Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अब नगर निगम स्कूलों के बच्चे भी करेंगे स्मार्ट पढ़ाई

अब नगर निगम स्कूलों के बच्चे भी करेंगे स्मार्ट पढ़ाई

  • नगर निगम के 6 स्कूल
  • 3 स्कूलों में पहले चरण में योजना लागू होगी
  • 50 लाख बजट का प्रावधान
  • स्कूलों की मेंटीनेंस के लिए 1000 लाख
  • निगम के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस लगाने की तैयारियां शुरू
  • अमीनाबाद इंटर कॉलेज संग दो अन्य स्कूलों में व्यवस्था होगी शुरू

बिजनेस लिंक ब्यूरो
लखनऊ। बस कुछ समय का इंतजार फिर नगर निगम के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भी स्मार्ट क्लासेस में बैठकर शिक्षा लेंगे। वजह यह है कि निगम की ओर से अपने स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस कान्सेप्ट लाने की तैयारी शुरू की गई है। इसके साथ ही यह भी प्लानिंग की जा रही है कि किस तरह से स्कूल के शिक्षकों को इस दिशा में प्रशिक्षण दिलवाया जाए।
जानकारी के अनुसार, स्मार्ट क्लासेस के लिए करीब 50 लाख का बजट रखा गया है। इसके साथ ही जरूरत पडऩे पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व अन्य योजनाओं में लगी राशि का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि पूरा प्रयास यही है कि निर्धारित बजट में ही स्मार्ट क्लासेस को क्रियांवित किया जाए। निगम की ओर से स्मार्ट क्लासेस के लिए पहले चरण में तीन स्कूल चुने गए हैं। हालांकि ट्रायल के बाद आने वाले परिणामों के आधार पर निगम के अन्य स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासेस की सुविधा शुरू की जाएगी।

नर्सरी पर फोकस
यह भी जानकारी सामने आई है कि स्मार्ट क्लासेस का कांसेप्ट पहले नर्सरी क्लासों में लाया जाएगा। इसके बाद धीरे- धीरे अन्य क्लासों में भी इसे लागू किया जाएगा। हालांकि प्रयास किया जा रहा है कि कक्षा पांच तक एक साथ इस व्यवस्था को लागू किया जाए। स्मार्ट क्लासेस का कांसेप्ट लाने के साथ- साथ निगम के सभी स्कूलों की तस्वीर बदलने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर करीब 10 करोड़ से स्कूलों में मेंटीनेंस का काम कराया जाएगा।
पहले चरण में चुने गए स्कूल
अमीनाबाद इंटर कॉलेजnagar-bnigam-1458652949
कश्मीरी मोहल्ला मॉडल मांटेसरी स्कूल
कश्मीरी मोहल्ला गल्र्स इंटर कॉलेज
कुल चुने गए निगम के स्कूल
नगर निगम डिग्री कॉलेज, अमीनाबाद
अमीनाबाद इंटर कॉलेज
कश्मीरी मोहल्ला गल्र्स इंटर कॉलेज
कश्मीरी मोल्ला मॉडल मांटेसरी स्कूल
म्यूनिसिपल नर्सरी स्कूल
मॉडल मांटेसरी स्कूल
एक नजर में व्यय
विद्यालय व्यय (लाख में)
नगर निगम डिग्री कॉलेज, अमीनाबाद 150.00
अमीनाबाद इंटर कॉलेज 250.00
कश्मीरी मोहल्ला गल्र्स इंटर कॉलेज 225.00
कश्मीरी मोहल्ला मॉडल मांटेसरी स्कूल 125.00
म्यूनिसिपल नर्सरी स्कूल 150.00
मॉडल मांटेसरी स्कूल 50.00

निगम के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की दिशा में कदम आगे बढ़ाए गए हैं। इस व्यवस्था को जल्द क्रियांवित करने का प्रयास किया जाएगा। पहले चरण में तीन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस का कांसेप्ट लाया जाएगा।
संयुक्ता भाटिया, महापौर

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>