Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / उत्तर प्रदेश / डरे आजम खान ! लौटाई शंकराचार्य से तोहफे में मिली गाय

डरे आजम खान ! लौटाई शंकराचार्य से तोहफे में मिली गाय

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज से उपहार में मिली गाय लौटा दी है. आजम खान ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए कोई भी स्वयंयू गौरक्षक गाय की हत्या कर सकता है.
SP-Leader-Azam-Khan-returns-cow-who-gifted-by-Shankaracharyaa
आजम खान ने शंकराचार्य से माफी मांगते हुए पत्र लिखा है. जिनमें उन्होंने कहा है कि राजस्थान के अलवर में हुई घटना से लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में यदि गाय और बछिया के साथ अनहोनी होती है, तो मुस्लिम और इंसानियत की दुश्मन ताकतों को बेगुनाहों के कत्लेआम का बहाना मिल जाएगा. इसलिए मैं आपके द्वारा उपहार स्वरुप दी गई गाय को क्षमायाचना के साथ वापिस भिजवा रहा                                                                                                    हूं.

आजम खान ने शंकराचार्य के भेंट की गई गाय को वापस करते हुए कहा, “अगर कोई षड़यंत्र हो गया, कुदरती तौर पर कोई बीमारी हो गई. कोई ऊंच-नीच हो गई तो पता नहीं गोरक्षक क्या सजा दे देंगे.” उन्होंने कहा कि जो घटना पहलू खान के साथ हो सकती है वह घटना उनके साथ भी हो सकती है.

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>