Business Link » रायबरेली

बिजली विभाग में दौड़ रहा लूट का करंट
बिजली विभाग बना लूट का सेन्टर, विभाग घाटे में और मुलाजिमों की तिजोरियां भरी : ओपी यादव

लाकडाउन में बिजली कटौती बनी दाद में खाज, गर्मी की तपिस से बच्चे हो रहे बीमार

मनमाने ढंग से भेजे जा रहे हैं बिल, ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर विभागीय अनियमितताओं की गई जांच की मांग

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। जनपद रायबरेली में बिजली विभाग लूट का सेन्टर बन गया है। विभागीय कर्मचारी पहले मीटर में तकनीकी खराबी करते हैं और फिर सख्त शासन के निर्देशों की डुगडुगी बजाकर सुनियोजित रूट से मनचाही उगाही को अंजाम देते हैं। उपभोक्ताओं यह शिकायत आम है कि उपभोग की गयी बिजली का बिल मीटर नहीं दर्शाता है। इतना ही नहीं विभागीय जेई बिजली चोरी करने वालों से स्वयं पैसे लेकर छोड़ देते हैं। नियमत: यह रकम विभागीय कोष में जमा होनी चाहिये, पर ऐसा होता नहीं है। नतीजतन, विभाग साल दर साल घाटे के सागर में गोते लगा रहा है और विभागीय मुलाजिमों की माली हैशियत दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की पर है। बिजली विभाग की कार्यशैली पर यह गंभीर आरोप पूर्व डीजीसी एवं सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने लगाये हैं और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख जनहित एवं विभागहित में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जनपद रायबरेली के सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया, औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थान और प्रतिष्ठनों में कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू कनेक्शन विभाग के अभियन्ताओं की देख-रेख में चल रहे हैं, जिसके कारण विभाग के कर्मचारियों की तिजोरियां तो भर रही हैं, लेकिन विभागीय घाटा बरकरार है। उन्होंने कहा, एक ओर विभागीय प्रबंध तंत्र सरकारी विभागों के करोड़ों रुपये के बकाया बिजली बिल वसूलने में असहाय बना हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर आम जनमानस का मनमाने ढंग से बिल भेजकर उसे ठीक करने के नाम पर मानसिक और आर्थिक उत्पीडऩ खुलेआम कर रहा है।

ओपी यादव ने बताया, लॉकडाउन के कारण औद्योगिक इकाइयां व व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द हैं। बावजूद इसके बिना किसी रोस्टर के मनमाने ढंग से बिजली काटी जाती है। लाकडाउन में बिजली कटौती दाद में खाज बनी है। गर्मी की तपिस के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया, बिजली विभाग की इस कमाऊ कार्यशैली के खिलाफ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर विभागीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। दोषी कर्मचारियों व अभियंताओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विभागीय एवं दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने से ही आमजन को न्याय मिलेगा।

एक ओर विभागीय प्रबंध तंत्र सरकारी विभागों के करोड़ों रुपये के बकाया बिजली बिल वसूलने में असहाय बना हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर आम जनमानस का मनमाने ढंग से बिल भेजकर उसे ठीक करने के नाम पर मानसिक और आर्थिक उत्पीडऩ खुलेआम कर रहा है। लॉकडाउन के कारण औद्योगिक इकाइयां व व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द हैं। बावजूद इसके बिना किसी रोस्टर के मनमाने ढंग से बिजली काटी जाती है। लाकडाउन में बिजली कटौती दाद में खाज बनी है।

ओपी यादव, पूर्व अध्यक्ष, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन

लॉकडाउन में साइकिल की सवारी बनी घरवापसी की सशक्त साधन
नहीं मिली सरकारी मदद, मजदूरों ने घरवापसी के लिये घर से पैसा मंगाकर खरीदी 24 साइकिलें

संबंधित अधिकारियों व पुलिस थाने पर मदद के लिये लगाई गुहार, नतीजा निकला शून्य

मजबूरी का दंश झेल रहे मजदूर रायबरेली से सपरिवार साइकिल से ही निकले झारखण्ड और बिहार

