Business Link » लघु और मध्यम उद्यम

योगी सरकार के ऑनलाइन लोन मेले में एमएसएमई को मिला 2002 करोड़ ऋण, ढाई लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
राज्य सरकार 25 लाख प्रवासी मजदूरों के हुनर और क्षमता का उठायेगी लाभ

उत्तर प्रदेश में अब तक आ चुके हैं लगभग 12 लाख प्रवासी मजदूर

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के ऑनलाइन लोन फेयर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र से जुड़े लोगों को चेक सौंपे। इस दौरान एमएसएमई विभाग राज्य स्तरीय बैंकर कमेटी के साथ संवाद बनाकर 56,754 लाभाॢथयों को 2002 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया। लखनऊ में यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 56 हजार 754 उद्यमियों को 2 हजार 2 करोड़ 49 लाख का ऋण ऑनलाइन वितरित किया गया। सरकार ने उम्मीद जताई है कि इसके जरिए दो से ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के और झांसी के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर हेतु दिये गये पैकेज के माध्यम से देश व प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर सुदृढ़ होगा। लोकल को ग्लोबल बनाकर ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही प्रदेश में एक जनपद, एक उत्पाद योजना लागू की गयी।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार की संभावनाओं को विकसित किये जाने की आवश्यकता है। प्रवासी श्रमिक और कामगारों को बड़ी संख्या में एमएसएमई सेक्टर के माध्यम से रोजगार दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक प्रोडक्ट को बौद्धिक संपदा के दायरे में लाकर प्रदेश सरकार उसे प्रोत्साहित करेगी। पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा वेंटिलेटर्स जैसे चिकित्सीय उपकरण भी अब प्रदेश में बनने लगे हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत लगभग 36,000 व्यापारियों को 1,600-2,000 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। एमएसएमई सेक्टर में यूपी में अपार संभावनाएं हैं। काफी तादाद में रोजगार सृजन होगा। करीब 2 लाख लोगों को नए रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 25 लाख प्रवासी मजदूर आएंगे। प्रवासी मजदूरों की क्षमता का लाभ उठाएंगे। हमारे पास अब तक लगभग 12 लाख प्रवासी मजदूर आ चुके हैं, 10 लाख प्रवासी मजदूर अभी और आने वाले हैं। इनमें ड्राइवर, प्लंबर, टेलर, अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले बहुत अच्छे कौशल के लोग हैं। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश मनरेगा में रोजगार देने में अग्रणी प्रदेशों में है। कल तक हम प्रतिदिन 25 लाख लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि इस महीने के अंत तक हम इसे 50 लाख तक लेकर जाएंगे। लॉकडाउन के चलते लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद, एक उत्पाद योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को ऑनलाइन किया गया है।

36 हजार रोजगार सेवकों की समस्याओं का हुआ समाधान, योगी ने जारी की 225 करोड़ की धनराशि
बोले मुख्यमंत्री, ऐसे रोजगारों की संभावनाओं को आगे बढ़ाएं जो उत्तर प्रदेश के नागरिकों के प्रत्येक हाथ को रोजगार दिला सके

मुख्यमंत्री ने करीब 36 हज़ार रोजगार सेवकों के खाते में उनके मानदेय की धनराशि डीबीटी के माध्यम से की ट्रांसफर

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय जोडऩे के लिये प्रतिदिन 50 लाख लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार से जोडऩे का प्रयास तेज

ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा रोजगार सृजन का एक बड़ा माध्यम बनेगा : मुख्यमंत्री

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के अंदर इस महीने के अंत तक हम लगभग एक करोड़ से अधिक उन रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाएं जो प्रदेश के हर नागरिक के प्रत्येक हाथ को रोजगार दे सके। उन्होंने कहा कि 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में हमारा प्रयास होना चाहिए कि मई के अंत तक हम प्रतिदिन 50 लाख लोगों को रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ा कार्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाएं और ऐसा तब ही संभव हो पाएगा, जब प्रत्येक रोजगार सेवक पूरी मज़बूती के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करेगा।

सीएम योगी ने मंगलवार को लोक भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक के दौरान करीब 36 हज़ार रोजगार सेवकों के खाते में उनके मानदेय की धनराशि ट्रांसफर की। सीएम योगी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों को 225 करोड़ 39 लाख रुपए की धनराशि का भुगतान किया। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी की। कन्नौज, वाराणसी, गोरखपुर हरदोई और प्रतापगढ़ के रोजार सेवकों के साथ वार्ता के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ग्राम्य विकास विभाग ने रोज़गार सेवकों से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान किया है। ये समस्याएं नवंबर 2016 से ये समस्याएं लंबित थीं। उन्होंने कहा कि रोज़गार सृजन के बड़े माध्यम हमारे बीच में ही मौजूद हैं, केवल संभावनाओं को तलाशने की आश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगार और श्रमिकों को विभिन्न स्थानों पर उनकी स्किल के अनुरूप रोज़गार देने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में संभव है। इस क्रम में हमने नीतियां बनाई हैं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हमने रोड मैप तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, एमएसएमई सेक्टर में लाखों लोगों को रोज़गार मुहैया कराया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा रोज़गार सृजन का एक बड़ा माध्यम बन सकता है। उन्होंने कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रतिदिन 50 लाख लोग प्रदेश में मनरेगा के रोज़गार के साथ जुड़ें। ऐसा करने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया बाल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा परिषद में 1 करोड़ 80 लाख से अधिक बच्चों की यूनिफॉर्म और स्वेटर बनाते हैं,यह यूनिफॉर्म और स्वेटर बनाने का काम हम महिला स्वयंसेवी समूहों को दे सकते हैं। ऐसे कई कार्यों के लिए हम लोगों और महिला स्वयं सेवी समूहों को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज से हमारे लोन मेला प्रारंभ हो रहे हैं। बैंकों में भीड़ नहीं लगेगी, ऑनलाइन व्यवस्था से काम होगा। इस व्यवस्था को हम मजबूती के साथ आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग विभिन्न स्थानों पर नए-नए रोजगार और नई नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान सीएम योगी के साथ ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।