Business Link » लखनऊ

यूपी में मिले कोरोना के 8100 नए मरीज, 26 मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 8100 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12080 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 55574 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 202467 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 8100 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में तीन, कानपुर नगर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, कन्नौज में दो-दो, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, शामली, हरदोई, जालौन, गोंडा सुल्तानपुर, बलिया, हापुड़, कौशांबी में एक-एक मरीज की मौत हुी है।

लखनऊ में 1385, गौतमबुद्ध नगर 364, गाजियाबाद 418, झांसी 173, कानपुर नगर 212, प्रयागराज 258, वाराणसी 259, मेरठ 194, लखीमपुर खीरी 259, गोरखपुर 139, रायबरेली 241, बुलंदशहर 164, बरेली 101, आगरा 104, शाहजहांपुर 237, सहारनपुर 105, बिजनौर 137, शामली 181, सीतापुर 102, मुजफ्फरनगर 101, अमरोहा 242, ललितपुर 272, सिद्धार्थनगर 127, जालौन 132, उन्नाव 119, पीलीभीत 102, महराजगंज 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।

लखनऊ में 1385 नए मामले, 2026 संक्रमितों ने दी वायरस को मात

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच अब मौतों का सिलसिला बराबर बना हुआ है। रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा तीन मौत हुईं। ये मरीज चंदन अस्पताल, एरा मेडिकल कॉलेज और एसजीपीजीआई में भर्ती थे। इसके साथ ही लखनऊ में रविवार को संक्रमण के 1385 नये मामले मिले जबकि 2006 संक्रमितों ने वायरस को मात देने में सफलता हासिल की।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मृतकों में पहला व्यक्ति 53 वर्षीय पुरुष था, जिसका कई वर्ष से सीओपीडी का इलाज चल रहा था। संक्रमण की वजह से उसे एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह चंदन अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय पुरुष क्रॉनिक किडनी डिसीज से ग्रसित था। संक्रमित होने की बाद उनकी जान भी बचाई नहीं जा सकी। वहीं एक महिला रोगी जिसकी आयु 66 वर्ष थी, ब्रेन स्टोक और किडनी की समस्या होने पर पीजीआई से उसका इलाज चल रहा था। उसकी भी रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

दस हजार से ज्यादा सक्रिय मामले

लखनऊ के अस्पतालों में इस समय दो सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 10 फीसदी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम घातक है लेकिन यह अभी भी जानलेवा है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। लखनऊ में इस समय कोरोना संक्रमण के 10 हजार 579 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय करीब 15 हजार जांच रोज की जा रही हैं।

अलीगंज में कम हुई संक्रमितों की संख्या

लखनऊ में संक्रमण के लिए लिहाज से तीसरी लहर में सबसे संवेदनशील इलाका अलीगंज रहा है। अब चिनहट में भी संक्रमण के ज्यादा मामले मिल रहे हैं। रविवार को चिनहट में 236, अलीगंज में 195 आलमबाग में 193, इन्दिरानगर में 144, सिल्वर जुबली में 115, सरोजनीनगर में 115 एनके रोड-119, रेडक्रॉस में 83, टूड़ियागंज में 64 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इनमें से यात्रा इतिहास वाले 72, कांटेक्ट ट्रेसिंग के 393, प्री सर्जिकल के 36 हेल्थकेयर वर्कर के 30 और कमान अस्पताल के 50 कोविड पॉजीटिव मरीज शामिल हैं।

कोविड संक्रमण जैसे बढ़ा, अब उसी गति से गिरावट

प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर जिस तरह बढ़ी, अब उसी गति से गिर रही है। 19 जनवरी को संक्रमण की दर सर्वाधिक 7.70 फीसदी रही। इस दिन 17776 मरीज मिले थे। इसे पीक के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार यह चार फीसदी पहुंच गई। कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला दिसंबर से शुरू हुआ। 31 दिसंबर को संक्रमण की दर 0.13 फीसदी रही। जनवरी में बढ़ोतरी शुरू हुई और 10 जनवरी को दर 4.13 फीसदी पर पहुंच गई। 19 के बाद 20 जनवरी को घटकर 7.48 फीसदी आ गयी। इसके बाद से गिरावट जारी है। यह 29 जनवरी को 4.11 फीसदी और 30 जनवरी को चार फीसदी पर पहुंच गई है।

केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिक ल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि 10 दिन में जिस गति से संक्रमण की दर बढ़ी, उसी गति से अगले 10 दिन में कम भी हुई है। यह सुखद संदेश है। ऐसे में माना जा सकता है कि 19 जनवरी को संक्रमण का पीक था। यही लगता है कि अब तीसरी लहर के ज्यादा प्रभावी होने की संभावना नहीं है। इसी तरह गिरावट रही तो 15 फरवरी तक यह एक फीसदी से नीचे जा सकती है। फिर भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदब्रत का कहना है कि अभी पीक को लेकर अधिकृत तिथि घोषित नहीं की गई है।

कब और कितनी देर चली कोविड लहर

प्रदेश में पहली लहर चार मार्च 2020 को आयी। 11 सितंबर 2020 को सात हजार पाजिटिव मरीजों के साथ चरम पर थी। यह आठ मार्च तक चली। दूसरी लहर 11 मार्च 2021 को शुरू होकर 24 अप्रैल को चरम पर पहुंची। इस दिन पॉजिटिव केस की संख्या 38 हजार थी। यह 31 जुलाई तक चली।

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 7907 मिले कोरोना के नए मरीज, लखनऊ में 1172 केस और दो की मौत
उत्तर प्रदेश में 7907 नए मरीज मिले हैं, जबकि 14993 डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 65263 एक्टिव मामले हैं, जिनमें 63076 लोग होम आइसोलेशन में है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 4.54 प्रतिशत तक आ गई है। प्रदेश में 24 घंटे में 180883 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 7907 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल 98884193 सैम्पल की जांच की गयी हैं। इसी तरह 24 घण्टों में 14993 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन टीकाकरण भी तेज गति से चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14 करोड़ 57 लाख 80 हजार 643 दी गई, जबकि दूसरी डोज 9 करोड़ 95 लाख 44 हजार 146 दी गई है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अब तक 8733333 को प्रथम डोज और 1049732 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25 करोड़ 51 लाख सात हजार 854 डोज दी जा चुकी है।

लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1172 नये मामले मिले। इसके साथ ही संक्रमण की वजह से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति लखनऊ और एक महोबा निवासी था। नये संक्रमण के साथ ही लखनऊ में शुक्रवार को 2412 लोगों ने वायरस को मात देने में भी सफलता हासिल की। सीएमओ प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में लखनऊ निवासी 72 पुरुष शामिल हैं। जिनको डायबिटीज मालाइटिस एवं हाइपरटेशन की समस्या थी।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती होकर उनका इलाज चल रहा था। इसी तहर महोबा निवासी 62 वर्षीय महिला का पीजीआई में दिल संबंधी रोग का आपरेशन किया गया था। तमाम कोशिश के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

लखनऊ में शुक्रवार को चनहट में 149, अलीगंज में 198 आलमबाग में 156 इन्दिरानगर,121 सिल्वर जुबली में 83, सरोजनीनगर में 93, एनके रोड 44, रेडक्रॉस में 89, टूडियागंज में 37 कोविड धनात्मक रोगी मिले। यात्रा इतिहास वाले 97, 338 व्यक्ति कांटेक्ट ट्रेसिंग, जबकि ऑपरेशन से पहले जांच कराने वालों में 245 लोग कोविड पॉजीटिव मिले हैं।

मॉल-स्टेशनों पर डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजधानी लखनऊ के प्रमुख बाजार, मॉल, रेलवे-बस स्टेशनों पर सुरक्षा परखी। टीम के साथ इन जगहों पर चेकिंग की गई। डॉग स्क्वॉड भी साथ रहा। पुलिस कमिश्नर ने मातहतों को सीसी कैमरे पूरी तरह चेक करने को कहा। कन्ट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। ड्रोन से निगरानी के दौरान भी टीम को कई हिदायतें दी गईं।

परेड मार्ग तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। इसमें रात से ही पुलिस की मुस्तैद ड्यूटी लगी है। बताया गया कि सुरक्षा के लिये तीन डीसीपी, चार एडीसीपी की निगरानी रहेगी। आठ एसीपी भी अलग-अलग जगह मुस्तैद रहेंगे। कई थानों से भी पुलिस फोर्स परेड मार्ग पर रहेगा।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात से ही सभी ड्यूटियों को अलर्ट कर दिया गया है। कन्ट्रोल रूम से निगरानी के अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस रहेगी।

