Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / ऐतिहासिक स्थलों का सफर अब होगा आसान

ऐतिहासिक स्थलों का सफर अब होगा आसान

राजधानी के पर्यटन स्थलों के चलेंगी 14 इलेक्ट्रिक बसें

कोनेश्वर मंदिर, घंटाघर, रूमी गेट, छोटा व बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी, मोती महल के साथ कई पार्कों तक की पर्यटक कर सकेंगे सैर

अधिकतम 30 के किराये में मिलेगी वातानुकूलित बसों में सफर की सुविधा

लखनऊ। राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों का सफर अब आसान होगा। पर्यटक शहर के पर्यटन स्थलों पर आसानी से पहुंच सकेंगे। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर के पर्यटन स्थलों तक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की है। ऐतिहासिक धरोहरों के रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यटकों को साधनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस रूट पर बस का संचालन होने से लखनऊ दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को खासा लाभ होगा। 18.6 किमी के इस रूट पर अधिकतम किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड राजधानी में 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। मौजूदा समय में मार्ग संख्या ई-01 दुबग्गा से ग्रीनवुड अपार्टमेंट तक 14 बसों का संचालन किया जा रहा है। एक जुलाई से पर्यटकों के लिए 14 बसों का संचालन मार्ग संख्या ई-03 दुबग्गा से जनेश्वर मिश्र पार्क तक किया जाएगा। लखनऊ दर्शन के नाम से संचालित इन बसों का संचालन हर आधे घंटे पर किया जाएगा। इस मार्ग की कुल दूरी 18.6 किमी है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित सिटी बस में सफर करने पर यात्रियों को न्यूनतम किराया दस रूपये और अधिकतम किराया 30 रूपये देना होगा।

इन स्थलों की कर सकेंगे सैर

electric busई-03 मार्ग पर लखनऊ की धरोहर कोनेश्वर मंदिर, घंटाघर, रूमी गेट, छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी, मोती महल के साथ ही सहारागंज, अम्बेडकर नगर पार्क, सहारा इंडिया परिवार गेट और जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक आगामी दिनों में इन बसों के मिलने वाले प्वाइंट भी जारी कर दिए जाएंगे।

कहां से कहां तक दूरी किमी में किराया रूपए में

दुबग्गा-बालागंज 3.5 15
दुबग्गा- घंटाघर 6.4 20
दुबग्गा – बड़ा इमामबाड़ा 7.0 20
दुबग्गा – रेजीडेंसी 8.8 20
दुबग्गा – सहारागंज 11 20
दुबग्गा- दैनिक जागरण चौराहा 12.1 25 रुपए
दुबग्गा -अम्बेडकर पार्क 15.1 30
दुबग्गा- जनेश्वर मिश्र पार्क 18.6 30
घंटाघर- सहारागंज 4.6 15
घंटाघर – जनेश्वर मिश्र पार्क 12.2 25
बड़ा इमामबाड़ा- जनेश्वर मिश्र पार्क 11.6 25
सहारागंज- जनेश्वर मिश्र पार्क 7.6 20

एक जुलाई से लखनऊ दर्शन बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी कम किया जा चुका है। ऐसे में पर्यटकों के साथ ही राजधानीवासियों को भी बेहतर सफर की सुविधा मिल सकेगी। लखनऊ दर्शन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने के साथ 28 इलेक्ट्रिक बसें ऑन रोड हो जाएंगी।

सतीश पाल, एआरएम, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>