Business Link » mobile

होम | बिज़नेस | साइरस मिस्त्री के टाटा सन्स पर मुकदमा करने की ख़बरें आधारहीन : शापूरजी पैलोनजी ग्रुप
साइरस मिस्त्री के टाटा सन्स पर मुकदमा करने की ख़बरें आधारहीन : शापूरजी पैलोनजी ग्रुप

‘इस वक्त’ मीडिया की इन ख़बरों में कोई आधार नहीं है कि टाटा सन्स के चेयरमैन के पद से अचानक हटा दिए जाने की वजह से साइरस मिस्त्री उन्हें अदालत में ले जाने पर विचार कर रहे हैं. यह बात शापूरजी पैलोनजी ग्रुप ने कही है.

साइरस मिस्त्री के परिवार के स्वामित्व वाले शापूरजी पैलोनजी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, “न शापूरजी पैलोनजी ग्रुप ने कोई बयान दिया है, न साइरस मिस्त्री ने… अभी परिस्थितियों का अध्ययन किया जा रहा है, सो, इस समय मुकदमा किए जाने के बारे में मीडिया में आ रही ख़बरें आधारहीन हैं… जब भी सार्वजनिक रूप से बयान जारी करना ज़रूरी होगा, जारी कर दिया जाएगा…”

टाटा सन्स की लगभग 18 फीसदी हिस्सेदारी पर शापूरजी पैलोनजी ग्रुप का मालिकाना हक है, और साइरस मिस्त्री टाटा सन्स के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के सदस्य बने रहेंगे.

सूत्रों ने NDTV को बताया है कि सोमवार को बोर्ड बैठक के दौरान साइरस मिस्त्री ने उन्हें हटाए जाने को गैरकानूनी बताया था, और कहा था कि टाटा ग्रुप की नियमावली के हिसाब से उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया जाना चाहिए था.

इसके बाद बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को बताया कि इस मसले पर हासिल की गई ‘कानूनी सलाह’ भी उन्हें हटाए जाने के पक्ष में है. बताया जाता है कि इस पर साइरस मिस्त्री ने इस फैसले को चुनौती देने की बात कही. नौ-सदस्यीय बोर्ड में से छह सदस्यों ने साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के पक्ष में वोट दिया, दो सदस्य गैरहाज़िर रहे, और नवें सदस्य के रूप में साइरस मिस्त्री ने इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया.

साइरस मिस्त्री को हटाए जाने से बाज़ारों तथा कॉरपोरेट जगत को झटका लगा है, और मंगलवार को टाटा के अधिकतर शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

जब तक ग्रुप के लिए नया चेयरमैन नहीं तलाश किया जाता, तब तक के लिए रतन टाटा ने अंतरिम प्रभार संभाल लिया है. सोमवार को ही कर्मचारियों को लिखे खत में रतन टाटा ने कहा, “टाटा ग्रुप को आश्वस्त करने तथा स्थायित्व के हितों के लिए वह चेयरमैन के रूप में वापस आए हैं…”

मंगलवार को रतन टाटा ने मुंबई में ग्रुप के बॉम्बे हाउस ऑफिस में समूह की कंपनियों के शीर्ष सीईओ से मुलाकात की, और आश्वासन दिया कि ग्रुप के दीर्घकालिक हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा रतन टाटा ने ग्रुप में शीर्ष स्तर पर हुए बदलावों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खत लिखा है.

घमासान के बाद समाजवादी पार्टी में फिर सुलह के संकेत
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ ‘समाजवादी परिवार’ में बीते कई दिनों से मचे घमासान और चरम पर पहुंच चुकी वर्चस्व की जंग पर विराम लगने का अभी कोई ठोस समाधान नहीं नजर आ रहा है, लेकिन बीती रात से मंगलवार सुबह तक गतिविधियों के बाद फिलहाल सुलह के कुछ संकेत दिखने लगे हैं। बता दें कि सोमवार शाम तक चाचा-भतीजे (शिवपाल-अखिलेश) के बीच जारी कलह को लेकर कोई समाधान नहीं दिखा था। अब ऐसी खबर है कि रविवार को अखिलेश यादव ने जिन चार मंत्रियों को बर्खास्‍त किया था अब उनकी वापसी होने वाली है।

समाजवादी पार्टी की प्रमुख बैठक में घमासान के बाद प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि पार्टी और मुलायम परिवार में सब कुछ ठीक है। शिवपाल ने कहा कि पार्टी और मुलायम परिवार में सब ठीक ठाक है। मैं नेता जी के साथ हूं। वह जो भी निर्देश देंगे हम उसका पालन करेंगे। नेताजी का कैसा भी आदेश होगा, मैं मानूंगा। कल पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झूठा बता कर उनसे माइक छीन लेने वाले शिवपाल ने यह बात आज संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कही। शिवपाल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर गये, जो कि दांत में दर्द के कारण अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी अलग से सपा प्रमुख के घर गए।

बहरहाल सपा मुख्यालय के बाहर आज भी तनाव का माहौल रहा और शिवपाल तथा अखिलेश के समर्थकों के बीच नारेबाजी होती रही। तनाव को देखते हुए पार्टी मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वहां जाने वाले विक्रमादित्य मार्ग पर अवरोधक लगा दिए गए हैं। शिवपाल आज सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पांच नवम्बर को होने वाले पार्टी के रजत जयंती समारोह के सिलसिले में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और अपने साथ ही बर्खास्‍त कर दिए गए मंत्री ओमप्रकाश सिंह आदि से बातचीत की।