विलुप्त होता लखनवी खरबूजा
शैलेंद्र राजन

लखनऊ अपने बेहतरीन आमों के लिए ही नहीं जाना जाता है वरन यहां के लाजवाब खरबूजे  को चखने के लिए गर्मी के मौसम का इंतजार रहता है | आमतौर पर लोग नहीं जानते हैं की यह खुशबूदार लजीज और मिठास से भरा  फल धीरे-धीरे लुप्त हो रहा है| निकट भविष्य में लखनऊ की यह खासियत शायद बाजारों में नजर ना आए  क्योंकि लखनऊ का यह विशेष  फल बाजार से ही नहीं खेतों से भी गायब हो रही है| बहुत से ऐसी किस्में बाज़ार में  आसानी से उपलब्ध हो रही हैं जो कि खाने में ज्यादा स्वादिष्ट है |

किसानों को सब्जियों से होने वाली कमाई पर कोरोना वायरस का प्रभाव पड़ा और लखनवी खरबूजा भी अछूता न रहा | इस  खरबूजे को उगाने वाले कम ही किसान हैं और इसे बेचकर थोड़ी बहुत आमदनी करते थे लेकिन लॉक डाउन के चलते बेचने वालों का उन जगह पर पहुंचना नामुमकिन हो गया जहां इस विशेष खरबूजे के खरीदार है | पुराने लखनऊ के मोहल्लों में इसे ले जाना कठिन होने के कारण किसान खेतों के पास रोड के किनारे ही औने पौने दाम में बेच रहे हैं | कोरोनावायरस के अतिरिक्त मौसम की मार ने भी इन खरबूजे को ना छोड़ा | असमय बारिश और बड़े-बड़े ओलो ने रही सही कसर निकाल दी | बड़े-बड़े ओलो की चोट से फलों पर दाग पड़े और वहां से फल ख़राब हो गया  फल स्वरुप फसल लगभग चौपट हो गई |

लगभग दो दशक पहले लखनवी खरबूजे के बहुत मांग थी क्योंकि बाजार में अन्य खरबूजे नहीं आते थे और  स्थानीय खरबूजा खुशबू और मिठास दोनों ही लाजवाब था | धीरे धीरे कानपुर और जौनपुर से खरबूजे ने लखनऊ के मार्केट में कब्जा जमाना शुरू कर दिया | यह खरबूजे लखनवी खरबूजे से थोड़े ज्यादा मीठे हैं और बाजार में प्रचलित किस्मों की शक्ल सूरत में ज्यादा मिलते हैं | बाहर से आए हुए खरबूजे की बढ़ती मांग ने किसानों को भी नई किस्में उगाने के लिए प्रेरित किया | अब तो मार्केट में तरह-तरह थे खरबूजे आने लगे हैं | अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां नई किस्में निकालने में जुट गई है क्योंकि खरबूजा उत्पादन एक अच्छा व्यवसाय होने के कारण अच्छी किस्मों की बीज  की मांग बढ़ चुकी है | किसानों को भी समझ में आ गया है कि अधिक आमदनी के लिए अच्छी किस्मों  के खरबूजो का उत्पादन करें |

लखनऊ के विशेष खरबूजे नए जमाने के खरबूजो से मुकाबला तो नहीं कर सकते लेकिन इनमें भी कुछ खासियत थी | बुजुर्गों से अगर आप उनका अनुभव पूछें तो बताते हैं की खुशबू और मिठास में बेमिसाल  लखनवी खरबूजे देखने को नहीं मिलते हैं | ऐसा होना लाजमी था क्योंकि कभी लखनवी खरबूजे से अच्छी किस्म निकालने की कोशिश नहीं की गई, धीरे धीरे किसानों को जो भी बीज उपलब्ध था उस पर निर्भर होने के कारण गुणवत्ता का ह्रास हुआ | कहीं कहीं लखनवी खरबूजे बेमिसाल गुणवत्ता वाले भी हैं और उन्हें संरक्षण देने की आवश्यकता है|

लेखक केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक है|

जाति-धर्म के बंधनों से ऊपर उठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी मानव सेवा की प्रेरणा
लॉकडाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सेवा योद्धाओं’ ने पेश की मिसाल

