Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / हाउस टैक्स का 100 करोड़ बकाया

हाउस टैक्स का 100 करोड़ बकाया

बकाएदारों के बोझ तले दबा नगर निगम

पांच लाख उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे हाउस टैक्स

नगर निगम ने बकाएदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए उठाए कड़े कदम

लखनऊ। बीते समय के साथ नगर निगम हाउस टैक्स बकाएदारों के बोझ से दबता नजर आ रहा है। पांच लाख उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये के हाउस टैक्स के बकाये ने नगर निगम की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि करीब 70 फीसदी उपभोक्ता हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे बकाएदारी 100 करोड़ के आसपास पहुंच गयी है। हालांकि अब निगम की ओर से बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि हाउस टैक्स बकाएदारों के मन में कार्रवाई का कोई डर नहीं है। ऐसे में कड़े कदम उठाने के बाद भी बकाएदार टैक्स जमा करेंगे भी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। कारण, निगम की ओर से कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी इन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया। कई बार तो यह भी देखने में आया है कि जब टीम हाउस टैक्स की वसूली करने पहुंचती है तो उपभोक्ता घर पर मिलते ही नहीं। ऐसे में वसूली नहीं हो पाती और विभाग का बकाया बढ़ता ही रहता है। ऐसी स्थितियों को देखते हुए अब निगम की ओर से हाउस टैक्स बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पहला कदम सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करने के रुप में उठाया गया है। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए जोनवार टीमें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा जो लोग निगम में हाउस टैक्स जमा करने जा रहे हैं, उनसे भी मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। ताकि उन्हें मोबाइल के माध्यम से हाउस टैक्स की वर्तमान स्थिति भेजी जा सके। इसके अतिरिक्त मैसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को यह भी जानकारी दी जाएगी कि उन्होंने कितने समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है और उन पर कितना बकाया है। वहीं बकाएदार उपभोक्ताओं को मैसेज से नोटिस भी भेजी जाएगी। सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं की अलग से लिस्ट भी बनाई जाएगी, जिन्होंने लंबे समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। इसके बाद इन्हें एसएमएस से नोटिस भेजी जाएगी। वहीं नगर निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मशीन से भी पैसा जमा करने की सुविधा दी है। निगम के सभी काउंटरों में पीओएस मशीनें भी लगा दी गई हैं। जिसके बाद अब काउंटर बंद होने के बाद भी पैसे जमा हो सकेंगे।

5 लाख 16 हजार मकान

nagar-bnigam-1458652949नगर निगम के रिकॉर्ड में करीब 5 लाख 16 हजार मकान दर्ज हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों को ही हाउस टैक्स जमा करना है। इसके बावजूद इनमें से 70 से 80 फीसदी हाउस टैक्स जमा नहीं करते हैं। जिसकी वजह से निगम का बकाया बढ़ता ही जा रहा है।

70 फीसदी नहीं जमा कर रहे टैक्स

हाउस टैक्स न जमा करने वाले करीब 70 फीसदी हैं। यह जानकारी सामने आई है कि पिछले वर्ष कुल उपभोक्ताओं में से केवल 2 लाख 40 हजार ने ही हाउस टैक्स जमा किया है। शत प्रतिशत उपभोक्ता की ओर से हाउस टैक्स जमा न किए जाने से निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एक नजर

कुल हाउस टैक्स उपभोक्ता- 5 लाख 60 हजार
उपभोक्ताओं पर बकाया राशि- 100 करोड़

-यह बात सही है कि लोग समय से हाउस टैक्स जमा नहीं करते हैं। बकाया राशि करीब 100 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब बकाएदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले सभी के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। इसके बाद जो हाउस टैक्स जमा नहीं करेगा, उनके मोबाइल पर नोटिस का मैसेज भेजा जाएगा।

अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>