Business Link » मुम्बई

हमें हारना नहीं, जीतना है लड़कर
हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई होगी। जा सकती है। सैलरी कम हो गई होगी या हो सकती है। याद रखना है कि ये हालात आपकी वजह से नहीं आए हैं। आप ख़ुद को दोष न दें। न हार अपमानित महसूस करें। रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें। कम से कम खर्च करें। अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। दोस्तों से बात करें। रिश्तेदारों से बात करें। किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें। इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता। तो धीरे धीरे खुद को पहाड़ काट कर नया रास्ता बनाने के लिए तैयार करें। आपके नेताओं की मौज रहेगी। उनके चक्कर में अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें। कुछ न कुछ हो जाएगा। जीना है। कल के लिए। कंपनियाँ निकाल देंगी। उनका न पहले कुछ हुआ है और न आगे होगा। तो धीरज रखें। कम में जीना है। नए नए काम देखिए। हो सकता है कि आप समझें कि ये आपके लायक़ नहीं है। ऐसी सोच से मुक्त हो जाइये। कर लीजिए। सबको बताइये कि यही मिला तो कर रहा हूँ। इसे सामान्य बना दीजिए। किसी से छिपा कर आप अपना ही बोझ बढ़ाएँगे। महँगे स्कूल से सस्ते स्कूल और महँगे घर से सस्ते घर की तरफ़ चले जाइये। यह वक्त आपका इम्तहान लेने आया है।

भरोसा रखिए जब आपने एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक की यात्रा तय की है तो एक और बार शून्य से शुरू कर आप कहीं पहुँच जाएँगे। बस यूँ समझिए कि आप लूडो खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है लेकिन आप गेम से बाहर नहीं हुए हैं। क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। हंसा कीजिए। थोड़े दिन झटका लगेगा। उदासी रहेगी लेकिन अब ये आ गया है तो देख लिया जाएगा यह सोच कर रोज़ जागा कीजिए। क्योंकि… दोस्तों हमें हारना नहीं, बल्कि लड़कर जीतना है…