लॉकडाउन में समाजसेवी संस्था लायंस क्लब संयुक्त रूप से ज़रूरतमंदों की कर रहे मदद

सुरक्षा और स्वच्छता में योगदान करने वालों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया सम्मानित

शैलेन्द्र यादव

लखनऊ। कोरोना के क़हर से पीड़ित आमजन के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सेवा योद्धा’ देवदूत बनकर सामने आये हैं। आमजन को लॉकडाउन का संजीदगी से अनुपालन करने की अपील के साथ ही संघ के ‘सेवा योद्धाओं’ ने सेवाभाव की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। इस महामारी में केवल मानव धर्म का पालन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई आदि जैसी अनेक सामाजिक संरचनाओं से ऊपर उठकर मानव सेवा की प्रेरणा दे रहा है। यह विचार करने का समय है उनके लिये, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को महज हिंदूवादी संगठन के ऐनक से देखकर इसके योगदान को सीमित और विचारधारा को संकुचित करने का प्रयास करते हैं।

सेवाभाव की ऐसी ही मिसाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जनपद रायबरेली में पेश की है। स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिये विशेष योजना बनाई है। लाकडाउन में कार्यकर्ता अधिक मूवमेंट ना करें, इसके लिए शहर को 25 बस्तियों में बांटा गया है। इन सभी बस्तियों में स्वयंसेवक ऐसे परिवारों को चिन्हित कर रहे हैं, जिन्हें लाकडाउन में दवा, भोजन या अन्य किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है। स्वयंसेवक ज़रूरतमंदों को चिन्हित कर केंद्रीय कंट्रोल रूम को सूचना देते हैं। एकत्र सूचना पर केंद्रीय नेतृत्व उस बस्ती में ऐसे स्वजन समाजसेवी बंधुओं और संगठनों के सहयोग से राशन किट वितरण की व्यवस्था बिना भेदभाव के कर रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं लॉकडाउन में रोज कमाने वालों के समक्ष अपने परिवार का पालन पोषण करने का संकट है, ऐसे जरूरतमंद परिवार की मदद के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और समाजसेवी संस्था लायंस क्लब रायबरेली ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रही है।

जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग प्रमुख गया प्रसाद ने बताया, पूरे नगर में सभी बस्तियों की सूचियां उपलब्ध हैं जिनके द्वारा उसी बस्ती में बिना लाॉकडाउन तोड़े सहयोग पहुंचाया जा रहा है। शहर के अहिया रायपुर, सीएमओ ऑफिस के पीछे, कप्तान का पुरवा और जहानाबाद चौकी क्षेत्र आदि के निवासियों को राशन किट एवं मास्क का वितरण किया गया है। इस दौरान साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही लॉकडाउन के में घरों पर रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया जिला प्रचारक परितोष और विजय रस्तोगी के सराहनीय प्रयास से साकेत नगर निवासी जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राही ब्लाक के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनकर को प्रोत्साहित कर साकेत नगर के दर्जनों परिवारों को राशन किट का वितरण कराया गया। राशनकिट लेने वालों में बैतूल, निशा, निर्मला, आयशा बानो, सलीम, रुपेश, पल्लवी सोनकर, केडी सोनकर, बब्बन अली,  मोहम्मद जहांगीर, सकीना बानो और आशा देवी आदि सहित अन्य लोग शामिल हैं।

संघ के जिला प्रचारक परितोष ने बताया, जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही लॉकडाउन में निरन्तर अपनी सेवायें देने वाले ‘कर्म योद्धा’ इस विपरीत परिस्थिति में समाज के लिए देवदूत से कम नहीं हैं। एक ओर जहां पूरा समाज अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए घर में बैठने को विवश हैं, वहीं दूसरी ओर सफाईकर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर हमारे गली मोहल्ले में नित्य सफाई कार्य कर रहे हैं। सड़कों पर अडिग सुरक्षाकर्मी अपनी सेवायें दे रहे हैं। वहीं जनहित में अपनी जान की परवाह न करने वाले चिकित्सक समाज के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसंघ के स्वयंसेवकों सहित लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन इंजीनियर विजय रस्तोगी, लायन अनंत कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, लायन उमेश तिवारी, लायन भूपेंद्र सिंह गांधी, लायन भीमसेन राजपाल, लायन रमेश जैन एवं लायन वीके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। साथ ही इस अवसर पर भाजपा युवा नेता शिवेंद्र सिंह, कुशाग्र सोनकर, क्षितिज, विकल्प, अरविंद आदि ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन किट वितरण में सहयोग किया।

सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सफाई एवं सुरक्षा में लगे लगभग 240 योद्धाओं को अंगोछा पहना कर सम्मानित किया गया। संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख राम चन्द्र ने कहा, अपना सुख, परिवार और बच्चों से दूर रह कर दूसरो को सुख देने वाले सफाई एवं सुरक्षा योद्धा किसी फरिश्ते से कम नहीं है। संघ के जिला कार्यवाह अमित ने कहा कोविद-19 से बचाव में लगे लॉकडाउन का पालन करते हुए संघ द्वारा अंतिम क्षण तक गरीब, मजदूर को भोजन एवं इस महामारी युद्ध कर रहे योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

इस दौरान इंजीनियर विजय रस्तोगी ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जिसके सेवाभाव से मैं अभिभूत हूं। इस विपरीत परिस्थिति में सहयोग एकत्र कर समाज के ऐसे लोगों तक सहयोग पहुंचाया जा रहा है, जहां तक सरकारी तंत्र नहीं पहुंच पाता है। जिले के प्रसिद्ध व्यवसाई हरिहर सिंह ने वार्ड नंबर 26 के सफाई योद्धाओं को अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही डॉ राजीव सिंह ने घंटाघर एवम् डिग्री कॉलेज चौराहा पर अंगोछा पहनाकर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इसके अलावा राजघाट चौकी, जहानाबाद ,त्रिपुला चौकी एवं जोसियाना पुल कहारो का अड्डा चौराहा, गोपाल विद्या मंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी एवं नगर मजिस्ट्रेट व कोतवाल अतुल सिंह, एसएसआई संजय सिंह ने इस सम्मान कार्यक्रम को लॉक डाउन का पालन करते हुए कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में लगेज पर डाका
यात्री सुविधा के नाम पर एयर इंडिया एक्सप्रेस तंत्र के दावे हवा-हवाई, लगेज तोडक़र चोरी किया गया सामान

31 दिसम्बर 2018 को लखनऊ-दुबई की फ्लाइट आईएक्स-193 में सफर कर रहे यात्री का सामान हुआ चोरी

दुबई टर्मिनल पर नहीं मिला एयरलाइंस का कोई प्रतिनिधि, जब मोबाइल पर किया गया सम्पर्क तो कहा मैं नहीं कर सकता कोई सहयोग ऑनलाइन दर्ज करे शिकायत

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। सरकारी क्षेत्र की एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान खाली हाथ जाना ही बेहतर होगा, क्योंकि आपका लगेज तोडक़र सामान कब चोरी हो जाय, इसकी कोई गांरटी नहीं है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूद एयरलाइंस के अधिकारी आपकी शिकायत सुने, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। बीते दिनों लखनऊ से दुबई गये एक परिवार को एयरलाइंस की इस उपेक्षित कार्यशैली का सामना करना पड़ा है। कहने को तो एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंध तंत्र अपने यात्रियों को तमाम सहूलियतें देने का दावा करता है। पर, यात्रियों को वास्तव में यह सुविधायें मिल रही हैं या नहीं इस ओर ध्यान न देना एयर इंडिया की छवि को धूमिल कर रहा है।

यात्री ने जब लगेज टूटने एवं सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज न होने पर एयर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला सहित एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंध तंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, तब संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागे। बावजूद इसके खबर लिखे जाने तक महज कागजी कार्यवाही ही होती रही।

