Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोमती नगर से जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन

गोमती नगर से जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन

3 बसों का होगा संचालन

12 हजार यात्री रोजाना गोमतीनगर से मेट्रो को मिलेंगे

सड़क पर निजी वाहनों का दबाव होगा कम

20 मिनट में गोमतीनगर से मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचेंगे यात्री

मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर और बादशाह नगर के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

metro copyलखनऊ। गोमतीनगर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब वह भी मेट्रो के सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। मेट्रो रूट पर जाने के लिए उन्हें ऑटो, बस या ई-रिक्शा के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।।सिटी बस प्रबंधन ने मेट्रो स्टेशनों तक गोमतीनगर के लोगों को पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की है। यह बसें मेट्रो के तीन स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाएंगी। इसके लिए रूट सर्वे का काम चल रहा है। रूट का किराया फाइनल होते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन इलेक्ट्रिक बसों को फीडर बसों के रूप में सचालित किया जाएगा। फीडर बसों के रूप में मेट्रो स्टेशनों के लिए पहली सेवा गोमतीनगर से शुरू होगी। इसके लिए तीन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि गोमतीनगर के अधिकांश लोग नौकरी और बहुत सारे छात्र पढऩे के लिए मेट्रो रूट पर स्थित विभिन्न इंस्टीट्यूशंस तक सफर करते हैं। इसके अलावा हजरतगंज, चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए भी रोजाना बड़ी संख्या में इन इलाकों से लोग निकलते हैं। लेकिन यहां से मेट्रो रूट के लिए सीधे कोई साधन नहीं है। वहीं ऑटो या टेम्पो से सफर कर मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने में उनको खासा किराया खर्च करना पड़ता है। जिसके चलते मेट्रो के तीन स्टेशनों के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाए जाने की तैयारी की गई है। गोमतीनगर से तीन मेट्रो स्टेशनों के लिए इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इनमें मुंशी पुलिया, इंदिरानगर और बादशाह नगर मेट्रो स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। इन तीनों रूटों पर सिटी बस प्रबंधन के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। गोमतीनगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक किया जाएगा। मेट्रो रूट से जुडऩे वाली ये बसें गोमतीनगर के विभिन्न खंड़ों से होते हुए मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचेगी। सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित हैं। ऐसे में यात्रियों को इन बसों में चढऩे में भी कोई गुरेज नहीं होगा।

गोमतीनगर से मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर बसों के संचालन की व्यवस्था शुरू की जाएगी। ऐसे लोग जो यहां से अपने वाहनों अथवा महंगा किराया देकर टैक्सी से सफर करते हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। यहां पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

आरिफ सकलेन, प्रबंध निदेशक, सिटी बस प्रबंधन

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>