Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / निगम कर्मियों ने संभाली सहारागंज मॉल की पार्किंग

निगम कर्मियों ने संभाली सहारागंज मॉल की पार्किंग

अवैध वसूली समेत कई शिकायतों के बाद उठाया गया कदम

लखनऊ। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद आखिरकार नगर निगम की ओर से सहारागंज मॉल की पार्किंग की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली गई है। निगम की ओर से ठेकेदार की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है और उसके बाद से ही निगम कर्मचारियों ने पार्किंग की देखरेख की व्यवस्था शुरू कर दी है। जोन एक के प्रभारी ने मौके पर जाकर नई व्यवस्था को देखा। साथ ही पार्किंग व्यवस्था में जुटे निगम कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। बताते चलें कि पिछले लंबे समय से मॉल की पार्किंग निजी ठेकेदार के पास थी। निगम अधिकारियों की मानें तो अवैध वसूली समेत कई शिकायतें लगातार आ रहीं थीं। जिसकी वजह से ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी शिकायतों में कोई कमी नहीं आई। जिसके परिणामस्वरूप मॉल की पार्किंग व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था के अनुसार निगम के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी पार्किंग में लगाई गई है उन्हें बाकायदा हरे रंग की ड्रेस दी गई है। साथ ही उन्हें रसीद बुक भी दी गई है। जिससे मॉल आने वाले लोग भ्रमित न हों। वहीं जोन एक के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पार्किंग की नई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों से अच्छा बर्ताव करें और उन्हें बताएं भी कि अब पार्किंग की जिम्मेदारी निगम के पास है।

-यह बात सही है कि अब सहारागंज मॉल में पार्किंग की व्यवस्था को बदल दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी खुद नगर निगम संभालेगा और इस व्यवस्था को लागू भी कर दिया गया है। पार्किंग में अवैध वसूली किए जाने को लेकर मिल रहीं शिकायतों के कारण यह कदम उठाया गया है।

अशोक सिंह, नगर निगम प्रभारी, जोन-1

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>