बता दें कि 31 दिसम्बर 2018 की दोपहर 13:45 बजे एयरलांइस एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या-आईएक्स193 से लखनऊ से दुबई पहुंचे यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें लगेज टूटा मिला, जिसके अन्दर रखा कीमती सामान गायब था। दुबई टर्मिनल पर इसकी शिकायत करने के लिए यात्री ने तत्काल एयर इंडिया एक्सप्रेस के तैनात प्रबंधक अशोक अहिरे से सम्पर्क किया, तो उन्होंने इस संबंध में कोई सहायता न कर सकने की असर्मथता व्यक्त करते हुए शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने की सलाह देकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमौसी पर तैनात एयर इंडिया एक्सप्रेस के संबंधित अधिकारियों से जब इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए सम्पर्क किया गया, तो उन्होंने इस प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए शिकायत जरूर सुनी। पर, इसकी शिकायत दुबई एयरपोर्ट पर दर्ज कराने की सलाह देते हुए बताया चूंकि यह घटना दुबई एयरपोर्ट की है, इसलिए शिकायत नियमत: वहीं दर्ज होगी। हम लखनऊ में यह शिकायत नहीं दर्ज कर सकते। हां, जब दुबई एयरपोर्ट से शिकायत लखनऊ के लिए अग्रसारित की जायगी, तब हमारे स्तर से इस प्रकरण में सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। हालांकि, हमने इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधक के संज्ञान में डाल दिया है।

एयरलांइस एयर इंडिया एक्सप्रेस की यात्रा करने वाले यात्री अपने लगेज टूटने और सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए दुबई में शिकायत दर्ज कराने को भटकते रहे। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के संबंधित अधिकारी दुबई में शिकायत दर्ज कराने की बात दोहराते रहे। इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंध तंत्र के यात्री सुविधाओं वाले तमाम दावों की धज्जियां उड़ती रही। कहना गलब न होगा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से राष्ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया की गरिमा एवं छवि धूमिल हो रही है और यात्री अनावश्यकरूप से परेशान हो रहे हैं।

जिम्मेदारी लेने से कन्नी काट रहा एयरलाइंस प्रबंध तंत्र

दुबई के लिए फ्लाइट लेते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री ने लगेज सही सलामत दिया था। दुबई में जब उसे लगेज मिला तो अटैची टूटी थी और राडो, टाइटन की घड़ी और एक चश्मा गायब था। अब एयरलाइंस प्रबंध तंत्र भले ही जिम्मेदारी एक-दूसरे एयरपोर्ट पर डाल रहे हैं, लेकिन लगेज की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी आखिरकार एयरलाइंस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी की ही है, इसकी जिम्मेदारी लेने से वह बच नहीं सकते।

जमीन पर उतरी निगम की तीन सेतु परियोजनायें
राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के निर्माण में आई तेजी, जमीन पर दिखने लगा कार्य

हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज, हैदरगंज क्रासिंग से मियां बेकरी और हैदरगंज क्रासिंग से नीबू पार्क तक बनने हैं फ्लाईओवर

इन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 714.98 करोड़ रुपये,  दोनों ओर 12-12 मीटर खाली करई जायेगी सडक़

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर का निर्माण जमीन पर दिखने लगा है। राजधानी को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिये राज्य सरकार ने पुराने शहर स्थित फूलमंडी से हैदरगंज चौराहे से पहले दो लेन, हैदरगंज तिराहे से मिल एरिया चौकी तक दो लेन और गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चौराहे से बास मंडी चौराहा, नाका हिंडोला होते हुये डीएवी चौराहे तक तीन लेन के फ्लाईओवर के निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। कार्यदायी संस्थान उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम इन तीनों निर्माण को निर्धारित समय में पूरा करने की योजना बनाकर कार्य कर रहा है। प्रारंभिक तैयारियों के बाद यह निर्माण अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम प्रबंध तंत्र ने पुराने लखनऊ को जाम से निजात दिलाने के लिये राजधानी के चौक, हैदरगंज व हुसैनगंज में तीन फ्लाईओवर का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने जनहित में इन परियोजनाओं की आवश्यकता को समझते हुये तत्काल इसे हरी झंडी दे दी। अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके चरक चौराहा चौक से हैदरगंज क्रासिंग व हुसैनगंज से डीएवी कालेज तक सेतु निगम ने तीन एलिवेटेड रोड निर्माण पर 714.98 करोड़ रुपये की धनराशि का खर्च प्रस्तावित है। सरकार की यह योजना राजधानी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुराने लखनऊ में फूलमंडी से हैदरगंज तिराहा और यहां से मिल एरिया चौकी तक बनने वाले दोनों फ्लाईओवर के लिये सैकड़ों दुकानें तोड़ी जायेंगी। दरअसल, फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिये इस रूट पर 24 मीटर चौड़ी सडक़ की दरकार है, लेकिन यहां कहीं पर भी 15 मीटर से अधिक सडक़ की चौड़ाई नहीं है। ऐसे में डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर तक सडक़ खाली करवाई जा रही है। इस दौरान सैकड़ों दुकानों का टूटना तय है।

