- लखनऊ के अमरनाथ मिश्रा, अशोक मोतियानी बने सदस्य
बिजनेस लिंक ब्यूरो
लखनऊ। राज्य सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। मथुरा के व्यापारी नेता और पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग को व्यापारी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। बीते शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, वाणिज्य कर आलोक सिन्हा ने बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का आदेश जारी कर दिया। व्यापारी कल्याण बोर्ड में 11 सदस्य नामित किए गए हैं। जिन व्यापारियों को कल्याण बोर्ड में शामिल किया है, उनमें लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठï महामंत्री अमरनाथ मिश्र को सदस्य बनाया गया है। वहीं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अशोक मोतियानी को भी सदस्य नामित किया गया है। अशोक मोतियानी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा प्रयागराज के मुरारी लाल अग्रवाल, वाराणसी के हर्ष कपूर, जालौन के डॉ. दिलीप सेठ, गोरखपुर के जवाहर कसोधन, बरेली के विश्वनाथ अग्रवाल, सहारनपुर के दिनेश सेठी, लखीमपुर के महेश पुरी और कानपुर के सुनील गुप्ता को व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। लखनऊ के दो व्यापारियों को सदस्य के रूप में जगह दी गई है। 

Business Link Breaking News
