और एक फरवरी को सुबह 11.16 बजे तक रहेगी। उदय व्यापिनी ग्राह्य होने से मौनी अमावस्या एक फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग होगा। तिथि विशेष पर मौन रख कर प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान या काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा में डुबकी लगाने का विशेष मान है।

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि प्रात: काल मौन रख कर स्नान-ध्यान से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। वैसे मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान का भी विशेष महत्व होता है। दान में भूमि, स्वर्ण, अश्व, गज दान के साथ ही आम जनमानस तिल से बनी सामग्री, उष्ण वस्तुएं, कंबल स्वेटर, शाक-सब्जी दान से भी विशेष पुण्य लाभ होता है। इस दिन साधु-महात्मा व ब्राह्मणों के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए। उन्हें कंबल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए।

मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी: प्रयागराज के लिए चार मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर पूर्वोत्तर रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज के लिए अनारक्षित चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें ट्रेन संख्या 15107 बनारस-प्रयागराज रामबाग बनारस स्टेशन से 31 जनवरी के साथ चार, 15 और 28 फरवरी को रात 11.30 बजे संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग एक, पांच, 16 फरवरी और एक मार्च को संचालित होगी। सुबह 5.30 बजे बनारस से चलकर सुबह नौ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05117 भटनी-प्रयागराज 31 जनवरी को रात 10.35 बजे भटनी से चलकर अगले दिन तड़के में चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

जबकि ट्रेन संख्या 05120 गोरखपुर-प्रयागराज 31 जनवरी की शाम चार बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन देर रात दो बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

पुलिसिया बर्बरता के बाद सहमे छात्र
प्रयागराज के बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के कमरों में घुसकर क्रूरता से पीटा था। पुलिस की इस कार्रवाई का डर छात्रों पर तीन दिन बाद भी बना हुआ है। लॉजों के ज्यादातर कमरों में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के इक्का-दुक्का छात्र ही कमरों में अंदर से ताला बंद कर डर-सहमे, दुबके हुए हैं। पुलिस ने जिस क्रूरता से कमरों से छात्रों को बाहर घसीटकर पीटा था, उस मंजर को याद कर छात्रों की रूह कांप जाती है।

छोटा बघाड़ा मिश्रा लॉज में रहने वाले बिहार के विनीत यादव ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की तैयारी करते हैं। मंगलवार शाम वह कमरे में थे। अचानक बाहर शोरगुल मचा। हम डर गए। लगभग आठ-दस पुलिस वाले आए और कमरे का दरवाजा लाठी और बूटों से पीटकर तोड़ने लगे। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कुछ कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और छात्रों को बर्बर तरीके से पीटा। चीख पुकार सुनकर तख्त को दरवाजे से सटाकर हम लोग चुपचाप नीचे छिपे रहे।

आधे घंटे सन्नाटा पसरा रहने के बाद साथियों से फोन पर पता किया और चुपचाप सहपाठी के साथ माघ मेला क्षेत्र में निकल गए। रात भर मेले में घूमते रहे। हम लोग सुबह भी कमरे पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम को जब साथियों से पता चला कि एसएसपी आए थे और उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि किसी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा। तब हम लोग कमरे पर आए।

इसी लॉज में एसएससी की तैयारी करने वाले जौनपुर निवासी राजेश ने बताया कि जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। वह तो पहले ही भाग चुके थे। कमरे में तो वहीं छात्र थे, जिनका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने बेगुनाह छात्रों को पीटा। लॉज में कई छात्र इंटर की पढ़ाई करने वाले हैं। पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा है।

बिहार के कैमूर जिले के विनोद कुमार ने बताया छात्र अपनी बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर छात्र अपनी बात किस तरह जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएं। हम यहां पढ़ने के लिए आए हैं। उपद्रव करने नहीं आए हैं। लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ उपद्रवियों सा सलूक किया। जो छात्र आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। वह घर चले गए हैं। जो दूरदराज के हैं, वही छात्र रुके हुए हैं।

लॉज के कमरों में रुके हुए छात्र बाहर जरा सी भी आहट पर सहम उठते हैं। वह कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इन छात्रों का कहना है कि घर दूर होने और शहर में दूसरा कोई ठिकाना न होने के कारण लॉज में रुकने की मजबूरी है। वरना इस माहौल में वह भी ताला बंद कर चले जाते और माहौल सामान्य होने पर ही लौटते।

10,000 छात्रों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार
प्रयागराज में अध्ययनरत छात्रों की परेशानी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा, परेशान ना हो शिक्षार्थी, दो दिनों में सभी को घर भेजने की व्यवस्था करेगी सरकार

