Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / ऐसे होंगे पिंक बसों में महिला सुरक्षा के इंतजाम

ऐसे होंगे पिंक बसों में महिला सुरक्षा के इंतजाम

पैनिक बटन दबाते ही डायल 100 के पास पहुंचेगा सबूत

पिंक बस में पैनिक बटन दबाते ही 60 सेकेंड की वीडियो क्लिप पहुंचेगी डायल 100

आपात स्थिति में महिलाओं को मिल सकेगी तत्काल मदद

pink bus copyलखनऊ। सफर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार अति गंभीर है। जिसके चलते महिलाओं के लिए सुरक्षित पिंक बसों को निर्भया फंड से खरीदा जा रहा है। पिंक बस महिलाओं की सुरक्षा के बिलकुल मुफीद है। पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाएं जैसे ही इसमें लगा पैनिक बटन दबाएंगी, वैसे ही बस के अंदर की क्लिप डायल 100 के पास पहुंच जाएगी। इस क्लिप को देखकर तत्काल ही दोषी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। रोडवेज बस बेड़े में शामिल होने वाली पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अमूमन रोडवेज बसों में महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं होती हैं। इन घटनाओं को लेकर कुछ महिलाएं शिकायत परिवहन निगम के दफ्तर में करती हैं। ऐसे में उनसे कई बार कार्रवाई के लिए अफसर सबूत मांगते हैं, जो महिलाओं के पास नहीं होता है। जिससे आरोपी सबूत के अभाव में आसानी से बच निकलते हैं। पिंक बसों में ऐसा कुछ नहीं होगा। पैनिक बटन दबाते ही न केवल उनकी शिकायत दर्ज होगी, बल्कि सबूत भी डायल 100 में सेव हो जाएगा। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक निर्भया योजना के तहत 50 पिंक बसों का संचालन किया जाना है। ये बसें लंबी दूरी के लिए चलायी जाएंगी। इन बसों को रोडवेज बस बेड़े में शामिल करने की तैयारी चल रही है। 26 पिंक बसें राजधानी आ भी चुकी हैं। प्रत्येक पिंक बस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 10 पैनिक बटन लगाए जाएंगे। बस के दोनों तरफ 5-5 पैनिक बटन होंगे। साथ ही बस में आगे और पीछे दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा भी लगा होगा। जिससे बस के अंदर होने वाली हर हरकत पर निगम के कंट्रोल रुम से नजर रखी जा सके। बसों में लगे इन सीसीटीवी कैमरों को डायल 100 से भी लिंक किया जा रहा है।

ऑटो सेव हो जाएगी वीडियो क्लिप

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि देश में पहली बार प्रदेश से इस तरह की शुरुआत हो रही है। अभी तक किसी भी प्रदेश में पिंक बसों और उसमें पैनिक बटन का उपयोग नहीं शुरू हुआ है। ये बसें महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित होंगी। किसी भी आपात स्थिति में महिला बस के अंदर लगे पैनिक बटन जैसे ही दबाएगी वैसे ही बस के अंदर की 60 सेकेंड की वीडियो क्लिप डायल 100 के पास ऑटो सेव हो जाएगी। यह क्लिप बटन दबाने से 60 सेकेंड पहले की होगी। जिसके बाद पुलिस को वीडियो क्लिप के जरिए सबूत मिल जाएगा और प्रकरण में कार्रवाई हो सकेगी।

पिंक बसों में खास

50 पिंक बसें चलायी जानी हैं
60 सेकेंड की होगी वीडियो क्लिप
26 बसों में लग रहे पैनिक बटन
प्रत्येक बस में लगेंगे 10 पैनिक बटन
2 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसी व्यवस्था अभी कहीं नहीं है। प्रदेश की बसों में इसका प्रयोग किया जा रहा है। इससे दोषी व्यक्ति के खिलाफ न केवल कार्रवाई की जा सकेगी बल्कि उसके खिलाफ सबूत भी विभाग के पास मौजूद रहेगा। खास बात यह है कि इस वीडियो क्लिप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकेगी।
जयदीप वर्मा, सीजीएम टेक्निकल, परिवहन निगम ्र

About admin

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>