संतोष कुमार यादव

सुल्तानपुर। अशिक्षा, निर्धनता, विवशता और जागरूकता की कमी ही मजदूरों की मजबूरी है। यही मजबूरी बिहार और झारखंड राज्यों से रोजी-रोटी कमाने आये मजदूरों को लॉकडाउन में भारी पड़ रही है। लम्बे समय तक जब सरकारी राहत नसीब नहीं हुई, तो रोजी-रोटी के जुगाड़ में रायबरेली, सुलतानपुर, अमेठी आए मजदूर साइकिल पर सवार होकर ही अपने घर के लिए निकल पड़े हैं। कोई माह, दो माह तो कोई 3-4 माह से ज्यादा काम नही कर पाया।

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन ने उन्हें घर वापसी को विवश कर दिया। जो दिहाड़ी इन मजदूरों ने कमाई वह सब लॉकडाउन दौरान खाने-पीने में खर्च हो गयी। अब जब यहां बिन पैसे के रहना मुश्किल हो गया तो सबने घर वापसी का निर्णय लिया। समस्या यह थी घर पहुंचे कैसे? सबने अपने-अपने घर से रुपये मंगाए और 10 नई व 14 पुरानी साइकिलें खरीदी। नई साइकिलें इन्हें चार हजार रुपये और पुरानी साइकिलें डेढ़ से दो हजार रुपये में मिली। रायबरेली के बछरावां में कार्यरत रहे दो दर्जन मजदूर बिहार और झारखंड के लिए भोर में निकल पड़े।

लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर निकला ये कारवां अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है। धनपुरिया, धमरी, चौरा, मारपा, गोड्डा, खेसर, पोहरण, बाका आदि जिलों के विनय, सुनील, शकंर, अशोक, युवराज, मनोज, नीतीश, निरंजन, मोहम्मद मतीउर, कलावती आदि मजदूरों की हताशा और निराशा चेहरे पर साफ दिखाई दी।

बिहार निवासी विनय मंडल ने बताया कि रायबरेली के बछरावां में डीके बिल्डर्स के यहां ये सभी काम करते हैं। लॉकडाउन से एक माह 10 दिन पहले वे अपने घरों से आये थे। इस दौरान जितना कमाया था, वह सब लॉकडाउन में दो जून की रोटी में खर्च हो गया। बकौल विनय, सरकारी सहायता के लिये अधिकारियों को हमने अपनी व्यथा बताई। थाने पर सूचना दी। पर, नतीजा सिफर निकला। मजबूरन हम लोगों ने यह कदम उठाया। साइकिल खरीद करके घर जाने की सब लोगों ने योजना बनाई।

बिहार की महिला कलावती अपने पति भोलाराय व तीन बच्चों संग काम करती है। घर जाने के लिए उन्हें दो साइकिल लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों राहुल, रेखा, मनोज व पति संग घर जा रहीं है। जो मजदूरी मिली थी वह सब खाने में खर्च हो गई। अब जब कुछ नहीं बचा तो घर वापसी के लिए कर्ज लेकर साइकिल खरीदी है। विजय राय ने बताया, लगभग डेढ़ माह पहले ही वे बिहार से आए थे। इस दौरान जो मजदूरी मिली सब समाप्त हो गई। घर से पैसा मंगाकर साइकिल खरीदी है।

झारखंड के रहने वाले सुनील यादव उनका दर्द भी औरों से जुदा नहीं है। सुनील ने बताया कि घर जाने के लिए उन्होंने भी नई साइकिल खरीदी है। मोबाइल के जरिए घरवालों से बातचीत बराबर हो रही है। अपनी लोकेशन बराबर दें रहें हैं। मोहम्मद मतीउर कटिहार जिले के रहने वाले हैं। फरवरी में वहां से आए थे। साइकिल खरीदने के लिए उन्होंने अपने साथियों से कर्ज लिया है। घर जाकर अदा करेंगे।

