Breaking News
Home / Breaking News / गड्ढों कैसे भरेगा नगर निगम

गड्ढों कैसे भरेगा नगर निगम

  • निगम की ओर से जोनवार कराये गए सर्वे में बदहाल तस्वीर आई सामने
  • बारिश समेत कई अन्य कारणों से सड़कों पर हुए गड्ढे, खर्च भी तैयार

लखनऊ। आखिरकार नगर निगम की ओर से शहर की ऐसी सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर गgomti nagar janeshwar mishr park ke saamne road (7)ड्ढों के जख्म साफ नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि निगम की ओर से गड्ढा युक्त सड़कों का जो जोनवार डाटा तैयार किया गया है, उसमें करीब 419 सड़कें सामने आई हैं। जिससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर की सड़कों की स्थिति क्या है। हां, इतना जरूर है कि निगम की ओर से गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित करने के बाद इनकी रिपेयरिंग आदि में आने वाले खर्च का ब्यौरा भी जुटा लिया गया है। निगम की ओर से गड्ढायुक्त सड़कों को जल्द ही रिपेयर किये जाने के जो दावे किये जा रहे है, उन पर कितना खर्च होना और कब तक लखनऊ नगर निगम इनके जख्म भर पायेगा इसकी अब तक सीमा तय नहीं की जा सकी है।
निगम की ओर से जो डाटा तैयार किया गया है, उससे साफ है कि निगम के आठों जोन मिलाकर कुल 419 सड़कों पर गड्ढे हैं। सबसे ज्यादा बदहाल सड़कों का आंकड़ा जोन आठ में सामने आया है, जबकि जोन तीन लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और वीवीआईपी माना जाने वाला जोन एक लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसके साथ ही अन्य जोन में 30 से अधिक गढ्डायुक्त सड़कें सामने आई हैं। निगम की ओर से सड़कें तो चिन्हित कर ली गई हैं और उनका मेंटीनेंस कराए जाने के लिए खर्च का ब्यौरा भी तैयार कर लिया गया है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस समय निगम की वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निगम की ओर से किस तरह से सड़कों का मेंटीनेंस कराया जाएगा। हालांकि निगम अधिकारियों की ओर से दावा है कि जल्द ही सड़कों को दुरुस्त कराने जाने संबंधी दिशा में कदम आगे बढ़ाए जाएंगे।

बारिश से स्थिति खराब
इस बार लखनऊ में झमाझम बारिश हुई है। इसका सीधा असर सड़कों पर नजर आने लगा है। शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गो पर गड्ढे नजर आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही निगम की ओर से सर्वे कराया गया था। इस सर्वे की जिम्मेदार सभी जोनल इंजीनियरों को दी गई थी और मॉनीटरिंग मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने की थी। जोनवार रिपोर्ट आने के बाद एक कॉमन रिपोर्ट बनाई गई है, जिसमें कुल सड़कों की संख्या, किमी और खर्च आदि का ब्यौरा डाला गया। इसके बाद ये रिपोर्ट नगर आयुक्त के पास भेज दी गई है। उनकी ओर से ही अंतिम निर्णय लिया जाना है।

जोन   संख्या लंबाई (किमी) खर्चा (लाख)
1           36        12632.95       217.90
2           13         3200             18.03
3           88         20520         418.67
4          33          20894.50     229.05
5         12           8630            54.40
6         47          27630          453.50
7         45          38156           340.99
8        143         2050.66      111.31
कुल     419        133714.11   1843.85

1843.85 लाख का खर्च
निगम की ओर से एक तरफ तो सड़कें चिन्हित की गई हैं, वहीं दूसरी तरफ इन सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए खर्च का भी ब्यौरा तैयार किया गया है। कुल चिन्हित 419 सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए करीब 1843.85 लाख का खर्च किया जाएगा। इस बाबत इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नगर आयुक्त को पूरी लिस्ट भी सौंप दी गई है। यह भी जानकारी सामने आई है कि सबसे अधिक खर्च जोन छह में किया जाएगा, जबकि जोन तीन लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसी तरह जोन सात में 340 लाख का खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि जोन एक में 217 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे कम खर्च जोन दो में करने का प्रावधान किया गया है। जोन दो में 18 लाख का खर्च किया जाना है। जोन 5 में 54.40 लाख खर्च किया जाना है।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए ही जोनवार सर्वे कराया गया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>