गौरतलब है कि बीते दिनों गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इन तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। प्रारंभिक तैयारियां पूरी करने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम प्रबंध तंत्र ने अब तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जमीन पर प्रारम्भ कर दिया है। सेतु निगम के अधिकारियों मुताबिक, फ्लाईओवर निर्माण के लिये टेंडर समेत अधिकतर औपचारिकतायें पूरी कर ली गई हैं। पुराने शहर में निर्माण कार्य फूलमंडी से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले पूरे रूट से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ताकि बीच में निर्माण रोकना न पड़े और ट्रैफिक सामान्य रहे। यह जिम्मा पीडब्ल्यूडी का है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी इंजिनियर इस रूट पर अतिक्रमण हटवाने के लिये एलडीए और नगर निगम से तंत्र से मिल कर फूलमंडी से नक्खास बिल्लौचपुरा, टूडियागंज और हैदरगंज होते हुए मिल एरिया तक का खसरा खतौनी और राजस्व का नक्शा लिया था। पीडब्ल्यूडी इंजिनियरों के मुताबिक, अतिक्रमण हटवाये बिना फ्लाईओवर का निर्माण मुश्किल है। इस कारण पूरे इस रूट पर ध्वस्तीकरण अभियान में एलडीए व नगर निगम का सहयोग लिया जायेगा।

पुल निर्माण में सभी सुरक्षा उपायों का पालन हो : गहलौत

उत्तर प्रदेश सेतु निगम के कार्यों में गुणवत्ता तथा सुरक्षात्मक उपायों को लेकर अभियंताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सेतु निगम के प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार गहलौत ने कहा कि विभाग के इंजिनियरों को अपने कार्य स्थल पर पूरी तरह संवेदनशील रहने की जरूरत है। उन्हें पुल निर्माण में सभी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्वक काम करना चाहिए ताकि आकस्मिक हादसों से बचा जा सके। प्रबंध निदेशक ने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षात्मक उपायों का समयबद्ध निरीक्षण करने के साथ-साथ उनका आवश्यकतानुसार उपयोग करना अत्यन्त जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से कार्यस्थल की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना भी आवश्यक है ताकि कार्य स्थल का पर्यावरण स्वच्छ रहे। प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वे एक दूसरे की भावनाओं को समझें और कार्य का वातावरण बेहतर बनायें। अभियंताओं का आह्वान करते हुये प्रबंध निदेशक ने कहा कि वह सुरक्षा मानकों के निरीक्षण में प्रत्येक पहलू का गम्भीरतापूर्वक निरीक्षण करें ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

शासन-प्रशासन की नाकामी, दिन-रात मनमानी
प्रशासन नहीं चाहता रुके यह मनमानी, यदि चाहता तो ठंडे बस्ते में न पड़ता रूट सर्वे

शहर में ई-रिक्शा के निर्धारित रूट 22, सर्वे के दौरान चलते मिले थे 157 से अधिक मार्गों पर

की गई थी 30 फिट से अधिक चौड़ी सडक़ों पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश

शैलेन्द्र यादव

लखनऊ। सरकार-ए-सरजमीं लखनऊ की शायद ही कोई सडक़ ऐसी हो, जो ऑटो, टैम्पों और बैटरी चलित ई-रिक्शा की मनमानी से अछूती हो। शहर के चौराहों और सडक़ों पर दिन-रात सार्वजनिक यातायात के इन साधनों की अराजकता जारी है। इनकी यह मनमानी लोगों को बेहाल कर रही है। सावन की हरियाली की तरह राजधानी की सडक़ों पर फर्राटा भर रहे बैटरी चलित ई-शिक्शा संचालकों की यह मनमानी शासन-प्रशासन की नाकामी बखूबी बयां करती है। आमजन का यह दर्द ऐसा है, जो डराता है इन साधनों में यात्रा करने वालों को। पर, विडंबना है कि सभी को इसकी जानकारी होने के बावजूद शहर का यह दर्द दूर नहीं हो पा रहा है।

