Breaking News
Home / Breaking News / चोरी पर एक्शन, लेकिन नियंत्रण नहीं

चोरी पर एक्शन, लेकिन नियंत्रण नहीं

  • कूड़ा गाड़ी की खबर पर मेयर व नnagar-bnigam-1458652949गर आयुक्त ने संविदा कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा कराया
  • बिजनेस लिंक ने उठाया था गाडिय़ों से तेल चोरी का मुद्दा
  • तेल चोरों के खिलाफ कार्रवाई तो हो गयी, लेकिन इस पर नियंत्रण के लिए अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गये

बिजनेस लिंक ब्यूरो
लखनऊ। नगर निगम की कूड़ा गाडिय़ों से तेल चोरी हो अब भी धड़ल्ले से जारी है। कूड़ा निस्तारण विभाग कूड़ा उठाने के लिए निकल रही ट्रकों के टैंक से तेल निकालकर बाहर बेचा जा रहा है। बीते शनिवार को हजरतगंज स्थित कसमंडा हाउस के पास ही नगर निगम की एक कूड़ा ट्रक से तेल निकालकर बेचने का खुलासा बिजनेस लिंक सामने लाया था। जिसमें कुछ लोग बड़े- बड़े डिब्बों में पाइप से तेल निकाल रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय नगर निगम की 80 फीसद गाडिय़ों से तेल चोरी हो रहा है। गाडिय़ों का तेल बेचने की वजह से शहर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। मेयर के हस्ताक्षेप के बाद नगर आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि गाडिय़ों से तेल चोरी करने में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीते शनिवार को पार्क रोड पर नगर निगम की गाड़ी से तेल निकालने की जानकारी निगम प्रशासन को मिली। यहां एक तरफ ट्रक व दूसरी तरफ दूसरी गाड़ी खड़ी कर दी गयी थी। फिर बीच में से कुछ लोग नगर निगम की ट्रक से तेल निकाल रहे थे। तेल निकालने के लिए यहां बड़े बड़े डिब्बे रखे गए थे। पाइप लगी हुई थी। एक गाड़ी से जब तेल निकल जाता है तो वह यहां से चली जाती है। इसके कुछ देर बाद यहां दूसरी गाड़ी आकर लग जाती है। फिर उससे तेल निकाला जाता है। इस मामले का संज्ञान लेने के बाद कूड़ा उठाने वाले वाहन से तेल चोरी करने वाले नगर निगम के संविदा कर्मी के खिलाफ नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है।

फ्यूल टैंक में लगेगी चिप
तेल चोरी का खुलासा के बाद नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी ने नगर निगम की सभी गाडिय़ों के फ्यूल टैंक में चिप लगाने का आदेश किया है। उनके आदेश के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। एक महीने के भीतर नगर निगम की सभी गाडिय़ों में चिप लग जाएगी। इसके बाद गाडिय़ों से एक बूंद तेल नहीं चोरी हो पाएगा। तेल निकालने वाला पकड़ा जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि चिप से सारी तस्वीर सामने आ जाएगी।
तेल चोरों पर मुकदमा
कूड़ा उठाने वाले वाहन से तेल चोरी करने वाले नगर निगम के संविदा कर्मी के खिलाफ नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
गायब था सीसीटीवी
नगर निगम के गोमतीनगर आरआर परिसर में दस सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पेट्रोल पंप के पास कैमरा नहीं लगाया गया था, जबकि पूर्व में कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम के वाहनों को यहीं से ही तेल दिया जाता है। नोजल खराब होने से कम तेल देने का मामला पहले ही सामने आ चुका था तो पेट्रोल पंप से ही चोरी का तेल बेचने की बात भी सामने आई है। इस खेल को गोपनीय रखने के लिए ही सीसीटीवी कैमरा वहां नहीं लगाया गया था। आरआर के नए प्रभारी रामनगीना त्रिपाठी ने नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को यह जानकारी दी और बताया कि पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

बदल गए अफसरों के नंबर

महापौर संयुक्ता भाटिया- 6389931111
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी- 6389932222
अपर नगर आयुक्त प्रथम- 6389300003
अपर नगर आयुक्त द्वितीय -6389300004
प्रभारी आर आर विभाग- 6389300005
मुख्य अभियंता- 6389300006
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी- 6389300007
जोनल अधिकारी एक- 6389300008
जोनल अधिकारी दो- 6389300013
जोनल अधिकारी तीन- 6389300010
जोनल अधिकारी चार-6389300011
जोनल अधिकारी पांच- 6389300012
जोनल अधिकारी छह- 6389300009
जोनल अधिकारी सात- 6389300014
जोनल अधिकारी आठ- 6389300015
पर्यावरण अभियंता- 6389300020

About Editor

Check Also

khiri

लखीमपुर खीरी काण्ड ;  129 दिन बाद आशीष मिश्रा जेल से रिहा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की आज 129 दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>