प्रयागराज के तीन अलग-अलग स्थानों से विभिन्न जनपदों के लिए 300 बसें होंगी रवाना

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। कोरोना काल के दौरान राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों को अपने घरों तक पहुंचाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रयागराज में अध्ययनरत छात्रों को भी उनके घर पहुंचाएंगे। प्रयागराज में प्रदेश के अन्य जिलों के रहने वाले छात्रों को उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिये मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है, जिससे करीब 10 हजार छात्रों को 300 बसों से उनके गृह जनपद तक पहुंचाया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के छात्रों के हित को हमेशा वरियता देते रहे हैं। सीएम योगी ने प्रयागराज में शिक्षारत 10 हजार छात्रों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए प्रयागराज के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आदेश दिया गया है कि 300 बसों को तैनात कर सभी छात्रों को उनके गृह जनपद पहुँचाया जाए। ये बसें प्रयागराज के तीन जगहों से चलेंगी। इस प्रक्रिया के पहले चरण में सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट के छात्रों को भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में इन्हीं बसों से अन्य जनपदों में छात्रों को भेजा जाएगा। छात्र – छात्राओं की अलग अलग व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर छात्र का पूरा ब्यौरा रखा जाए।

कोरोना वायरस के संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए प्रदेश के हालात की जानकारी देते हुये लॉकडाउन का गंभीरता से पालन किए जाने को विस्तार से बताया। इसके बाद टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 1 मई 2020 से प्रदेश में निशुल्क खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाए। हर जरूरतमंद को राशन उपलब्ध हो इसकी निगरानी जनपद स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी करते रहें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 3 करोड़ 50 लाख राशन कार्ड पर 1 मई से एक बार फिर राशन वितरण का कार्य शुरू होगा।

कुंभ आयोजन में सेतु निगम का विशेष योगदान
प्रयागराज में रिकार्ड समय में किया नौ सेतुओं का निर्माण

वित्तीय वर्ष 2018-19 में दिसम्बर माह तक प्रदेश में पूरे कराये 32 सेतुओं के निर्माण

कई सेतुओं का निर्माणकार्य 90 प्रतिशत से अधिक, आगामी दिनों में होगा पूरा

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। सेतु निगम ने वर्ष 2019 में रिकार्ड सेतुओं का निर्माण कराया। वहीं प्रदेश के बाहर भी निर्माण कार्य प्रारम्भ किया। कामयाबी के इस सफर में संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ-2019 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने विशेष योगदान दिया है। विश्वस्तरीय आध्यात्मिक आयोजन प्रयागराज कुंभ-2019 को देखते हुए सेतु निगम ने बीते एक वर्ष के रिकार्ड समय में संगम क्षेत्र और प्रयागराज में नौ पुलों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कराया है।

वित्तीय वर्ष 2018-19 में 61 सेतुओं का निर्माण पूरा करने के लक्ष्य के सापेक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने दिसम्बर माह तक 32 सेतुओं का निर्माण पूरा करा लिया है। शेष सेतुओं में कई ऐसे हैं जिनका निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। नववर्ष 2019 में सेतु निगम के लक्ष्य भी नये होंगे और उन्हें प्राप्त करने की ऊर्जा भी।

सेतु निगम की प्रयागराज सेतु निर्माण इकाईयों ने जनपद फतेहपुर में रसूलाबाद-असोथर मार्क के इलाहाबाद-कानपुर रेलवे सेक्सन पर रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण पूरा कराया। वहीं जनपद कौशाम्बी में मनौरी स्टेशन के पास दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया है। तो वहीं जनपद कौशाम्बी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पहले रेलवे उपरिगामी सेतु बनाकर स्थानीय निवासियों को निर्बाध यातायात की सौगात दी है। वहीं जनपद प्रयागराज में भीरपुर-करछना रेलवे स्टेशन के मध्य दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण पूरा कराया है। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद-वाराणसी रेल खण्ड पर दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण रिकार्ड समय में पूरा कराया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समीप करियप्पा चौराहे से एकलव्य चौराहे तक जीटी रोड पर चार लेन का उपरिगामी सेतु और खुसरोबाग-जुकरगंज मार्ग पर हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण संपन्न कराया। इसके अलावा बेगम बाजार-भगवन्तपुर मार्ग पर एअरपोर्ट के समीप दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु सहित जनपद प्रयागराज में छतनाग से छिवैया भटकार मार्ग पर स्थित नाले पर अस्थाई स्टील पाईल सेतु का निर्माण कार्य कराया है। इसके अलावा मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के निकट इलाहाबाद-लखनऊ रेलखण्ड पर दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु, नैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण और इलाहाबाद-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर स्टेशन के समीप दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने रिकार्ड समय में पूरे कराकर कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधाजनक बनाई है।

शासन के निर्देशानुसार दिव्य आयोजन कुंभ की सफलता के लिये उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने लक्ष्य के सापेक्ष रिकार्ड समय में गुणवत्तयुक्त निर्माण कार्य संपन्न कराया है। भविष्य में भी सेतु निगम अपने दायित्वों का निर्वहन प्रमुखता से करता रहेगा।

उत्तम कुमार गहलोत, एमडी, सेतु निगम