Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मेडिकल / महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेख ने अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने व सावधानी बरतने की अपील की है। शेख का इलाज मुंबई के निजी अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार असलम शेख को तबियत रविवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। यह टेस्ट सोमवार को सुबह पॉजिटिव आया, इसलिए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असलम शेख के शासकीय निवास व मालाड स्थित निवास को भी सैनेटाइज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पाजीटिव पाए गए थे। इन तीनों का इलाज मुंबई में ही हुआ और तीनों इस समय स्वस्थ हैं। महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री शंकरराव गडाख की पत्नी सुनीताताई गडाख कोरोना पाजीटिव पाई गई हैं। पत्नी सुनीताताई का इलाज जारी है और मंत्री शंकरराव गडाख ने खुद को एकांतवास में रखा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव पाटील निलंगेकर भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं, उनका इलाज भी मुंबई के निजी अस्पताल में हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रसार तेजी से होने लगा है। शनिवार को राज्य में एक ही दिन में 9518 कोरोना मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में शनिवार को एक ही दिन में 258 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है और राज्य में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

About Editor

Check Also

covid

दिल्ली-मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली-मुंबई से राहत भरी खबर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>