Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / परिवहन निगम के यात्रियों को जल्द मिलेगा तोहफा

परिवहन निगम के यात्रियों को जल्द मिलेगा तोहफा

कमहज 2,990 में साल भर की यात्रा फ्री कर सकेंगे यात्री

up-roadways-1482477536लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मेम्बरशिप कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। होटल व क्लबों की सदस्यता की तर्ज पर परिवहन निगम इनकी शुरुआत करेगा। इससे यात्रियों को कम किराए में प्रदेश की किसी भी बस में सफर की सुविधा मिलेगी। निगम अपनी इस नायाब योजना को नीति आयोग के सामने प्रस्तुत भी कर चुका है। मेंबरशिप कार्ड लेने के बाद यात्री को एक साल के लिए किसी भी तरह की अन्य धनराशि का भुगतान परिवहन निगम को नहीं करना होगा। वह प्रदेश में परिवहन निगम की किसी भी बस में कहीं की यात्रा कर सकेगा। इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ होगा। खासकर ऐसे में यात्रियों को जो दूर की यात्राएं अधिक करते हैं। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का जहां साल भर में किराया के रुप में दस हजार से ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है तो वहीं स्मार्ट कार्ड के जरिए मात्र 2,990 रुपए ही खर्च होंगे। ऐसे में साल भर में दिल्ली की ज्यादा यात्रा करने वाले यात्रियों को मेम्बरशिप कार्ड के माध्यम से बहुत अधिक फायदा होगा। मेंबरशिप कार्ड लेने के बाद यात्री परिवहन निगम की हाईएंड बसों से लेकर सामान्य बसों तक में मुफ्त सफर कर सकेंगे। मेंबरशिप कार्ड से स्कैनिया, वॉल्वो, जनरथ, शताब्दी समेत साधारण बसों में भी सफर कर सकेंगे।

निगम को भी होगा फायदा

मेंबरशिप कार्ड के माध्यम से परिवहन निगम को भी फायदा होगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक हर साल निगम में यात्रियों से होने वाली आय लगभग 4,000 हजार करोड़ रुपए है। सालाना 56 करोड़ यात्री परिवहन निगम की बस में सफर करते हैंं। ऐसे में 2,990 रुपए वाला मेंबरशिप स्मार्ट कार्ड यदि 1.50 करोड़ यात्री लेते हैं तो परिवहन निगम को साल भर में मिलने वाली 4,000 करोड़ की इनकम इससे ही हो जाएगी। साथ ही साल भर अन्य यात्रियों से होने वाली आय तो होती ही रहेगी। ऐसे में मेंबरशिप कार्ड व अन्य यात्रियों से होने वाली आय से निगम की इनकम और बढ़ जाएगी।

कार्ड एक साल के लिए होगा मान्य

नई योजना के तहत मेंबरशिप कार्ड 2,990 रुपए का होगा। कार्ड एक साल के लिए मान्य होगा। इस योजना से बिजनेसमैन समेत उन यात्रियों को खासा फायदा होगा जो साल में तीन हजार से अधिक रुपए की यात्रा कर लेते हैं। मेंबरशिप कार्ड के जरिए कम पैसे में ही साल भर निगम की किसी भी बस में सफर भी कर सकेंगे।

फैक्ट फाइल

 मेंबरशिप कार्ड एक साल के लिए होगा मान्य

 2990 रुपए का होगा मेंबरशिप कार्ड

 परिवहन निगम को यात्री किराए से होती है सालाना 4,000 हजार करोड़ रुपए इनकम

 56 करोड़ यात्री परिवहन निगम की बसों में करते हैं साल भर में सफर

योजना से परिवहन निगम को फायदा मिलेगा। वहीं यात्रियों को खास लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह योजना जल्द ही लागू की जा सकती है।
एच एस गाबा, मुख्य प्रधान प्रबंधक, संचालन परिवहन निगम

About Editor

Check Also

vinay

सपा के प्रदेश सचिव बनें विनय श्रीवास्तव

बिजनेस लिंक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>