ई-रिक्शा संचालक न नियम मानने को तैयार। न रूट की शर्त। कहीं चालक सीट संभाले बैठे नाबालिग, तो कहीं पलथी मार कर बैठे ई-रिक्शा चालक राजधानी की सडक़ों पर फर्राटा भरते दिख जायेंगे। नियमत: पांच सवारियों वाली इस सवारी में यह दस से ग्यारह को बैठाने में नहीं हिचकते। सवारियों की जान जोखिम में पड़े, तो पड़े। न इन्हें इससे मतलब और न शासन-प्रशासन को। जानकारों की मानें तो बीते फरवरी माह में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये गये निवेशकों के मेगा-शो इंवेस्टर्स समिट से पूर्व ई-रिक्शा संचालन से अव्यवस्थित हो चुकी शहर की सडक़ों पर इनकी संख्या और रूट सीमित करने की कोशिश शुरू की थीं। रूट सर्वे भी हुआ। मनमाना संचालन रोकने के लिये 31 मार्ग चिन्हित भी हुये। पर, इसके बाद न प्रशासन का ध्यान इस ओर गया और न शासन का। हालात यह हैं कि शहर के हर चौराहे पर चालक सवारी लेने की होड़ में मनमानी करते हैं। कोई दायें से झपटता है तो कोई बायें से। इस दौरान कोई चोटिल होता है, तो हो।

जानकारों की मानें तो प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई इस कसरत में राजधानी के लगभग 157 से अधिक रूट पर ई- रिक्शा का संचालन मिला था, जबकि 22 रूट पर ही चलने की इन्हें अनुमति है। इस सर्वे में 30 फिट से अधिक चौड़ी सडक़ों पर ई-रिक्शे के संचालन पर रोक लगाने की बात भी कही गई थी। पर, अधिकारी सर्वे करके भूल गये और यह कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई। शहर के चारबाग, नाका ङ्क्षहडोला, कैसरबाग बस स्टेशन चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक, ठाकुरगंज, डालीगंज, आइटी चौराहा, हजरतगंज, लालबाग, रकाबगंज, नक्खास, अमीनाबाद, इंदिरानगर, पॉलीटेक्निक, महानगर, अलीगंज, पुरनिया, कपूरथला और आलमबाग समेत शहर के दर्जनों ऐसे इलाके हैं जहां से गुजरने वाले लोग ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी से परेशान हैं। पर, फिर भी कुछ नहीं बदलता। अराजकता की शिकार राजधानी की यातायात से आमजन परेशान हैं। विकासवादी सरकार की राजधानी पर यह मनमानी बदनुमा धब्बा है। राजधानी पुलिस के कैमरों में भी यह मनमानी कैद होती होगी। बावजूद इसके शहर में आखिर इन अव्यवस्थित सार्वजनिक यातायात के संचालकों की मनमानी किसकी शह पर चल रही है? यह सवाल गंभीर है।

मनमानी का शिकार हुई मां-बेटी

बीते दिनों केकेसी रेलवे ब्रिज के समीप सदर से चला एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इसमें बैठे यात्रियों की जान पर बन आई। हादसे के बाद अपनी चोटिल बेटी को दिलाशा दे रही इस मां के आंशू राजधानी में संचालित सार्वजनिक यातायात के साधनों की मनमानी को बखूबी बयां कर रहे हैं। साथ ही इस मनमानी पर लगाम लगाने वाले प्रयासों को झुठलाते हैं। आमजन आहत हैं। बावजूद इनकी मनमानी बदस्तूर जारी है।

प्रशासन कब तक करेगा इन्तजार

संभागीय परिवहन अधिकारी एके सिंह के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अव्यवस्थित ई-रिक्शा संचालन को सीमित करने के लिये 31 रूट तय किये गये थे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। निर्देश मिलते ही इन्हें तय मार्गों पर संचालित कराया जायेगा।

रात में नहीं जलाते हेडलाइट

रात के वक्त तो ई-रिक्शा चालकों की मनमानी राहगीरों के लिये जानलेवा होती है। यह बैटरी बचाने के लिये रात में हेडलाइट तक नहीं जलाते। यहां तक कि चोरी की बिजली या अनाधिकृत तरीकों से बैटरी चार्ज करते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि लाइट न जलाने और मनमाने संचालन पर जुर्माना लगाया जाता है।