Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / उत्तर प्रदेश / विजिलेंस के रडार पर उप प्रबंधक

विजिलेंस के रडार पर उप प्रबंधक

आय से अधिक संपत्ति के मामले में तेज हुई जांच upsidc

बिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उप प्रबंधक पर आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज हो गई है। सतर्कता अधिष्ठापन विभाग ने यूपीएसआईडीसी उप प्रबंधक सुधीर कुमार कनौजिया द्वारा बैरी अकबरपुर, बैरी अकबरपुर कछार और नारामऊ कछार में खरीदी गई भूमि की जानकारी मांगी है। निबंधन विभाग इन संपत्तियों से जुड़ा लेखाजोखा विजिलेंस को भेजने की तैयारी कर रहा है।

यूपीएसआइडीसी के उप प्रबंधक सुधीर कुमार कनौजिया पर आय से अधिक संपत्ति अॢजत करने का आरोप है। पिछले कई सालों से उनके विरुद्ध जांच चल रही है। कई बार विजिलेंस विभाग के निरीक्षक शिव शंकर शुक्ला ने उनके व उनकी पत्नी के नाम खरीदी भूमि का लेखाजोखा राजस्व विभाग से मांगा लेकिन फाइल राजस्व विभाग में दबी रही। अब सूबे में सत्ता बदली तो अफसरों के विरुद्ध लंबित जांचों को पूरा करने करने का दबाव विजिलेंस पर है। एक बार फिर जांच अधिकारी ने विभाग से भूखंडों से जुड़ी सूचनायें मांगी हैं। पूछा है कि खरीदे गये भूखंड में स्टांप की चोरी तो नहीं हुई है।

विजिलेंस के जांच अधिकारी ने उप प्रबंधक सुधीर कनौजिया के खुद और पत्नी के नाम खरीदे गये आधा दर्जन भूखंडों की सूची भी सौंपी है। यह भी पूछा है कि सुधीर, उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम कहां-कहां अचल संपत्ति है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस द्वारा मांगी गई जानकारी जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी। उप प्रबंधक का कहना है उनके विरुद्ध जो जांच चल रही है। वह जांच पुरानी है कोई नया मामला नहीं है।

मुख्य अभियंता पर तमाम आरोप

यूपीएसआईडीसी में भ्रष्टïाचार का पर्याय बन चुके चीफ इंजीनियर के कारनामों की निष्पक्ष जांच कराने के लिये बीते दिनों कई शिकायतें हुई। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यपाल से शिकायत की। तो वहीं एक उद्यमी संगठन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान औद्योगिक मंत्री सतीश महाना को शिकायती पत्र देकर लगभग दो दर्जन गंभीर अनियमितता के आरोप लगाये हैं। लोकदल राष्टï्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने राज्यपाल से चीफ इंजीनियर के खिलाफ जांच की मांग की थी। लोकदल राष्टï्रीय अध्यक्ष ने कहा बसपा सरकार रही हो या फिर सपा सरकार, चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा ने सरकारी खजाने का लगातार दोहन किया। दावों के मुताबिक योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये भ्रष्टïाचार में आकंठ डूबे मुख्य अभियंता पर तत्काल कार्रवाई करे।

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>