Breaking News
Home / Breaking News / योगी सरकार में स्कूलों में योग होगा अनिवार्य, लड़कियों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

योगी सरकार में स्कूलों में योग होगा अनिवार्य, लड़कियों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करके कई अहम फैसले लिए. इसमें योग के अलावा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने को भी अनिवार्य किया गया है। इसके तहत लड़कियों को खुद की सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, कराटे आदि सिखाया जाएगा।dinesh-sharma

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि शारीरिक शिक्षा पहले से ही स्कूलों में दी जा रही है और अब योग का भी अभ्यास भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म से नहीं जुड़ा है यह शारीरिक शिक्षा का हिस्सा है, इस दौरान कोई भी भगवान का नाम ले सकता है, अल्लाह का या ईसा मसीह का नाम ले सकता है। दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी और एडेड विद्यालयों में योग की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। निजी संस्थाएं भी स्वेच्छा से अपने संस्थान में योग करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय शिक्षण प्रणाली का अहम अंग, इसे बतौर फिजिकल एजूकेशन के तहत शिक्षा प्रणाली में शामिल किया गया है।

प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था में योग को अनिवार्य किए जाने के बाद तमाम अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं कि संस्थानों में योग को अनिवार्य किया जाए, इसके अलावा स्कूलों को जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी योग के समर्थक हैं और उन्होंने हाल ही में योग को सभी को जोड़ने वाली और बंधुत्व को बढ़ाने वाली क्रिया बताया था।

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>