Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / निगमों से / सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बनें इशरत, महामंत्री नया चेहरा

सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बनें इशरत, महामंत्री नया चेहरा

  • चुनाव अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने किया नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

setu nigamबिजनेस लिंक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन के द्विवाॢषक चुनाव 2018-20 के लिये 20 सदस्यीय केन्द्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में इशरत जाह सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुये। तनवीर अहमद जाफरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त हुये। केन्द्रीय कार्यकारिणी में शिशिर कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, एसपी गुप्ता महामंत्री, इलियास अहमद खान संयुक्त सचिव-प्रथम, बृजेश तिवारी संयुक्त सचिव-द्वितीय, राजकुमार शुक्ला संगठन मंत्री-प्रथम, अखिलेश राय संगठन मंत्री-द्वितीय, धन बहादुर प्रचार मंत्री-प्रथम, दिनेश तिवारी प्रचार मंत्री-द्वितीय, गौरव सरन कार्यालय मंत्री, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, अफसर जोह रिजवी, सुनील कुमार, हेमंत कुमार सिंह, कीॢत जौहरी, रामकुमार, सत्येन्द्र सेठी, मिश्री लाल, मोहम्मद रिजवान को कार्यकारिणी के सदस्य बने हैं।

यूनियन के अध्यक्ष की सातवीं बार जिम्मेदारी निभाने वाले इशरत जाह ने बताया कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने के लिये विगत कई माह से आन्दोलन किया जा रहा है। कर्मचारीहित में इसे प्राथमिकता पर रखते हुये आगे की रणनीति तैयार की जायेगी और जल्द कर्मचारियों सातवें वेतनमान का लाभ दिलाया जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन के अधिवेशन में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और उसके समाधान के प्रयासों पर चर्चा की गई। केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक तिवारी, चुनाव अधिकारी संजय श्रीवास्तव और सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप पाठक एवं रविनन्दन की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

About Editor

Check Also

nagar-nigam-lucknow

कागजों में स्पॉट फाइन शहर में गंदगी की भरमार

बाजारों में चलना था विशेष अभियान, सड़क पर पान मसाला थूकने वालों पर नहीं होता कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>