Breaking News
Home / Uncategorized / हरिशचंद्र लेगे व्यापार राजनीति से संन्यास

हरिशचंद्र लेगे व्यापार राजनीति से संन्यास

IMG_3492
लखनऊ व्यापार मंडल का चुनाव 28 फरवरी को

लखनऊ। व्यापारियों के सबसे लोकप्रिय संगठन लखनऊ व्यापार मंडल का चेहरा २८ फरवरी को बदलेगा। ३ साल पहले ही हरिशचंद्र अग्रवाल ने बतौर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला और संगठन को नई दिशा दी। गौरतलब है कि करीब डेढ दशक पहले तक व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर बनवारी लाल कंछल बने हुए थे, लेकिन पिछले चुनाव में हरिशचंद्र अग्रवाल को कमान मिली। जानकारी के मुताबिक तमाम जद्दोजहद के बाद तीन साल पहले कंछल से बगावत कर अलग हुए व्यापारी भी लखनऊ व्यापार मंडल में शामिल हुए थे।
पिछले चुनाव में लखनऊ व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिए नामांकन में अध्यक्ष पद पर सिर्फ हरिशचंद्र अग्रवाल ने पर्चा भरा और उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया था, जबकि वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। सूत्रों की माने तो इस बार भी वर्तमान कार्यावाहक अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष पद के लिए अकेले दावेदार है, जिनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके अलावा ये भी चर्चा है कि वर्तमान कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता का भी प्रोमोशन होना तय माना जा रहा है। जबकि संरक्षक के पद पर बनवारी लाल कंछल बने रहेगे और चेयरमैन के लिए अभी चर्चाओं का दौर चल रहा है।
गौरतलब है कि लखनऊ व्यापार मंडल की वर्ष 1998 से कमान बनवारी लाल कंछल संभाल रहे थे। करीब आठ वर्ष पूर्व कंछल से वैचारिक मतभेद होने के कारण व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ सदस्य अलग हो गए। बागी सदस्यों ने कंछल पर व्यापार मंडल का राजनैतिककरण करने का आरोप लगाते हुए उनसे किनारा किया था। इस बागी गुट में हरिशचंद्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, विनोद अग्रवाल सरीखे कई वरिष्ठ व्यापारी नेता शामिल थे। इस गुटबाजी का असर व्यापार मंडल की सक्रियता पर दिखा और बाजारों में व्यापारी भी कई गुटों में बंट गए। बताते चले कि लखनऊ व्यापार मंडल ने पिछले तीन सालों में राजधानी में जो पैठ बनाई है। उसको देखते हुए पुराने कई व्यापारी नेता दोबारा संगठन में लौटे और नये व्यापारियों को भी संगठन में जगह मिली है। जिसकी चलते पिछले दिनों लखनऊ व्यापार मंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तीन इकाइयां शामिल हुई जिसमें अखंड भारत व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक खरे व आनंद रस्तोगी, डालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने व्यापारी हितों पर काम करने की बात कही।
संगठन का चुनाव 28 को
लखनऊ व्यापार मंडल का 19वां त्रैवार्षिक निर्वाचन 28 फरवरी को होगा। गौतम बुद्ध मार्ग स्थित मंडल कार्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। मतगणना के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होगा। कुल 183 पदों पर चुनाव होगा। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने दी। उनके अनुसार पदाधिकारियों की सर्वसम्मति के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रमुख चुनाव अधिकार जगदीश जिंदल सहित दो सहायक चुनाव अधिकारियों को मनोनीत किया जा चुका है। 13 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 17 को नामांकन पत्र वितरण किया जाएगा। नामांकन पत्र 21 फरवरी तक जमा करना होगा। नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 22 को, 24 को नाम वापस लेने की तिथि, 25 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 28 को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
इन पदों पर होगा चुनाव
एक अध्यक्ष, २५ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ५० उपाध्यक्ष, एक वरिष्ठ महामंत्री, ५ महामंत्री, ५० मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, २५ संगठन मंत्री, २५ प्रचार मंत्री पद पर व्यापारी नेता किस्मत आजमाते नजर आयेगें।
बंसल के व्यापारी संगठन में शामिल
विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज है तो वहीं व्यापारियों में भी खींचतान चल रही है। संदीप बंसल गुट से जुड़े व्यापारियों का एक जत्था बीते मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल से जुड़ गया। संगठन पदाधिकारियों ने यह संकेत भी दिए हैं कि जल्द ही अन्य व्यापारी भी संदीप बंसल का संगठन छोड़ देंगे। अखंड भारत व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक खरे, सरायं माली खां व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी और डालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता अपने पदाधिकारियों समेत 2500 व्यापारी के साथ संगठन में शामिल हुए। संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व संगठन एक पार्टी का दल हो गया है और अब वहां व्यापारियों की सुनवाई नहीं होती है। जहां व्यापारी की हित की बात नहीं होती वहां कटपुतली की तरह हम समाजसेवियों का क्या काम।

About admin

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>