Breaking News
Home / करियर / कोरियोग्राफर की बढ़ती डिमांड

कोरियोग्राफर की बढ़ती डिमांड

आज फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे कोरियोग्राफर की डिमांड बढ़ती जा रही है लेकिन इसमें कॅरियर बनाने की सोचने से पहले यह जान लें कि कोरियोग्राफी केवल डांस करना ही नहीं है बल्कि दूसरों को नए तरह का डांस सिखाना भी है…archivo2-espectacles-515

सलिए सब तरह के डांस, डांसिंग स्टेप्स और हर तरह के म्यूजिक पर डांस कर सकना ही कोरियोग्राफी है आपको अगर डांस करने में रुचि है और आप डांस में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका डांस में माहिर होना बहुत जरूरी हैं और आप एक डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसा करने से डांस के प्रति आपका जुनून और डांस में आपका नॉलेज दोनों में वृद्धि होगी। डांस सिखाना यानी कोरियोग्राफर बनना आज कल युवाओं की पसंद बन रहा है। यह पैसा और नाम देने वाला कॅरियर है।
कौन बन सकता है कोरियोग्राफर
इस कॅरियर में उमंग के साथ-साथ फोकस, समर्पण और अनुशासन की जरूरत होती है। आपको क्रिएटिव होना चाहिए और लगातार अपनी प्रतिभा में निखार लाते रहने को तत्पर रहना चाहिए। सबके साथ मिलकर काम करने की क्षमता भी जरूरी है। स्वस्थ, ऊर्जावान और लचीले शरीर का मालिक होना कोरियोग्राफर से अपेक्षित होता है। संगीत और नृत्य की मूलभूत समझ तो खैर होनी ही चाहिए। यहां कई-कई घंटे प्रैक्टिस और रिहर्सल के लिए देने पड़ते हैं। मगर दूसरा पहलू यह है कि इसमें देश-विदेश में घूमने के भी अवसर काफी होते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
कोरियोग्राफर बनने के लिए कोई शैक्षणिक डिग्री जरूरी नहीं है। मगर आप औपचारिक शिक्षा हासिल कर लें, तो बेहतर रहता है। कोरियोग्राफी का मतलब केवल फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी करना नहीं होता। इसमें विशेषज्ञता के कई क्षेत्र हैं, जैसे म्यूजिक वीडियोज की कोरियोग्राफी, थियेटर कोरियोग्राफी, टीवी कोरियोग्राफी, एड कोरियोग्राफी, विकलांगों के लिए कोरियोग्राफी आदि। अपनी पसंद के अनुसार आप अपना कार्यक्षेत्र चुन सकते हैं।
क्या करता है कोरियोग्राफर
कोरियोग्राफर का काम नृत्य कलाओं के साथ प्रयोग कर संगीत के भावों को एक कहानी की तरह प्रस्तुत करने का होता है। कोरियोग्राफी के दौरान आप अपने पसंदीदा संगीत को चुनते हैं और उसमें महारत हासिल करते हैं। आजकल स्टर्न स्टाइल्ज का बहुत बोलबाला है। लोग सलासा, जाइव, फॉक्सट्रॉट, वाल्ट्ज, सांबा, रूंबा और टैंगो आदि तरह के डांस पसंद करते हैं। स्टाइल चाहे कोई भी हो, कोरियोग्राफी आपको परफेक्शन के साथ नाचने और नचाने की छूट देती है।
कोर्स
एक कोरियोग्राफर बनने के लिए पहले आपको डांस की बारीकियों को समझना होगा। इसके लिए आप किसी सरकारी या निजी संस्थान से डांस से संबंधित लॉन्ग या शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आपको कोई खास एजुकेशन की आवश्यकता नहीं होती। आप बारहवीं या दसवीं के बाद भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
फीस कितनी
छोटे स्तर पर कोरियोग्राफर कोर्स 2000 से 4000 रुपए तक की फीस में उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े संस्थानों में टिपिकल डांस पैटर्न की कोरियोग्राफी फीस 25000 रुपए तक हो सकती है। कई संथानों में यह फीस 6000 से 15000 रुपए के बीच होती है।
अवसर
एक कोरियोग्राफर बहुत सी जगहों पर अपने लिए संभावनाओं की तलाश कर सकता है। आजकल न सिर्फ फिल्मों में गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए कोरियोग्राफर की आवश्यकता होती है, बल्कि टीवी डांस शो, स्टेज शो, वेडिंग प्लानिंग कंपनियां, मॉडलिंग एजेंसियां, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों आदि को भी अपने काम के दौरान बेहतरीन कोरियोग्राफर की जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त बहुत से डांस स्कूल व डांस ग्रुप भी अपने यहां कोरियोग्राफर को हायर करते हैं। अगर आप किसी संस्थान के साथ जुडक़र काम नहीं करना चाहते तो आप खुद का डांस स्कूल भी खोल सकते हैं या फ्रीलांसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
आमदनी
कोरियोग्राफी के क्षेत्र में कमाई की कोई निश्चितता व सीमा नहीं है। आपकी आमदनी इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस जगह काम कर रहे हैं। अगर आप किसी ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में बतौर डांस टीचर काम करते हैं तो 20-25 हजार रूपए प्रतिमाह कमा सकते हैं। वहीं अगर आपका काम लोगों को पसंद आता है और आप प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं तो आपकी आमदनी लाखों में हो सकती है।  इस कॅरियर में अनुभव के आधार पर आमदनी होती है। एक फ्रेशर कोरियोग्राफर के तौर पर 400 से 500 रुपए प्रति घंटा प्राप्त करता है जबकि कुछ अनुभव हो जाने पर कोरियोग्राफर को 2000 रुपए प्रति घंटे तक मिल जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े अनुभवी और सफल कोरियोग्राफर एक साल में 20 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।
प्रमुख संस्थान
*  श्यामक डावर सालसा डांस कंपनी, मुंबई
* नाट्य इंस्टीच्यूट ऑफ कत्थक एंड कोरियोग्राफी, बंगलूर
*  फैकल्टी ऑफ  आर्ट्स यूनिवर्सिटी, मैसूर
*  स्कूल ऑफ  फाइन आर्ट्स एंड म्यूजिक, इंदौर
*  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली
*  महात्मा गांधी मिशन संगीत अकादमी, औरंगाबाद
*  शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर
*  गवर्नमेंट कालेज ऑफ डांस एंड म्यूजिक, भुवनेश्वर

About Editor

Check Also

school van copy

उत्तर प्रदेश में अभी स्कूल खुलने के आसार कम

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अभी स्कूलों के शुरू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>