संयम रखों-संकल्प करो-अनुशासन अपनाओ ना
ओपी यादव

संयम रखों-संकल्प करो-अनुशासन अपनाओ ना

सारी दुनिया जंग लड़ रही, दुश्मन एक कोरोना

चीन के झूठ व मक्कारी से मुश्किल में हर कोना

लाखों लाशें बिना कफन के, कहती दफन करोना

अब तक न तो कोई दवा बनी है, न ही जादू टोना

लाकडाउन का पालन करना, हाथ साबुन से धोना

उनकी भूख मिटानी है, जिनके खाली पड़े भगोना

जान हथेली पर रख निकले, सबकी जान बचाने

एैसे कर्मवीरों का सब मिल सम्मान करो-ना

संक्रमित व्यक्ति से अगर मिले हो, स्वयं सामने आओ ना

क्वारंटीन कोई सजा नहीं है, इससे तुम घबराओ ना

संयम रखों-संकल्प करो-अनुशासन अपनाओ ना

एक-दूसरे पर विश्वास करो, मिलकर इसे भगाओ ना

पैदल ही चल दिये, पांव छाले लिए उन्हें गांव याद आता रहा

जब कोरोना वायरस, जहाजों से भारत आता रहा

चूक कैसे हुई जांच में, देश को कौन भरमाता रहा

कनिकाओं व जमातियों के भेष में पांव फैलाता रहा

घर के अन्दर रहो-हाथ धोते रहो, डब्लूएचओ बताता रहा

कर्मवीरों के सम्मान में पूरा भारत थाली बजाता रहा

पूरा विश्व जब कोरोना के भय से डगमगाता रहा

कोरोना की मार से जब अमेरिका छटपटाता रहा

तब पूरा भारत एकता के दीप से जगमगाता रहा

चार पैसे कमाने गये थे शहर

भूख का दर्द उनको सताता रहा

पैदल ही चल दिये, पांव छाले लिए

उन्हें गांव याद आता रहा

ओपी यादव, पूर्व अध्यक्ष, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, रायबरेली

जाति-धर्म के बंधनों से ऊपर उठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी मानव सेवा की प्रेरणा
लॉकडाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सेवा योद्धाओं’ ने पेश की मिसाल

लॉकडाउन में समाजसेवी संस्था लायंस क्लब संयुक्त रूप से ज़रूरतमंदों की कर रहे मदद

सुरक्षा और स्वच्छता में योगदान करने वालों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया सम्मानित

शैलेन्द्र यादव

लखनऊ। कोरोना के क़हर से पीड़ित आमजन के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सेवा योद्धा’ देवदूत बनकर सामने आये हैं। आमजन को लॉकडाउन का संजीदगी से अनुपालन करने की अपील के साथ ही संघ के ‘सेवा योद्धाओं’ ने सेवाभाव की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। इस महामारी में केवल मानव धर्म का पालन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई आदि जैसी अनेक सामाजिक संरचनाओं से ऊपर उठकर मानव सेवा की प्रेरणा दे रहा है। यह विचार करने का समय है उनके लिये, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को महज हिंदूवादी संगठन के ऐनक से देखकर इसके योगदान को सीमित और विचारधारा को संकुचित करने का प्रयास करते हैं।

सेवाभाव की ऐसी ही मिसाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जनपद रायबरेली में पेश की है। स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिये विशेष योजना बनाई है। लाकडाउन में कार्यकर्ता अधिक मूवमेंट ना करें, इसके लिए शहर को 25 बस्तियों में बांटा गया है। इन सभी बस्तियों में स्वयंसेवक ऐसे परिवारों को चिन्हित कर रहे हैं, जिन्हें लाकडाउन में दवा, भोजन या अन्य किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है। स्वयंसेवक ज़रूरतमंदों को चिन्हित कर केंद्रीय कंट्रोल रूम को सूचना देते हैं। एकत्र सूचना पर केंद्रीय नेतृत्व उस बस्ती में ऐसे स्वजन समाजसेवी बंधुओं और संगठनों के सहयोग से राशन किट वितरण की व्यवस्था बिना भेदभाव के कर रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं लॉकडाउन में रोज कमाने वालों के समक्ष अपने परिवार का पालन पोषण करने का संकट है, ऐसे जरूरतमंद परिवार की मदद के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और समाजसेवी संस्था लायंस क्लब रायबरेली ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रही है।

जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग प्रमुख गया प्रसाद ने बताया, पूरे नगर में सभी बस्तियों की सूचियां उपलब्ध हैं जिनके द्वारा उसी बस्ती में बिना लाॉकडाउन तोड़े सहयोग पहुंचाया जा रहा है। शहर के अहिया रायपुर, सीएमओ ऑफिस के पीछे, कप्तान का पुरवा और जहानाबाद चौकी क्षेत्र आदि के निवासियों को राशन किट एवं मास्क का वितरण किया गया है। इस दौरान साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही लॉकडाउन के में घरों पर रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया जिला प्रचारक परितोष और विजय रस्तोगी के सराहनीय प्रयास से साकेत नगर निवासी जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राही ब्लाक के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनकर को प्रोत्साहित कर साकेत नगर के दर्जनों परिवारों को राशन किट का वितरण कराया गया। राशनकिट लेने वालों में बैतूल, निशा, निर्मला, आयशा बानो, सलीम, रुपेश, पल्लवी सोनकर, केडी सोनकर, बब्बन अली,  मोहम्मद जहांगीर, सकीना बानो और आशा देवी आदि सहित अन्य लोग शामिल हैं।

संघ के जिला प्रचारक परितोष ने बताया, जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही लॉकडाउन में निरन्तर अपनी सेवायें देने वाले ‘कर्म योद्धा’ इस विपरीत परिस्थिति में समाज के लिए देवदूत से कम नहीं हैं। एक ओर जहां पूरा समाज अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए घर में बैठने को विवश हैं, वहीं दूसरी ओर सफाईकर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर हमारे गली मोहल्ले में नित्य सफाई कार्य कर रहे हैं। सड़कों पर अडिग सुरक्षाकर्मी अपनी सेवायें दे रहे हैं। वहीं जनहित में अपनी जान की परवाह न करने वाले चिकित्सक समाज के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसंघ के स्वयंसेवकों सहित लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन इंजीनियर विजय रस्तोगी, लायन अनंत कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, लायन उमेश तिवारी, लायन भूपेंद्र सिंह गांधी, लायन भीमसेन राजपाल, लायन रमेश जैन एवं लायन वीके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। साथ ही इस अवसर पर भाजपा युवा नेता शिवेंद्र सिंह, कुशाग्र सोनकर, क्षितिज, विकल्प, अरविंद आदि ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन किट वितरण में सहयोग किया।

सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सफाई एवं सुरक्षा में लगे लगभग 240 योद्धाओं को अंगोछा पहना कर सम्मानित किया गया। संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख राम चन्द्र ने कहा, अपना सुख, परिवार और बच्चों से दूर रह कर दूसरो को सुख देने वाले सफाई एवं सुरक्षा योद्धा किसी फरिश्ते से कम नहीं है। संघ के जिला कार्यवाह अमित ने कहा कोविद-19 से बचाव में लगे लॉकडाउन का पालन करते हुए संघ द्वारा अंतिम क्षण तक गरीब, मजदूर को भोजन एवं इस महामारी युद्ध कर रहे योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

इस दौरान इंजीनियर विजय रस्तोगी ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जिसके सेवाभाव से मैं अभिभूत हूं। इस विपरीत परिस्थिति में सहयोग एकत्र कर समाज के ऐसे लोगों तक सहयोग पहुंचाया जा रहा है, जहां तक सरकारी तंत्र नहीं पहुंच पाता है। जिले के प्रसिद्ध व्यवसाई हरिहर सिंह ने वार्ड नंबर 26 के सफाई योद्धाओं को अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही डॉ राजीव सिंह ने घंटाघर एवम् डिग्री कॉलेज चौराहा पर अंगोछा पहनाकर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इसके अलावा राजघाट चौकी, जहानाबाद ,त्रिपुला चौकी एवं जोसियाना पुल कहारो का अड्डा चौराहा, गोपाल विद्या मंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी एवं नगर मजिस्ट्रेट व कोतवाल अतुल सिंह, एसएसआई संजय सिंह ने इस सम्मान कार्यक्रम को लॉक डाउन का पालन करते हुए कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया।