Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / उत्तर प्रदेश / हार से निराश होने की जरूरत नहीं : अखिलेश

हार से निराश होने की जरूरत नहीं : अखिलेश

बिजनेस लिंक ब्यूरो

AKHILESH_YADAV_MAYAWATI_57836_730x419लखनऊ। लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। समाजवादी पार्टी का सघन सदस्यता अभियान चल रहा हैं इसे और तेजी एवं मजबूती देनी चाहिए। संगठन जितना मजबूत होगा हमारी आवाज में उतनी ही ताकत होगी। भाजपा ने झूठ के बल पर सत्ता पाई है। समाजवादी पार्टी ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा। सांप्रदायिक ताकतों की जीत स्थाई नहीं रहने वाली है। समाजवादी पार्टी इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। भाजपा की सामाजिक सौहार्द एवं धर्मनिरपेक्षता के विरोध की नीति का डटकर विरोध होगा। कार्यकर्ता संगठित और प्रतिबद्ध रहें। बीते दिनों पार्टी मुख्यालय पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद, फैजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी, मेरठ और मुजफ्फरनगर आदि जनपदों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये यह बातें कही।

अखिलेश यादव से तमाम लोगों ने शिकायत की कि पचास दिन में ही प्रदेश में त्राहि-त्राहि मच गई है। कानून व्यवस्था चौपट है। लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। युवाओं को अपना भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। नौकरियां छीनी जा रही है। अतरौली अलीगढ़ के समाजवादी व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष एवं सभासद वीरेन्द्र सिंह लोधी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की कि अतरौली में समाजवादी पार्टी की होर्डि़ंग लगाने पर ही उनको झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया। बदले की भावना से उत्पीडऩ की कार्यवाही भाजपा सरकार बनते ही शुरू हो गई है। कई लोगों ने शिकायत की कि उनके जनपदों में सामाजिक सद्भावना बिगाडऩे की साजिशें हो रही हैं। समाजवादी पार्टी की जनहितकारी योजनाओं की बदनामी की जा रही है या उन्हें रोका जा रहा है। भाजपा का यह जनविरोधी आचरण है। सब का विकास का वादा किया गया था किन्तु किसानों के साथ धोखाधड़ी की गयी। राज्यकर्मियों का भी उत्पीडऩ किया जा रहा है। पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के लोग हमला कर रहे हैं। अधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा दर्जनों महिलायें भी राष्टरीय अध्यक्ष से मिली। यह सिलसिला रोज का है जबकि सैकड़ों लोग समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलने आते है। ये तमाम लोग अखिलेश यादव से भेंट करते है और उन्हें भरोसा दिलाते है कि वे सभी समाजवादी पार्टी के साथ है। इन सभी ने कहा कि भाजपा राज के कामकाज से लोगों में निराशा व्याप्त है। समाजवादी पार्टी और भाजपा की सरकारों के कामों में जमीन-आसमान का अंतर है। समाजवादी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के हित में जितने काम किए उनको भाजपाई छू भी नहीं सकते है। लोगों ने कहा कि अखिलेश यादव ने जो कहा वही किया। सभी चुनावी वादे पूरे किए। भाजपा फरेब के सहारे राजकाज भी चलाना चाहती है।

60 लाख ने ली सपा की सदस्यता
समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी बड़ी तेजी से चल रहा है। गत 15 अप्रैल 2017 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वयं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरूआत की थी। एक महीने के अंदर 60 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जाने की सूचना है। सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 जून 2017 है। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक 45 लाख सदस्य बनाए जाने की रिपोर्ट मिली है। ऑनलाइन, मिस्डकॉल के माध्यम से सदस्यता भर्ती में भी बड़ी संख्या में लोग रूचि ले रहे हैं। अब तक इससे 10 लाख सदस्यों की भर्ती हुई है। यही नहीं पश्चिमी बंगाल, असम, ओडिसा, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, झारखंड में भी सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालयों के परिक्षेत्र में सदस्यता शिविर लगाए गए है। इनमें हजारों छात्र-छात्राओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तमाम महाविद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चल रहा है। युवा संगठन के पदाधिकारी पूरी सक्रियता से इसमें जुटे है। महिलाए अल्पसंख्यक तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्य बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के इस अभियान को गति देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में तो सदस्यता प्रभारी बनाये ही गए है। अन्य प्रदेशों में भी जाकर पार्टी के नेता सदस्यता अभियान चला रहे हैं। स्मरणीय है, पिछली बार समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 01 जुलाई 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक चला था। उस अवधि में 75 लाख प्रारम्भिक और 1,44,000 सक्रिय सदस्य बने थे।

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>