Business Link » समाजवादी पार्टी

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव
बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी कर दिया है।

युवावस्था से ही आमजन की आवाज को मजबूत करने के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले विनय श्रीवास्तव ने समाजवादी राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है। जनपद कन्रौज के ग्राम ऊंचा, तालग्राम के निवासी विनय ​श्रीवास्तव के मनोनयन से क्षेत्र सहित प्रदेश में हर्ष की लहर है।

समाज को बांट रही भाजपा : अखिलेश
ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में है संदेह, मतदान में हो सकती है गड़बड़ी : सपा

बोले सपा अध्यक्ष, हमारे सामने सद्भाव मजबूत करने की चुनौती, साथ-साथ ही होगा सद्भाव और विकास, भाजपा सरकार में बढ़ी आॢथक गैरबराबरी

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अॢपत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया, उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं। भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्षरत है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। अपनी विफलता छुपाने के लिए भाजपा लोकसभा चुनावों के पहले कई तरह के षडयंत्र करेगी। जनता को गुमराह करने के लिए वह नए-नए तरीके अपना सकती है। हमारे सामने सद्भाव मजबूत करने की चुनौती है। सद्भाव और विकास साथ-साथ ही होगा। भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आॢथक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सांप्रदायिक ताकतों से लोकतंत्र को खतरा हैं। इन ताकतों को केन्द्रित करने की साजिश है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उसने समाज में विघटन पैदा कर दिया है। दुनिया में इससे देश का सम्मान और भरोसा घटा है। सामाजिक न्याय से भाजपा को परहेज है। देश में अर्थव्यवस्था चौपट है। नोटबंदी और जीएसटी ने आॢथक संकट पैदा किया है। बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। चिकित्सा और शिक्षा कुव्यवस्था की शिकार है। गरीबों से छीनकर व्यापार बड़े कारपोरेट प्रतिष्ठानों के पास पहुंचा दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। लोग सम्पन्न हों तो स्वयं शौचालय बना लेंगे। वैसे भी कहीं सफाई नहीं है। कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बुरी दशा है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाऐं रुक नहीं रही हैं। जनता में भय और असुरक्षा है। समाजवादी सरकार में यूपी डायल 100 की जो व्यवस्था थी उससे पुलिस अपराधस्थल पर कुछ मिनटों में ही पहुंचती थी, भाजपा सरकार ने इसे चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कृषि का बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए समाजवादी सरकार के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कृषि उत्पाद के विपणन के लिए अनाज, आलू, दूध, फल-सब्जी की मण्डियां, फोरलेन की सडक़ों के निर्माण का काम हुआ था। लाखों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में संदेह है। मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है। कोई भी तकनीक सम्पूर्ण रूप से संतोषजनक नहीं हो सकती है। मशीन गड़बड़ होने पर आखिर उसकी मरम्मत किस बात की होती है? असहमति के विचार पर ही आघात होने लगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं। दोनों की नीतियां और कार्यक्रम एक जैसे है। कांग्रेस के कामों को ही भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। भाजपा की अपनी कोई योजना या कार्यक्रम नहीं है। वह समाजवादी सरकार के कामों के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। गांवों का विकास भी शहरों की तरह होना चाहिए। समाजवादी साथियों को अपनी नीति, कार्यक्रम तथा उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना होगा ताकि साम्प्रदायिक और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को करारी शिकस्त दी जा सके। इस दौरान माताप्रसाद पाण्डेय, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, संजय सेठ, अरविन्द सिंह गोप, एसआरएस यादव, भगवत शरण गंगवार, अरविन्द कुमार सिंह, नरेन्द्र वर्मा, नवाब इकबाल महमूद, विकास यादव, मौलाना इकबाल कादरी आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बुलंदशहर की घटना में गहरी साजिश: सपा

लखनऊ। बुलंदशहर की घटना में गहरी साजिश बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा जनता के बीच इसी तरह से नफरत फैलाएगी। भाजपा की कोशिश है कि किसानों की समस्याओं, रोजगार और महंगाई पर चर्चा न हो। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार है। देश के सामने आज बड़ा संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है, जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि महंगाई कम होगी, मगर भाजपा सरकार में कांग्रेस से दोगुनी महंगाई बढ़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सिर्फ दिखावा है क्योंकि साढ़े चार साल केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी तक यह अता-पता नहीं कि आय दोगुनी कैसे होगी।

बीते दिनों राजस्थान में तिजारा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी फजल हुसैनी के समर्थन में अखिेलश यादव ने कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने हमें (सपा) साथ नहीं लिया। सोचो, अगर यूपी में हमने उन्हें (कांग्रेस) छोड़ दिया, तो क्या होगा? प्रधानमंत्री शौचालय की बड़ी बातें करते हैं मगर जो शौचालय बने, उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक, तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाये यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा, भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी ने देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी को भी यूपी ही आना होगा। उन्होंने धौलपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण करने के समय का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान से उनका पुराना नाता है। यहां जो शिक्षा मिली, वह आज भी राजनीति में काम आ रही है। इस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता संग्राम से रिश्ता रहा है। जनता उनके परिवार को हमेशा सम्मानित करती रही है। इस बार यहां से उन्हें जिताएंगे, तो फिर राजस्थान में समाजवादियों की जीत का संदेश पूरे देश में जायेगा कि राजस्थान में भी साइकिल चल पड़ी है। देश में खुशहाली का रास्ता समाजवादी रास्ता ही है।