Breaking News
Home / लाइफस्टाइल / गर्मियों में दही खाने के ये फायदे

गर्मियों में दही खाने के ये फायदे

गर्मियों में तरल प्रदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के बहुत ही लाभदायक लिए है। डॉक्टर भी गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल प्रदार्थ खाने की सलाह देते हैं। लेकिन सिर्फ वही तरल प्रदार्थ जिनकी तासीर ठंडी हो। दही भी उन्ही में से एक है , जो गर्मियों में भी अंदरुनी ठंडक देती है। गर्मियों में दही खाने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया के लिए भी बहुत लाभदायक है। दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे कई पोषक तत्व शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं।

आइए जानते हैं दही खाने के फायदे-

–दही खाने से बढ़ती है पाचन शक्तिc
दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध के सेवन से कुछ लोगो को पाचन क्रिया में परेशानी होती है, लेकिन दूध का ही दूसरा रूप दही है जो पाचन रखता है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों के लिए दही बहुत फायदेमंद साबित होती है।

–पेट को मिलता है गर्मियों में भी ठंडक का एहसास
दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद होता है।

–आंतों के रोग को करता है दूर
अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। दही से आँतों की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

–दिल के मरीजों के लिए दही है वरदान की तरह
दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है। दिल के मरीजों को दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

–हड्डियों के विकास के लिए है सहायक
दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से दही का सेवन हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

–जोड़ों के दर्द
ढलती उम्र के साथ जोड़ो में दर्द शुरू हो जाते है जो तकलीफ देती है। ऐसे में हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

–बवासीर
बवासीर के मरीजों को दही का सेवन ज़रूर चाहिए। बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

-वजन बढ़ाने और घटाने में मिलती है मदद
आधुनिक दुनिया में अपने वजन को लेकर लोग काफी सजग रहतें हैं। दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।

-सौंदर्य बढ़ाता है दही का सेवन
दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

-बालों की सुंदरता
बालों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए दही या छाछ से बालों को धोने से फायदा होता है। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए। कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है।

-मुंह के छाले
मुह में छाले हो तो कुछ भी खाया नहीं जाता। ऐसे में दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

-पसीने की दुर्गन्ध होती है दूर
गर्मियों में कुछ लोगो को पसीने से दुर्गन्ध आती है। दही के इस्तेमाल से दुर्गन्ध खत्म करने में मदद मिलती है। दही और बेसन के मिश्रण से मालिश करें। कुछ देर बाद नहा लें। पसीने की दुर्गंध दूर हो जाएगी।

-बच्चों के दांत
दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।

दही खाने से फायदे बहुत है लेकिन दही खाने के नुक्सान भी है अगर इसे गलत समय पर खाया जाए जैसे-

-अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है तो रात के समय भूलकर भी दही न खाएं.इससे पेच‍िश होने की आशंका बढ़ जाती है.

-अगर आप दिन के समय दही खा रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि उसमें चीनी न मिलाएं. अगर आप रात में दही खाने के आदती हैं तो आप उसमें कुछ मात्रा में काली मिर्च मिला सकते हैं.

अपने स्वस्थ को और बेहतर बनाने के लिए सावधानी बरते, इन गर्मियों में खाये दही और दही के फायदों का लाभ उठाएं।

About Editor

Check Also

woman-with-new-born-inside-633x319

प्रसव के बाद के इन लक्षणों को बेहद गंभीरता से लें

कई बार प्रसव के बाद महिलाओं को रोने का मन करता है या कई अलग-अलग तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>