बिजनेस लिंक ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी कर दिया है।
युवावस्था से ही आमजन की आवाज को मजबूत करने के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले विनय श्रीवास्तव ने समाजवादी राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है। जनपद कन्रौज के ग्राम ऊंचा, तालग्राम के निवासी विनय श्रीवास्तव के मनोनयन से क्षेत्र सहित प्रदेश में हर्ष की लहर है।
Business Link Breaking News